Main Media

Get Latest Hindi News (हिंदी न्यूज़), Hindi Samachar

Support Us

NEET परीक्षा परिणाम 2023: कटिहार के शशांक ने किया सीमांचल का नाम रौशन

20वें रैंक पर रहे कटिहार के शशांक सिन्हा 720 में से 712 अंक लाने में कामयाब रहे। शशांक सिन्हा राज्य में दूसरे सबसे अधिक अंक लाने वाले छात्र रहे। NEET परीक्षा में टॉप 50 में 2 बिहार से हैं।

syed jaffer imam Reported By Syed Jaffer Imam |
Published On :
shashank sinha is the second topper of bihar in neet

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने मंगलवार को नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (NEET) 2023 के परिणाम घोषित किए। इस बार 20,38,596 बच्चों ने NEET परीक्षा दी थी जिसमें 11,45,976 छात्रों ने सफलता हासिल की है। इस परीक्षा में बिहार के 64,916 छात्र सफल हुए हैं।


तमिलनाडु के प्रभंजन जे. और आंध्र प्रदेश के बी. वरुण चक्रवर्ती 720 में से 720 अंक लाकर शीर्ष स्थान पर रहे। बिहार के शशांक कुमार ने 14वां रैंक हासिल किया है जबकि कटिहार के शशांक सिन्हा ने 20वां रैंक लाकर NEET टॉप 50 में बिहार का प्रतिनिधित्व किया। 14वां रैंक लाने वाले शशांक कुमार पटना के रहने वाले हैं। उन्होंने 720 में 715 अंक हासिल किये ।

Also Read Story

BPSC TRE-4 में 32,388 शिक्षक पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी, 1 सितंबर से आवेदन

छात्रों की शिकायतों की सुनवाई के लिए ‘विद्यार्थी सहयोग पोर्टल’, 30 दिनों में कार्रवाई

TRE-4: बिहार में 32,388 शिक्षकों की होगी नियुक्ति, BPSC को भेजी गई अधियाचना

बिहार के सरकारी स्कूलों में अब पहली से पांचवीं तक हिंदी के साथ मगही, मैथिली, भोजपुरी और अंगिका में भी होगी पढ़ाई

TRE-4: शिक्षा मंत्री ने मुख्यमंत्री को भेजी अधियाचना, अगस्त में विज्ञापन जारी होने के संकेत

पटना के बाद कटिहार में छात्रों का प्रदर्शन, कलेक्ट्रेट घेरने पहुंचे युवाओं पर लाठीचार्ज, जमकर चले ईंट पत्थऱ

TRE-4 को लेकर विधानसभा में बोले शिक्षा मंत्री – “जुलाई के आखिर तक BPSC को भेजा जाएगा प्रस्ताव”

पुर्णिया के रुपौली डिग्री कॉलेज को लेकर दो इलाकों की दावेदारी पर फंसा पेंच

शिक्षकों के ट्रांसफ़र का रास्ता साफ़, 29 जुलाई से खुल जाएगा ट्रांसफर पोर्टल

कटिहार के शशांक सिन्हा टॉप 20 में शामिल

20वें रैंक पर रहे कटिहार के शशांक सिन्हा 720 में से 712 अंक लाने में कामयाब रहे। शशांक सिन्हा राज्य में दूसरे सबसे अधिक अंक लाने वाले छात्र रहे। NEET परीक्षा में टॉप 50 में 2  बिहार से हैं।


बेंचमार्क विकलांगता वाली छात्राओं की टॉप 10 सूची में बिहार की नादिया नरगिस भी शामिल हैं। नादिया 578 अंक हासिल कर 42,832 रैंक पर रहीं।

बता दें कि 7 मई 2023 को 499 शहरों में NEET परीक्षा कराई गई थी जिसमें 14 विदेशी शहर भी शामिल थे। इस साल देने वाले 20,38,596 छात्रों में 20,36,316 भारतीय थे। 1,494 छात्र एनआरआई, ओसीआई थे जबकि 786 छात्र विदेशी थे।

सीमांचल की ज़मीनी ख़बरें सामने लाने में सहभागी बनें। ‘मैं मीडिया’ की सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।

Support Us

सैयद जाफ़र इमाम किशनगंज से तालुक़ रखते हैं। इन्होंने हिमालयन यूनिवर्सिटी से जन संचार एवं पत्रकारिता में ग्रैजूएशन करने के बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता (पीजी) की पढ़ाई की। 'मैं मीडिया' के लिए सीमांचल के खेल-कूद और ऐतिहासिक इतिवृत्त पर खबरें लिख रहे हैं। इससे पहले इन्होंने Opoyi, Scribblers India, Swantree Foundation, Public Vichar जैसे संस्थानों में काम किया है। इनकी पुस्तक "A Panic Attack on The Subway" जुलाई 2021 में प्रकाशित हुई थी। यह जाफ़र के तखल्लूस के साथ 'हिंदुस्तानी' भाषा में ग़ज़ल कहते हैं और समय मिलने पर इंटरनेट पर शॉर्ट फिल्में बनाना पसंद करते हैं।

Related News

बिहार में असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती में बड़ा बदलाव: 3687 से घटकर 2532 हुईं रिक्तियां

BPSC की परीक्षाएं दो चरणों में संभव, सामान्य प्रशासन विभाग ने आयोग को बताया सक्षम प्राधिकार

4 साल की ग्रेजुएशन के बाद सीधे पीएचडी, स्नातक स्तर पर मल्टीपल एग्जिट, बिहार में लागू हुआ नया नियम

बिहार के विश्वविद्यालयों में 3,687 कॉन्ट्रैक्ट असिस्टेंट प्रोफेसरों की होगी नियुक्ति, आवेदन प्रक्रिया शुरू

अब ऐसे होगी बिहार विश्वविद्यालयों में असिस्टेंट प्रोफेसर की भर्ती

जुलाई में जारी हो सकता है TRE-4 का नोटिफिकेशन, शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने दिए संकेत

मेरिट लिस्ट में नाम, फिर भी दाख़िला नहीं: पटना विश्वविद्यालय में पीएचडी अभ्यर्थियों का संघर्ष

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest Posts

Ground Report

‘हमको मार दीजिए, ज़मीन ले लीजिए’ – किशनगंज एयरपोर्ट भूमि अधिग्रहण का विरोध

Ground Report: नौकरी के लिए दुबई गए सीमांचल के 7 युवक कैसे फंसे?

बहादुरगंज NEET प्रदर्शन के बाद हुए FIR में रूस में मौजूद युवक और परीक्षा दे रहे छात्र नामजद

VB-G RAM G: लागू होने से पहले ही क्या नया कानून मनरेगा मज़दूरों का हक़ छीन रहा?

बिहार के नवादा में अतहर की मॉब लिंचिंग के डेढ़ महीने बाद भी न मुआवज़ा मिला, न सबूत जुटे