Main Media

Get Latest Hindi News (हिंदी न्यूज़), Hindi Samachar

Support Us

ट्रक ड्राइवर के बेटे ने सेना में लेफ्टिनेंट बन शहर का नाम किया रौशन

कटिहार में एक साधारण परिवार का बेटा भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बना है। लड़के का नाम सुखविंदर सिंह है। वह कटिहार के बरारी प्रखंड के लक्ष्मीपुर गांव निवासी समरेंद्र सिंह बंटी का पुत्र है।

shadab alam Reported By Shadab Alam |
Published On :
truck drivers son becomes lieurtenant

किसी शायर ने कहा है कि ‘आसमां को ज़िद है जहां बिजलियां गिराने की, हमें भी ज़िद है वहीं आशियां बनाने की।’ कटिहार में एक ट्रक ड्राइवर के बेटे ने इस शायरी को चरितार्थ किया है। बेटे की कामयाबी पर परिवार के सदस्यों के साथ साथ पूरे इलाके के लोगों को गर्व है।


दरअसल, कटिहार में एक साधारण परिवार का बेटा भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बना है। लड़के का नाम सुखविंदर सिंह है। वह कटिहार के बरारी प्रखंड के लक्ष्मीपुर गांव निवासी समरेंद्र सिंह बंटी का पुत्र है। सुखविंदर सिंह के लेफ्टिनेंट बनने से बरारी सहित पूरे कटिहार जिले में खुशी का माहौल है। लोग सुखविंदर के घर पहुंच कर परिवार को बधाई दे रहे हैं।

Also Read Story

सीमांचल की रेल कनेक्टिविटी को नया विस्तार, किशनगंज–जलालगढ़ रेल लाइन को मिला ‘विशेष रेल परियोजना’ का दर्जा

बिहार में पंचायत परिसीमन की तैयारी तेज, सरकार ने जारी किए 3 करोड़ रुपये

मानव तस्करी पर बोले सीएम – “सिर्फ रेस्क्यू नहीं, पुनर्वास भी जरूरी”

बिहार में बनेगा स्पोर्ट्स साइंस सेंटर और 19 विशेष एससी-एसटी कोर्ट, कैबिनेट की मंज़ूरी

बिहार में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल से चरमराई व्यवस्था, बारिश में बढ़ा संक्रमण का खतरा

बिहार के विश्वविद्यालयों और डिग्री कॉलेजों में स्थायी असिस्टेंट प्रोफेसरों की बड़ी भर्ती की तैयारी, सितंबर में आ सकता है विज्ञापन

बिहार में नया ट्रैफिक नियम: अब सिपाही और ASI नहीं, सिर्फ SI व वरिष्ठ अधिकारी करेंगे वाहनों की जाँच

अमृत 2.0 योजना के तहत किशनगंज जलापूर्ति परियोजना को मिली मंजूरी, ₹53.71 करोड़ होंगे खर्च

पटना के बाद कटिहार में छात्रों का प्रदर्शन, कलेक्ट्रेट घेरने पहुंचे युवाओं पर लाठीचार्ज, जमकर चले ईंट पत्थऱ

कैपिटल एक्सप्रेस से जैसे ही लेफ्टिनेंट सुखविंदर सिंह अपने माता पिता के साथ काढ़ागोला रेलवे स्टेशन उतरे, तो लक्ष्मीपुर बरारी के लोगों ने ढोल नगाड़ों के साथ फूल माला पहना कर उनका स्वागत किया। इस दौरान सरदार नगर की महिलाओं ने भांगरा डांस कर जश्न मनाया।


इसके बाद लेफ्टिनेंट ने काढ़ागोला रेलवे स्टेशन परिसर में स्थित दुर्गा मंदिर में माथा टेककर मां दुर्गा से आर्शीवाद भी प्राप्त किया। वहां से सुखविंदर लक्ष्मीपुर स्थित गुरु तेगबहादुर गुरुद्वारा पहुँचे। गुरु के सामने शीश नवाया और गुरुद्वारा के मुख्य ग्रंथि के द्वारा अरदास किया गया।

फिर सुखविंदर अपने निजी आवास पहुँचे जहां सुबह से ही काफी संख्या में स्थानीय लोग उनकी एक झलक पाने के लिए बेताब दिखे। लोगों ने लेफ्टिनेंट को फूल माला पहना कर व मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया।

स्थानीय लोगों ने कहा कि सुखविंदर ने अपने गांव का नाम रौशन किया है। विद्यार्थियों को सुखविंदर से सीख लेनी चाहिए। इस मौके पर बरारी नगर पंचायत के उप मुख्य पार्षद अमन कुमार निषाद ने भी सुखविंदर को फूलमाला पहना व मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दीं। उप पार्षद ने कहा कि लेफ्टिनेंट बनने से इलाके का मान सम्मान बढ़ा है और यह युवाओं के लिए प्रेरणा का काम करेगा।

लेफ्टिनेंट सुखविंदर के चाचा सरदार बीरेंद्र सिंह बॉबी ने कहा कि उन्हें बहुत गर्व महसूस हो रहा है। उन्होंने कहा कि उत्तरी बिहार से सुखविंदर के रूप में लेफ्टिनेंट का इकलौता चयन हुआ है।

मौके पर सुखविंदर के बड़े चाचा अमरेंद्र सिंह संजू व प्रखंड उप प्रमुख रैनी कौर ने भावुक होते हुए कहा कि सुखविंदर के पिता की कड़ी मेहनत की बदौलत आज यह सुखद क्षण आया है। अमरेंद्र, राजद अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष भी हैं। उन्होंने आगे कहा कि पूरे परिवार को सुखविंदर ने गौरवान्वित किया है। हर बच्चे को ऐसा महत्वाकांक्षी व मेहनती पिता मिले, ताकि वह अपने बच्चे को पढा-लिखाकर अफसर बना सके।

लेफ्टिनेंट बनकर लौटे सुखविंदर ने कहा कि घर में जब बेटे का जन्म होता है तो उसमें माता पिता के सपने उनके साथ सम्मिलित होते हैं। इस मुक़ाम तक पहुंचने का श्रेय उन्होंने अपने माता-पिता व बड़ी बहन को देते हुए कहा कि वे हमेशा उनके साथ खड़े रहे।

“सैनिक स्कूल में पढ़ाई करने के बाद ट्रेनिंग के दौरान जब हम मऊ गए थे तब भी मेरे परिवार के लोगों ने मेरा हौसला बढ़ाया था। मेरा सपना था कि लोग मेरे माता-पिता को सम्मान दें। आज मैं इस मुकाम पर पहुंचा हूँ। आज लौटा हूं, तो सभी लोगों ने मेरे माता-पिता को सम्मानित किया, जिसे देखना काफी सुखद अहसास था,” उन्होंंने कहा।

युवाओं को सलाह देते हुए उन्होंने कहा कि जो भी युवा पढ़ाई कर रहे हैं, वे मन लगाकर पढ़ाई करें और हमेशा पॉजिटिव सोच रखें, मंजिल आसानी से मिलेगी।

सीमांचल की ज़मीनी ख़बरें सामने लाने में सहभागी बनें। ‘मैं मीडिया’ की सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।

Support Us

सय्यद शादाब आलम बिहार के कटिहार ज़िले से पत्रकार हैं।

Related News

पूर्णिया एयरपोर्ट पर बनेगा नया सिविल एन्क्लेव, ₹294 करोड़ का टेंडर जारी

बिहार पंचायत चुनाव 2026: ग्राम पंचायत से जिला परिषद तक सभी निर्वाचन क्षेत्रों का होगा नए सिरे से परिसीमन

बिहार में निबंधन व्यवस्था हुई हाईटेक: अब पेपरलेस रजिस्ट्रेशन, ईमेल व व्हाट्सएप पर दस्तावेज

महानंदा नदी में डूबा किशनगंज इंजीनियरिंग कॉलेज का छात्र, तीसरे दिन भी नहीं मिला सुराग, तीन साथियों पर FIR

किशनगंज : बिशनपुर हत्याकांड का पर्दाफाश, पत्नी पर हत्या का आरोप

देशभर में जनसंख्या बदलावों का होगा अध्ययन, अमित शाह से मिली हाई लेवल कमेटी

बिहार में ₹499 करोड़ की मंसी–सहरसा रेल दोहरीकरण परियोजना को मंजूरी, बढ़ेगी रेल क्षमता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest Posts

Ground Report

बहादुरगंज NEET प्रदर्शन के बाद हुए FIR में रूस में मौजूद युवक और परीक्षा दे रहे छात्र नामजद

VB-G RAM G: लागू होने से पहले ही क्या नया कानून मनरेगा मज़दूरों का हक़ छीन रहा?

बिहार के नवादा में अतहर की मॉब लिंचिंग के डेढ़ महीने बाद भी न मुआवज़ा मिला, न सबूत जुटे

बिहार चुनाव के बीच कोसी की बाढ़ से बेबस सहरसा के गाँव

किशनगंज शहर की सड़कों पर गड्ढों से बढ़ रही दुर्घटनाएं