Main Media

Get Latest Hindi News (हिंदी न्यूज़), Hindi Samachar

Support Us

पूर्णिया में महानंदा बेसिन प्रोजेक्ट के खिलाफ विभिन्न पार्टियों के विधायक-सांसद लामबंद 

सभा में मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने बताया कि महानंदा बेसिन प्रोजेक्ट का ये दूसरा फेज है, जिसके निर्माण कार्य के लिए बांध बनाए जा रहे हैं।

Syed Tahseen Ali is a reporter from Purnea district Reported By Syed Tahseen Ali |
Published On :
mlas and mps of various parties mobilized against mahananda

‘बांध रोको संघर्ष समिति’ के बैनर तले महानंदा बेसिन प्रॉजेक्ट के ख़िलाफ़ सीमांचल के कई सांसद व विधायक रविवार को पूर्णिया में एकजुट हुए। पूर्व मंत्री हाजी अब्दुस सुब्हान की अगुवाई में बायसी हाई स्कूल मैदान में हज़ारों की संख्या में पूर्णिया और आसपास के ज़िले के तटीय इलाके में रहने वाले लोगों ने इस ‘विशाल आम सभा’ में हिस्सा लिया।


इस आम सभा में किशनगंज से कांग्रेस सांसद डॉ. जावेद आज़ाद, बायसी के राजद विधायक सैयद रुकुनुद्दीन अहमद, अमौर के AIMIM विधायक अख्तरुल ईमान, कटिहार ज़िला के बलरामपुर से माले विधायक महबूब आलम, कदवा से कांग्रेस विधायक शकील अहमद खान मुख्य रूप से शामिल हुए। इनके अलावा सीमांचल के अलग अलग जिलों के सैंकड़ो पंचायत प्रतिनिधि भी मौजूद रहे।

Also Read Story

अररिया में पत्रकार मुनव्वर से बंदूक के बल पर लूटपाट, दांत तोड़ा, तीन गिरफ्तार

बिहार सरकार में IAS अधिकारियों के तबादले, कई प्रमंडलीय आयुक्त और डीएम बदले

किशनगंज: 11 केवी तार गिरने से मवेशी की मौत, लोगों ने मुआवजे और लाइन शिफ्टिंग की मांग की

पूर्णिया में पुलिस की गाड़ी में सवार तीन पुलिसवालों ने युवक से लुटे ₹1.10 लाख

भारत-पाक तनाव के बीच पूर्णिया में मुख्यमंत्री की सुरक्षा बलों के साथ बैठक

अररिया सदर अस्पताल में लगी भीषण आग, तीन जिलों से मंगाई गईं 13 दमकल गाड़ियां

अररिया: पुलिस मुठभेड़ में तनिष्क लूटकांड का आरोपी चुनमुन झा की मौत

किशनगंज में कनकई और महानंदा नदी पर दो पुलों के निर्माण के लिए टेंडर जारी

अररिया में अपराधी को गिरफ्तार करने गए ASI की मौत, ‘पीट-पीटकर हत्या नहीं’

किसने क्या कहा?

सभा में मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने बताया कि महानंदा बेसिन प्रोजेक्ट का ये दूसरा फेज है, जिसके निर्माण कार्य के लिए बांध बनाए जा रहे हैं। लेकिन इस बांध निर्माण कार्य से जो तबाही सीमांचल में आने वाली है, उससे सरकार या विभाग को कोई लेना देना नहीं है।


मीडिया से बात करते हुए पूर्व बायसी विधायक हाजी अब्दुस सुब्हान ने कहा, “हम चाहते बांध की जगह पर नदी किनारे बोल्डर पिचिंग किया जाए या आरसीसी दिया जाए। नदी में गाद जम गया है, उसे गहरा किया जाए। टेढ़ी नदियों को सीधा किया जाए। ये हमारी मांग है।”

वहीं माले के विधायक दल नेता महबूब आलम ने महानंदा बेसिन प्रोजेक्ट को ‘तबाही का प्रोजेक्ट’ और ‘भ्रष्टाचार से रिलेटेड’ बताया।

AIMIM बिहार प्रदेश अध्यक्ष अख्तरुल ईमान ने कहा, “हमारा संघर्ष प्रोजेक्ट को रोकने के लिए है।”

कांग्रेस विधायक दल नेता शकील अहमद कहते हैं, “ये प्रोजेक्ट बनेगा ही नहीं, एक लफ्ज़ है, नहीं बनेगा तो नहीं बनेगा। आवाम अपनी ज़मीन नहीं देगी, तो आसमान में बनाएंगे क्या।”

प्रोजेक्ट क्या है?

दरअसल, महानंदा नदी और उनकी सहायक नदियों में बनाए जाने वाले बांध को तट के करीब नहीं बनाकर किलोमीटर दूर बनाया जा रहा है। जिससे नदी और बांध के बीच बसे गाँवों पर खतरा मंडरा रहा है। इसलिए बांध रोको संघर्ष समिति ये मांग कर रही है कि इस पर तत्काल रोक लगाकर नए सिरे से स्थानीय प्रतिनिधि व ग्रामीणों की मौजूदगी में नया प्रारूप तैयार किया जाए और फिर निर्माण की प्रक्रिया शुरू की जाए।

महानंदा बेसिन प्रोजेक्ट के तहत सीमांचल के कटिहार, पूर्णिया, अररिया और किशनगंज से गुजरने वाली दर्जनों नदियां शामिल हैं। सैंकड़ो किलोमीटर लंबे इस प्रोजेक्ट के लिए 400 करोड़ से अधिक की राशि आवंटित है। इसे बनाने के लिए जमीन अधिग्रहण का काम शुरू होना है।

मौके पर पहुंचे विधायकों ने जानकारी साझा करते हुए बताया कि जल संसाधन मंत्री ने खुद जानकारी दी है कि फिलहाल इस प्रोजेक्ट पर काम रुका हुआ है और उच्च स्तरीय जांच टीम जाकर निरीक्षण करेगी। लेकिन संघर्ष कर रहे लोगों ने एकसाथ कहा कि जब तक बांध निर्माण पर कोई उचित फैसला नहीं ले लिया जाता है, तब तक संघर्ष जारी रहेगा।

सीमांचल की ज़मीनी ख़बरें सामने लाने में सहभागी बनें। ‘मैं मीडिया’ की सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।

Support Us

सैयद तहसीन अली को 10 साल की पत्रकारिता का अनुभव है। बीते 5 साल से पुर्णिया और आसपास के इलाकों की ख़बरें कर रहे हैं। तहसीन ने नई दिल्ली स्थित जामिया मिल्लिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई की है।

Related News

स्लोवेनिया जाने की फिराक में दो बांग्लादेशी नागरिक किशनगंज से गिरफ्तार

पूर्णिया एयरपोर्ट बाउंड्री वॉल की निविदा प्रक्रिया पूरी, जल्द शुरू होगा निर्माण

पूर्णिया में महानंदा बेसिन प्रोजेक्ट के खिलाफ विशाल आमसभा, लाखों की आबादी प्रभावित होने का खतरा

किशनगंज: दो सप्ताह से गायब ट्रेक्टर चालक का मिला शव, 5 गिरफ्तार

बिहार के लाल शम्स आलम ने स्विमिंग में बनाया रिकॉर्ड, अंतरराष्ट्रीय खेल में जीते 6 मैडल

किशनगंज में एनएच 27 पर तेज़ रफ़्तार बाइक पर सवार 3 छात्रों की मौत

पूर्णिया में डीजे वाहन की चपेट में आने से महिला की मौत, दर्जन भर लोग घायल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest Posts

Ground Report

बिहार के नवादा में अतहर की मॉब लिंचिंग के डेढ़ महीने बाद भी न मुआवज़ा मिला, न सबूत जुटे

बिहार चुनाव के बीच कोसी की बाढ़ से बेबस सहरसा के गाँव

किशनगंज शहर की सड़कों पर गड्ढों से बढ़ रही दुर्घटनाएं

किशनगंज विधायक के घर से सटे इस गांव में अब तक नहीं बनी सड़क

बिहार SIR नोटिस से डर के साय में हैं 1902 में भारत आये ईरानी मुसलमान