Main Media

Get Latest Hindi News (हिंदी न्यूज़), Hindi Samachar

Support Us

“व्यापरियों में अब उमंग नहीं बचा”, नेपाल द्वारा भंसार नियम सख्त करने पर जोगबनी के दुकानदार चिंतित

फुटपाथ पर कपड़ा बेच रहे अमर यादव ने कहा कि जब से नेपाल सरकार ने भंसार नियम लागू किया है तब से छोटे व्यापारियों की स्थिति बेहद खराब है। घर में एक आदमी कमाने वाला है और खाने वाले पांच हैं ऐसे में गुज़ारा करना बहुत मुश्किल हो गया है।

ved prakash Reported By Ved Prakash |
Published On :
jp gate at jogbani border

भारत और नेपाल सीमा पर स्थित बिहार के अररिया जिला अंतर्गत जोगबनी बाजार में इन दिनों सन्नाटा पसरा है। दुकानदारों का कहना है कि पूरा जोगबनी बाज़ार ज़बरदस्त मंदी से गुज़र रहा है। दरअसल जून महीने में नेपाल सरकार ने भंसार नियम लागू किया जिसमें नेपाली उपभोक्ताओं को भारतीय बाज़ार से 100 रुपए से अधिक मूल्य का समान खरीदने पर कस्टम शुल्क देना होगा।


नेपाल सीमा के पास रहने वाले लोग अक्सर दैनिक जरूरतों के सामान खरीदने भारतीय बाज़ार आते हैं। इस कड़ी में सीमा से सटा जोगबनी बाज़ार बहुत महत्वपूर्ण किरदार अदा करता है। 100 रुपये से अधिक का सामान खरीदकर नेपाल ले जाने पर नेपाली नागरिकों को कस्टम शुल्क देने के अलावा पूछताछ के दौर से भी गुजरना पड़ता है।

जोगबनी बाज़ार के एक दुकानदार सुमन कुमार कामत कहते हैं कि भंसार नियम लागू होने से जोगबनी के किराना दुकानदार से लेकर कपड़ा व्यापारी, सब परेशान हैं। वहीं कपड़ा व्यापारी फ़य्याज़ खान ने कहा कि जोगबनी बाज़ार में नेपाली खरीदारों के आने की संख्या काफी कम हो चुकी है। पहले के मुकाबले इस समय करीब 80% तक व्यापार ठप हो चुका है।


फुटपाथ पर कपड़ा बेच रहे अमर यादव ने कहा कि जब से नेपाल सरकार ने भंसार नियम लागू किया है तब से छोटे व्यापारियों की स्थिति बेहद खराब है। घर में एक आदमी कमाने वाला है और खाने वाले पांच हैं ऐसे में गुज़ारा करना बहुत मुश्किल हो गया है।

जोगबनी के स्थानीय व्यापारियों का कहना है कि नेपाल में रोज़मर्रा के सामानों पर करीब 10 से 20 फीसदी महंगाई बढ़ गई है। इससे वहाँ जनजीवन प्रभावित होने लगा है।

‘मैं मीडिया’ को कई नेपाली नागरिकों ने बिना कैमरे के बताया कि नेपाल सरकार के आदेश के बाद लोगों की दिक्कतें काफी बढ़ गई हैं।
नेपाली उपभोक्ता कृष ने कहा कि नेपाल की आर्थिक हालत सही नहीं है इसलिए नेपाल सरकार इस तरह के नियम ला रही है। वह मानते हैं कि खाद्यान्न सामानों पर नेपाल सरकार को छूट देनी चाहिए।

नेपाल में खाद्य सामग्री, दवा, कपड़ा आदि रोजमर्रा की चीजें भारत से मंगाई जाती हैं। टैक्स लगने के बाद वे चीज़ें महंगी बिकती हैं। यही कारण है कि नेपाल के सीमावर्ती क्षेत्रों में रहने वाले नेपाली उपभोक्ता अपनी रोजमर्रा की जरूरत का सामान खरीदने भारतीय बाजार की ओर रुख करते हैं और यहां से जरूरी सामान लेते हैं।

Also Read Story

बिहार के नवादा में अतहर की मॉब लिंचिंग के डेढ़ महीने बाद भी न मुआवज़ा मिला, न सबूत जुटे

बिहार चुनाव के बीच कोसी की बाढ़ से बेबस सहरसा के गाँव

किशनगंज शहर की सड़कों पर गड्ढों से बढ़ रही दुर्घटनाएं

किशनगंज विधायक के घर से सटे इस गांव में अब तक नहीं बनी सड़क

बिहार SIR नोटिस से डर के साय में हैं 1902 में भारत आये ईरानी मुसलमान

ईसाई आदिवासियों पर बजरंग दल का हमला, कटिहार से Ground Report

कोसी कटान से लाचार सहरसा के लोगों का दुःख-दर्द कौन सुनेगा?

बिहार में हो रहे वोटर लिस्ट रिवीजन से भारत-नेपाल के बीच बेटी-रोटी का संबंध खतरे में?

बढ़ती गर्मी और कम होती बारिश से परेशान, क्या जलवायु संकट की चपेट में हैं बिहार के मखाना किसान?

दुकानदार शुभम गुप्ता कहते हैं कि जोगबनी बाज़ार भारतीय खरीदारों से ज्यादा नेपाली उपभोक्ताओं पर निर्भर रहता है। नेपाल के लोग खरीदारी न करें तो जोगबनी बाज़ार भारी मंदी का शिकार हो जाएगा। एक और दुकानदार सीतेश कुमार ने कहा कि जोगबनी बाज़ार के व्यापारियों में अब निराशा छाने लगी है। भंसार और आईडी कार्ड नियम लागू होने से व्यापार ठप हो चुका है। उन्होंने आगे कहा कि हम लोग अभी प्रतीक्षा कर रहे हैं, हो सकता है त्यौहार के दिनों में परिस्थितियां कुछ बदल जाएं।

सीमांचल की ज़मीनी ख़बरें सामने लाने में सहभागी बनें। ‘मैं मीडिया’ की सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।

Support Us

अररिया में जन्मे वेद प्रकाश ने सर्वप्रथम दैनिक हिंदुस्तान कार्यालय में 2008 में फोटो भेजने का काम किया हालांकि उस वक्त पत्रकारिता से नहीं जुड़े थे। 2016 में डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में कदम रखा। सीमांचल में आने वाली बाढ़ की समस्या को लेकर मुखर रहे हैं।

Related News

डायन बता पांच लोगों को ज़िंदा जलाने वाला पूर्णिया का गांव अंधविश्वास के दलदल से कब निकल पाएगा?

हिरासत में मौतों का केंद्र अररिया! फिर एक मौत, उठने लगे सवाल

बहादुरगंज का ‘साइको पुलिसवाला’, क्रूरता के कई मामले आये सामने

बिहार में नदी कटाव के साए ज़िंदगियाँ और जगती उम्मीदें

सहरसा में कोसी से सटे दर्जनों गांवों पर मंडराया बाढ़-कटाव का खतरा

बिहार-पश्चिम बंगाल बॉर्डर पर जर्जर सड़क से परेशान कई गाँव के लोग

गड्ढों में गुम विकास को तलाशते पश्चिम बंगाल के इस गांव के लोग

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest Posts

Ground Report

बिहार के नवादा में अतहर की मॉब लिंचिंग के डेढ़ महीने बाद भी न मुआवज़ा मिला, न सबूत जुटे

बिहार चुनाव के बीच कोसी की बाढ़ से बेबस सहरसा के गाँव

किशनगंज शहर की सड़कों पर गड्ढों से बढ़ रही दुर्घटनाएं

किशनगंज विधायक के घर से सटे इस गांव में अब तक नहीं बनी सड़क

बिहार SIR नोटिस से डर के साय में हैं 1902 में भारत आये ईरानी मुसलमान