Main Media

Get Latest Hindi News (हिंदी न्यूज़), Hindi Samachar

Support Us

जीतनराम मांझी ने BPSC शिक्षक नियुक्ति की तुलना “लैंड फॉर जॉब घोटाले” से की

जीतनराम मांझी ने ट्वीट कर कहा कि बिहार सरकार ने युवाओं का बेड़ा गर्क कर दिया है। मांझी ने शिक्षक नियुक्ति प्रक्रिया की तुलना “लैंड फॉर जॉब घोटाले” से कर दी।

Nawazish Purnea Reported By Nawazish Alam |
Published On :
jitan ram manjhi calls bpsc teacher appointment process a land for job scam

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) द्वारा जारी शिक्षक नियुक्ति प्रक्रिया पर सवाल खड़े करते हुए उच्च स्तरीज जांच की मांग की है। उन्होंने कहा कि इस नियुक्ति प्रक्रिया में आरक्षण के प्रावधानों की अनदेखी की गई है।


जीतनराम मांझी ने ट्वीट कर कहा कि बिहार सरकार ने युवाओं का बेड़ा गर्क कर दिया है। मांझी ने शिक्षक नियुक्ति प्रक्रिया की तुलना “लैंड फॉर जॉब घोटाले” से कर दी।

बताते चलें कि कथित लैंड फॉर जॉब घोटाले में बिहार के उप-मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव, पूर्व मुख्यमंत्री व राष्ट्रीय जनता दल सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और उनकी पत्नी पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी आरोपी हैं।


घोटाले की जांच केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) द्वारा की जा रही है। राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव पर आरोप है कि उन्होंने रेल मंत्री रहते हुए रेलवे में लोगों को नौकरी दिलवाने के बदले उनकी जमीन अपने नाम लिखवा ली थी।

मांझी ने ट्वीट किया, “BPSC शिक्षक नियुक्ति मामले की उच्चस्तरीय जांच की आवश्यकता है। आरक्षण की अनदेखी कर यह नियुक्ति रेलवे के “लैंड फॉर जॉब” के तर्ज पर “मनी फॉर जॉब” स्कीम के तहत की गई है। “पैसा दो सरकारी नौकरी लो” घोटाले की उच्च स्तरीय जांच होनी चाहिए। बिहार सरकार ने युवाओं का बेड़ा गर्क कर दिया है।”

उपेंद्र कुशवाहा ने भी उठाए सवाल

BPSC द्वारा की जा रही शिक्षक नियुक्ति को लेकर लगातार सवाल उठ रहे हैं। शनिवार को राष्ट्रीय लोक जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने भी शिक्षक नियुक्ति को लेकर सरकार की आलोचना की।

उपेंद्र कुशवाहा ने ट्वीट कर दावा किया कि भर्ती परीक्षा में लगभग 25 फीसद नियोजित शिक्षकों को ही चयनित किया गया है और बहुत से अभ्यर्थियों को प्राथमिक, माध्यमिक तथा उच्च माध्यमिक तीनों जगह सफल घोषित कर दिया गया है।

Also Read Story

अररिया में पत्रकार मुनव्वर से बंदूक के बल पर लूटपाट, दांत तोड़ा, तीन गिरफ्तार

बिहार सरकार में IAS अधिकारियों के तबादले, कई प्रमंडलीय आयुक्त और डीएम बदले

किशनगंज: 11 केवी तार गिरने से मवेशी की मौत, लोगों ने मुआवजे और लाइन शिफ्टिंग की मांग की

पूर्णिया में पुलिस की गाड़ी में सवार तीन पुलिसवालों ने युवक से लुटे ₹1.10 लाख

भारत-पाक तनाव के बीच पूर्णिया में मुख्यमंत्री की सुरक्षा बलों के साथ बैठक

अररिया सदर अस्पताल में लगी भीषण आग, तीन जिलों से मंगाई गईं 13 दमकल गाड़ियां

अररिया: पुलिस मुठभेड़ में तनिष्क लूटकांड का आरोपी चुनमुन झा की मौत

किशनगंज में कनकई और महानंदा नदी पर दो पुलों के निर्माण के लिए टेंडर जारी

अररिया में अपराधी को गिरफ्तार करने गए ASI की मौत, ‘पीट-पीटकर हत्या नहीं’

उन्होंने सरकार द्वारा डोमिसाइल नीति न लागू करने को लेकर भी सरकार की आलोचना की। उन्होंने कहा कि शिक्षक भर्ती में तमाम राज्यों की भांति बिहार सरकार ने भी डोमिसाइल नीति लागू करने की घोषणा की थी, जिसको उन्होंने लागू न कर अन्य राज्यों के अभ्यर्थियों के लिए रास्ते खोल दिये।

उल्लेखनीय है कि BPSC शिक्षक परीक्षा में सफल हुए अभ्यर्थियों की काउंसलिंग की प्रक्रिया चल रही है। काउंसलिंग के बाद इन सफल अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया जायेगा।

सीमांचल की ज़मीनी ख़बरें सामने लाने में सहभागी बनें। ‘मैं मीडिया’ की सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।

Support Us

नवाजिश आलम को बिहार की राजनीति, शिक्षा जगत और इतिहास से संबधित खबरों में गहरी रूचि है। वह बिहार के रहने वाले हैं। उन्होंने नई दिल्ली स्थित जामिया मिल्लिया इस्लामिया के मास कम्यूनिकेशन तथा रिसर्च सेंटर से मास्टर्स इन कंवर्ज़ेन्ट जर्नलिज़्म और जामिया मिल्लिया से ही बैचलर इन मास मीडिया की पढ़ाई की है।

Related News

स्लोवेनिया जाने की फिराक में दो बांग्लादेशी नागरिक किशनगंज से गिरफ्तार

पूर्णिया एयरपोर्ट बाउंड्री वॉल की निविदा प्रक्रिया पूरी, जल्द शुरू होगा निर्माण

पूर्णिया में महानंदा बेसिन प्रोजेक्ट के खिलाफ विशाल आमसभा, लाखों की आबादी प्रभावित होने का खतरा

किशनगंज: दो सप्ताह से गायब ट्रेक्टर चालक का मिला शव, 5 गिरफ्तार

बिहार के लाल शम्स आलम ने स्विमिंग में बनाया रिकॉर्ड, अंतरराष्ट्रीय खेल में जीते 6 मैडल

किशनगंज में एनएच 27 पर तेज़ रफ़्तार बाइक पर सवार 3 छात्रों की मौत

पूर्णिया में डीजे वाहन की चपेट में आने से महिला की मौत, दर्जन भर लोग घायल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest Posts

Ground Report

VB-G RAM G: लागू होने से पहले ही क्या नया कानून मनरेगा मज़दूरों का हक़ छीन रहा?

बिहार के नवादा में अतहर की मॉब लिंचिंग के डेढ़ महीने बाद भी न मुआवज़ा मिला, न सबूत जुटे

बिहार चुनाव के बीच कोसी की बाढ़ से बेबस सहरसा के गाँव

किशनगंज शहर की सड़कों पर गड्ढों से बढ़ रही दुर्घटनाएं

किशनगंज विधायक के घर से सटे इस गांव में अब तक नहीं बनी सड़क