Main Media

Get Latest Hindi News (हिंदी न्यूज़), Hindi Samachar

Support Us

500 BPSC उत्तीर्ण शिक्षकों को सीएम, डिप्टी सीएम व मंत्री देंगे नियुक्ति पत्र, बाकी के लिए अलग प्रावधान

25000 में से 500 अभ्यर्थियों को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उप-मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव और दूसरे मंत्री नियुक्ति पत्र प्रदान करेंगे। इससे संबंधित कार्यक्रम पटना स्थित गांधी मैदान में 2 नवंबर को आयोजित होगी।

Nawazish Purnea Reported By Nawazish Alam |
Published On :
cm, deputy cm and ministers will give appointment letters to 500 bpsc passed teachers

BPSC शिक्षक बहाली परीक्षा में पास हुए शिक्षक अभ्यर्थियों को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार नियुक्ति पत्र सौपेंगे। इसके लिए कुल पास उम्मीदवारों में से 25 हज़ार का चयन किया जायेगा, जिनको पटना के गांधी मैदान में कार्यक्रम आयोजित कर नियुक्ति पत्र प्रदान किया जायेगा।


25000 में से 500 अभ्यर्थियों को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उप-मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव और दूसरे मंत्री नियुक्ति पत्र प्रदान करेंगे। इससे संबंधित कार्यक्रम पटना स्थित गांधी मैदान में 2 नवंबर को आयोजित होगी।

जिन अभ्यर्थियों को गांधी मैदान में नियुक्ति पत्र बांटा जायेगा, उनमें पटना प्रमंडल के 7000, मगध के 2700, मुंगेर के 1900, भागलपूर के 800, पूर्णिया के 1200, सहरसा के 900, दरभंगा प्रमंडल के 3000, तिरहुत के 5800 और सारण प्रमंडल के 2000 अभ्यर्थी शामिल हैं।


बाकी उम्मीदवारों को डीईओ देंगे नियुक्ति पत्र

बाकी के उम्मीदवारों को जिला स्तर पर जिला शिक्षा पदाधिकारियों द्वारा नियुक्ति पत्र बांटा जायेगा। शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव के के पाठक ने जिला शिक्षा पदाधिकारियों को पत्र लिख कर इस संंबंध में आदेश जारी किया है।

सभी जिला शिक्षा पदाधिकारियों को पटना के गांधी मैदान में आयोजित कार्यक्रम के समयानुसार ही अपने जिले में कार्यक्रम का आयोजन करने का निर्देश दिया गया है, ताकि सभी उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को पूरे राज्य में एक साथ नियु्क्ति पत्र प्रदान किया जा सके। इसको लेकर वीडियो कॅालिंग के माध्यम से गांधी मैदान स्थित मुख्यमंत्री नीतीश कुमार वाले समारोह से सीधे जुड़ने का आदेश दिया गया है।

जिला स्तर पर नियुक्ति पत्र प्रदान करने के लिए एक विशाल स्थल की व्यवस्था की जायेगी। जिला स्तर पर मंडलीय आयुक्त और जिला शिक्षा पदाधिकारियों के हाथों से नियुक्ति पत्र बांटा जायेगा।

शिक्षकों के लिए होगा ओरियेन्टेशन कार्यक्रम

BPSC शिक्षक भर्ती परीक्षा में सफल हुए अभ्यर्थियों की काउंसलिंग चल रही है। काउंसिलिंग की प्रक्रिया कुछ दिनों में समाप्त हो जायेगी।

Also Read Story

बिहार चुनाव: राजनीतिक पार्टियों के घोषणापत्रों में शिक्षा को जगह देने की मांग

बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड पर अब नहीं लगेगा ब्याज, मुख्यमंत्री ने किया ऐलान

पीएम की पूर्णिया सभा में भीड़ जुटाने के लिए कंडक्टर-खलासी बनाए जा रहे शिक्षक!

अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में फीस वृद्धि से सीमांचल के छात्रों पर कितना असर

दशकों पुरानी मांग पूरी, टेढ़ागाछ को मिलेगा डिग्री कॉलेज

बिहार के सरकारी विद्यालयों में लिपिक व चपरासी पदों पर होगी नियुक्ति, अनुकंपा का भी रास्ता खुला

स्थानांतरित शिक्षकों के लिए विद्यालय आवंटन प्रक्रिया शुरू

बिहार शिक्षक भर्ती परीक्षा पास करने के बावजूद अभ्यर्थी बेरोज़गार, महीनों बाद भी नियुक्ति नहीं

बिहार में सिर्फ कागज़ों पर चल रहे शिक्षा सेवक और तालीमी मरकज़ केंद्र?

काउंसिलिंग के बाद इन अभ्यर्थियों को हर जिलों के जिला शिक्षा व प्रशिक्षण संस्थान (DIET), राज्य शिक्षण शोध व प्रशिक्षण परिषद (SCERT), बिहार लोक प्रशासन व ग्रामीण विकास संस्थान (BIPARD), प्राथमिक शिक्षक शिक्षा महाविद्यालय (PTEC) और शिक्षक शिक्षा महविद्यालय (CTE) जैसे प्रशिक्षण संस्थानों में ओरियन्टेशन (Orientation) के लिए भेजा जायेगा।

सीमांचल की ज़मीनी ख़बरें सामने लाने में सहभागी बनें। ‘मैं मीडिया’ की सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।

Support Us

नवाजिश आलम को बिहार की राजनीति, शिक्षा जगत और इतिहास से संबधित खबरों में गहरी रूचि है। वह बिहार के रहने वाले हैं। उन्होंने नई दिल्ली स्थित जामिया मिल्लिया इस्लामिया के मास कम्यूनिकेशन तथा रिसर्च सेंटर से मास्टर्स इन कंवर्ज़ेन्ट जर्नलिज़्म और जामिया मिल्लिया से ही बैचलर इन मास मीडिया की पढ़ाई की है।

Related News

अररिया के सैकड़ों शिक्षकों का एरियर सालों से लंबित, डीपीओ पर अनियमितता का आरोप

जब मैट्रिक परीक्षा केंद्र में फैल गई भूत-प्रेत की अफ़वाह

बिहार के ग्रामीण स्कूलों में नामांकन बढ़ा, लेकिन पढ़ने-लिखने की चुनौतियाँ बरकरार

बिहार इंटरमीडिएट परीक्षा: देरी से पहुंचने पर नहीं मिला प्रवेश, रो पड़ीं छात्राएं

बिहार: इंटर परीक्षार्थियों के लिए निर्देश जारी, नियम तोड़ने पर होगी कानूनी कार्रवाई

प्रोफेसर विवेकानंद सिंह बने पूर्णिया विश्वविद्यालय के नए कुलपति

70वीं BPSC परीक्षा को लेकर विरोध प्रदर्शन का क्या है पूरा मामला

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest Posts

Ground Report

बिहार के नवादा में अतहर की मॉब लिंचिंग के डेढ़ महीने बाद भी न मुआवज़ा मिला, न सबूत जुटे

बिहार चुनाव के बीच कोसी की बाढ़ से बेबस सहरसा के गाँव

किशनगंज शहर की सड़कों पर गड्ढों से बढ़ रही दुर्घटनाएं

किशनगंज विधायक के घर से सटे इस गांव में अब तक नहीं बनी सड़क

बिहार SIR नोटिस से डर के साय में हैं 1902 में भारत आये ईरानी मुसलमान