Main Media

Get Latest Hindi News (हिंदी न्यूज़), Hindi Samachar

Support Us

पूर्णिया: मिल्लिया एजुकेशन ट्रस्ट के सदस्यों के घर पर आयकर विभाग की रेड

करीब सात बजे सुबह दो दर्जन से अधिक गाड़ियां पूर्णिया के लाइन बाज़ार स्थित शिव मंदिर के पास पहुंची। इससे पहले कि लोगों को कुछ समझ आता दर्जन भर अधिकारियों और फोर्स ने एक साथ चार अलग अलग घरों में घुसकर छापेमारी शुरू कर दी।

Syed Tahseen Ali is a reporter from Purnea district Reported By Syed Tahseen Ali |
Published On :
it raid in purnia at millia institution

पूर्णिया में मिल्लिया एजुकेशन ट्रस्ट के सदस्यों के घर आयकर विभाग की रेड पड़ी है। यह रेड एक साथ ट्रस्ट के चार सदस्यों के घर पर हुई है। हालांकि, रेड की आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं हुई है। लेकिन लोगों का मानना है कि यह आयकर विभाग की ही रेड है।


आपको बता दें कि करीब सात बजे सुबह दो दर्जन से अधिक गाड़ियां पूर्णिया के लाइन बाज़ार स्थित शिव मंदिर के पास पहुंची। इससे पहले कि लोगों को कुछ समझ आता दर्जन भर अधिकारियों और फोर्स ने एक साथ चार अलग अलग घरों में घुसकर छापेमारी शुरू कर दी।

Also Read Story

बिहार में कुत्ते-बिल्लियों के नाम पर कैसे जारी हो रहे निवास प्रमाण पत्र

वायरल वीडियो से उभरी पुरानी गुमशुदगी: क्या बांग्लादेश में मिला व्यक्ति है कटिहार का जरीफ अली?

बिहार में 125 यूनिट मुफ्त बिजली मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का मास्टरस्ट्रोक या मजबूरी?

बारसोई BDO ने ‘मानसिक प्रताड़ना’ के चलते दिया इस्तीफा, जदयू विधायक के दामाद SDM पर गंभीर आरोप

बहादुरगंज का ‘साइको पुलिसवाला’, क्रूरता के कई मामले आये सामने

सामान्य मृत्यु में भी पंचायत प्रतिनिधियों को मिलेगा 5 लाख, मासिक भत्ते में भी वृद्धि

गवाही के लिए 22 बार तारीख मिलने पर भी नहीं पहुंचे आईओ, गिरफ्तारी का आदेश

बिहार सरकार में IAS अधिकारियों के तबादले, कई प्रमंडलीय आयुक्त और डीएम बदले

भारत-पाक तनाव के बीच पूर्णिया में मुख्यमंत्री की सुरक्षा बलों के साथ बैठक

ट्रस्ट के संस्थापक असद इमाम के घर पर भी रेड पड़ी है। बड़ी संख्या में फोर्स के साथ आयकर विभाग के अधिकारी असद इमाम के घर पर लगातार रेड कर रहे हैं। हालांकि, कोई भी अधिकारी कुछ कहने से कतराते नज़र आये।


संस्थापक असद इमाम के अलावा ट्रस्ट के सदस्य कैसर ईमाम, गुलाम हुसैन और महमूद के घर विभाग की रेड चल रही है।

प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो इस दौरान अधिकारी ट्रस्ट के सदस्य महमूद को लेकर संस्थापक असद इमाम के घर पर गए हैं।

उल्लेखनीय है कि मिल्लिया एजुकेशन ट्रस्ट पूर्णिया सहित सीमांचल में शिक्षा के क्षेत्र में बड़ा नाम है। मिल्लिया एजुकेशन ट्रस्ट के अंतर्गत पुर्णिया में मिल्लिया कान्वेंट इंग्लिश स्कूल, मिल्लिया इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, मिल्लिया पॉलिटेक्निक कॉलेज, मिल्लिया हाई स्कूल तथा किशनगंज में मिल्लिया इंजीनियरिंग कॉलेज संचालित होते हैं। इन संस्थानों में हज़ारों की संख्या में छात्र-छात्राएं शिक्षा प्राप्त करते हैं।

ट्रस्ट के संस्थापक असद इमाम की पहचान इलाके में एक शिक्षाविद के तौर पर रही है। इसके अतिरिक्त वह सियासी तौर पर भी थोड़े बहुत सक्रिय रहे हैं। वह पूर्णिया से बिहार विधान परिषद का चुनाव भी लड़ चुके हैं।

सीमांचल की ज़मीनी ख़बरें सामने लाने में सहभागी बनें। ‘मैं मीडिया’ की सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।

Support Us

सैयद तहसीन अली को 10 साल की पत्रकारिता का अनुभव है। बीते 5 साल से पुर्णिया और आसपास के इलाकों की ख़बरें कर रहे हैं। तहसीन ने नई दिल्ली स्थित जामिया मिल्लिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई की है।

Related News

हाईकोर्ट बनाम पुलिस: एएसपी पर कार्रवाई का आदेश, पहले भी अफसरों पर गिरी गाज

विधवा को मृत बता पेंशन रोका, खुद को जिंदा बताने के लिए दफ्तरों के काट रही चक्कर

4 महीनों में बनकर तैयार होगा पूर्णिया एयरपोर्ट का अंतरिम टर्मिनल, टेंडर जारी

किशनगंज: पोठिया में जर्जर भवन गिराने को लेकर संवेदक और बीडीओ के बीच मतभेद का क्या है पूरा मामला?

पूर्णिया IG लाण्डे का तबादला, राकेश राठी को मिली पूर्णिया क्षेत्र की ज़िम्मेदारी

कुल 1261 करोड़ रुपये से 36 महीनों में बन जाऐगा दरभंगा AIIMS

बिहार में फर्ज़ी दस्तावेज़ों से म्यूटेशन का गोरखधंधा चरम पर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest Posts

Ground Report

VB-G RAM G: लागू होने से पहले ही क्या नया कानून मनरेगा मज़दूरों का हक़ छीन रहा?

बिहार के नवादा में अतहर की मॉब लिंचिंग के डेढ़ महीने बाद भी न मुआवज़ा मिला, न सबूत जुटे

बिहार चुनाव के बीच कोसी की बाढ़ से बेबस सहरसा के गाँव

किशनगंज शहर की सड़कों पर गड्ढों से बढ़ रही दुर्घटनाएं

किशनगंज विधायक के घर से सटे इस गांव में अब तक नहीं बनी सड़क