Main Media

Get Latest Hindi News (हिंदी न्यूज़), Hindi Samachar

Support Us

बिहार में आशा कर्मियों की हड़ताल से स्वास्थ्य सेवा ठप

आशा कर्मी व फैसिलिटेटर्स कई तरह की मांगों को लेकर हड़ताल पर हैं। इनमें परितोषिक 1000 रुपये की जगह मासिक मानदेय दस हज़ार रुपये देने, आशा तथा आशा फैसिलिटेटर्स को स्वास्थ्य विभाग का कर्मचारी का दर्जा, पेंशन योजना का लाभ, रिटायरमेंट बेनिफिट के रूप में एकमुश्त 10 लाख रुपये का भुगतान और कोरोना काल की बकाया राशि का भुगतान शामिल हैं।

Aaquil Jawed Reported By Aaquil Jawed |
Published On :
mla mahboob alam with asha workers

राज्य के तकरीबन एक लाख से ज्यादा आशा कार्यकर्ता और आशा फैसिलिटेटर 12 जुलाई से ‘आशा संयुक्त संघर्ष मंच’ के बैनर तले हड़ताल पर चली गई हैं। यह हड़ताल बिहार राज्य आशा कार्यकर्ता संघ की अध्यक्ष शशि यादव के नेतृत्व में चल रही है। आशा कर्मियों ने विरोध स्वरूप टीकाकरण के कार्य को भी रोक दिया है। इस हड़ताल से राज्य के सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर स्वास्थ्य सेवा ठप हो चुकी है।


सभी जिलों में करीब-करीब सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों और रेफरल अस्पतालों पर हड़ताल का व्यापक असर दिख रहा है। इस बार आशा कर्मी सरकार से आर-पार की लड़ाई के मूड में नज़र आ रही हैं।

Also Read Story

‘मोबाइल एडिक्शन’ की चपेट में युवा पीढ़ी, बच्चों में हालात और भी चिंताजनक

भेदभाव, संघर्ष और आशाओं से भरी बिहार में डाउन सिंड्रोम पीड़ितों की ‘रियल लाइफ’ स्टोरी

किशनगंज: नशे से हारती ज़िंदगी और सुनसान सरकारी नशा मुक्ति केंद्र

बिहार की ममता कर्मी क्यों कर रही हैं प्रदर्शन?

किशनगंज के एक ही गाँव में एक सप्ताह में तीन बच्चों की मौत, सैंपल की हो रही जांच

बिहार में एंबुलेंस कर्मचारी हड़ताल पर क्यों हैं?

बिहार में इन 26 प्रखंडों में बनेंगे 30 बेड वाले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, निर्माण के लिए टेंडर निकला

किशनगंज के प्राइवेट नर्सिंग होम में लापरवाही से महिला की मौत, डॉक्टर ने माना ट्रेंड स्टाफ की कमी

क्या बिहार में कुपोषण से हो रही महादलित बच्चों की मौत?

इस हड़ताल का असर बिहार के सीमांचल में भी दिख रहा है। कटिहार जिले के अलग-अलग प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों और सरकारी अस्पतालों के सामने आशा कर्मी अपना काम रोककर सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रही हैं।


सिवान में आशा कर्मी की मौत

दूसरी तरफ, हड़़ताल के दौरान सिवान जिले के मैरवा की आशा सरस्वती देवी की तबीयत बिगड़़ने से मौत हो गई। बिहार के कई प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। आशा कार्यकर्ता और आशा फैसिलिटेटर्स “सरस्वती देवी अमर रहे” के नारे भी लगाये।

कटिहार में हड़ताल कर रही इन आशा कर्मियों का साथ देने के लिए भाकपा माले विधायक महबूब आलम बारसोई अनुमंडल अस्पताल पहुंचे। बिहार के अलग-अलग ज़िलों में भी भाकपा-माले के नेता व कार्यकर्ता आशा आंदोलन को सफल बनाने में जुटे हुए हैं।

आशा कार्यकर्ता और आशा फैसिलिटेटर की मांगें

आशा कर्मी व फैसिलिटेटर्स कई तरह की मांगों को लेकर हड़ताल पर हैं। इनमें परितोषिक 1000 रुपये की जगह मासिक मानदेय दस हज़ार रुपये देने, आशा तथा आशा फैसिलिटेटर्स को स्वास्थ्य विभाग का कर्मचारी का दर्जा, पेंशन योजना का लाभ, रिटायरमेंट बेनिफिट के रूप में एकमुश्त 10 लाख रुपये का भुगतान और कोरोना काल की बकाया राशि का भुगतान शामिल हैं।

इधर, बिहार राज्य आशा कार्यकर्ता संघ (गोप गुट- ऐक्टू) अध्यक्ष शशि यादव ने 20 जुलाई को राज्यव्यापी प्रदर्शन की सफलता को लेकर पटना जिले के खुसरूपुर, अथमल गोला, राणा बिगहा, पंडारक(बाढ़) और बख्तियारपुर पीएचसी का दौरा किया।

शशि यादव ने कहा कि आशा कर्मी के सहयोग के बिना स्वास्थ्य विभाग और ग्रामीण स्वास्थ्य का कार्य अधूरा है। सरकार के गैर संवेदनशील रवैये की आलोचना करते हुए उन्होंने कहा कि सरकार के इस रवैये से आशा कर्मियों में भारी आक्रोश है।

“हड़ताल में आशा कर्मियों की व्यापकता व आक्रमकता और तेज हो गई है। राज्य के 500 से ज्यादा पीएचसी पर हो रहे प्रदर्शन में आशा कर्मी और आशा फैसिलिटेटर्स शत प्रतिशत संख्या में भाग ले रही हैं,” उन्होंने कहा।

सीमांचल की ज़मीनी ख़बरें सामने लाने में सहभागी बनें। ‘मैं मीडिया’ की सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।

Support Us

Aaquil Jawed is the founder of The Loudspeaker Group, known for organising Open Mic events and news related activities in Seemanchal area, primarily in Katihar district of Bihar. He writes on issues in and around his village.

Related News

अररिया: अज्ञात बीमारी से बच्चों की मौत की जांच के लिए पटना से सर्वेक्षण टीम पहुंची

वर्षों से अनुपस्थित बिहार के सात सरकारी डॉक्टर बर्खास्त, पांच सीमांचल के

अज्ञात बीमारी से अररिया में तीन बच्चों और दो बुजुर्गों की मौत

पॉलीमेलिया: छह पैरों वाले बछड़े का जन्म क्या कोई चमत्कार है?

कटिहार में ओवरलोडेड प्रतिबंधित जुगाड़ गाड़ी दुर्घटना ने चरमराई स्वास्थ्य व्यवस्था की पोल खोल दी

पूर्णिया में डेंगू के तीन मरीज़ मिले, सिविल सर्जन ने कहा- ‘सफाई का रखें ख़्याल’

किशनगंज में बग़ैर सीजर के महिला ने 5 बच्चों को दिया जन्म, मां और बच्चे स्वस्थ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest Posts

Ground Report

VB-G RAM G: लागू होने से पहले ही क्या नया कानून मनरेगा मज़दूरों का हक़ छीन रहा?

बिहार के नवादा में अतहर की मॉब लिंचिंग के डेढ़ महीने बाद भी न मुआवज़ा मिला, न सबूत जुटे

बिहार चुनाव के बीच कोसी की बाढ़ से बेबस सहरसा के गाँव

किशनगंज शहर की सड़कों पर गड्ढों से बढ़ रही दुर्घटनाएं

किशनगंज विधायक के घर से सटे इस गांव में अब तक नहीं बनी सड़क