Main Media

Get Latest Hindi News (हिंदी न्यूज़), Hindi Samachar

Support Us

जिलाधिकारी श्रीकांत शास्त्री ने किशनगंज मंडल कारा का किया औचक निरीक्षण

किशनगंज के जिलाधिकारी श्रीकांत शास्त्री ने मंडल कारा किशनगंज का निरीक्षण किया। उन्होंने कारा में क़ैदियों की समस्या व शिकायतों की जानकारी ली। जेल अधीक्षक से कैदियों के ससमय आहार, पेयजल, चिकित्सा और मनोरंजन व अन्य सुविधाओं को लेकर पूछताछ कर आवश्यक निर्देश भी दिये गये।

syed jaffer imam Reported By Syed Jaffer Imam |
Published On :
kishanganj district jail

किशनगंज के जिलाधिकारी श्रीकांत शास्त्री ने मंडल कारा किशनगंज का निरीक्षण किया। उन्होंने कारा में क़ैदियों की समस्या व शिकायतों की जानकारी ली। जेल अधीक्षक से कैदियों के ससमय आहार, पेयजल, चिकित्सा और मनोरंजन व अन्य सुविधाओं को लेकर पूछताछ कर आवश्यक निर्देश भी दिये गये।


डीएम ने जेल में बंद कैदियों से बातचीत भी की और महिला वार्ड के कैदियों से फीडबैक लिया।

Also Read Story

बिहार में कुत्ते-बिल्लियों के नाम पर कैसे जारी हो रहे निवास प्रमाण पत्र

वायरल वीडियो से उभरी पुरानी गुमशुदगी: क्या बांग्लादेश में मिला व्यक्ति है कटिहार का जरीफ अली?

बिहार में 125 यूनिट मुफ्त बिजली मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का मास्टरस्ट्रोक या मजबूरी?

बारसोई BDO ने ‘मानसिक प्रताड़ना’ के चलते दिया इस्तीफा, जदयू विधायक के दामाद SDM पर गंभीर आरोप

बहादुरगंज का ‘साइको पुलिसवाला’, क्रूरता के कई मामले आये सामने

सामान्य मृत्यु में भी पंचायत प्रतिनिधियों को मिलेगा 5 लाख, मासिक भत्ते में भी वृद्धि

गवाही के लिए 22 बार तारीख मिलने पर भी नहीं पहुंचे आईओ, गिरफ्तारी का आदेश

बिहार सरकार में IAS अधिकारियों के तबादले, कई प्रमंडलीय आयुक्त और डीएम बदले

भारत-पाक तनाव के बीच पूर्णिया में मुख्यमंत्री की सुरक्षा बलों के साथ बैठक

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कैदियों के आवासन की व्यवस्था, फोन करने हेतु बूथों की संख्या, शौचालय में साफ सफाई व अन्य उपयोग के लिए पानी की व्यवस्था को देखा। उन्होंने कारा में निर्माण कार्यों का भी जायज़ा लिया। इस क्रम में बैरक निर्माण में प्रयुक्त सामग्रियों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए कार्यकारी एजेंसी को निर्देश दिया। कारा के भीतरी परिसर में पेरिमीटर से सटे सड़क निर्माण में हो रहे विलंब पर खेद प्रकट कर कार्य शीघ्र पूर्ण करने को कहा गया।


जिलाधिकारी ने काराधीक्षक रंजीत कुमार को कैदियों के असुविधाओं को कम करते हुए जेल मैनुअल के हिसाब से पर्याप्त व्यवस्था तथा कैदियों से मुलाकातियों के माध्यम से वर्जित सामग्रियों के प्रवेश पर रोक सुनिश्चित करने के लिए आदेश भी दिया।

निरीक्षण के दौरान जेल की व्यवस्था से जिलाधिकारी संतुष्ट दिखे। इसके अतिरिक्त जिलाधिकारी ने कारा के अंदर और बाहरी परिसर में साफ सफाई, सुरक्षा के दृष्टिकोण से कक्षपालों की ड्यूटी, समय-समय पर सेफ्टी मॉनिटरिंग को भी बेहतर बनाने को कहा।

कैदियों को उनके परिजनों से बातचीत कराने के लिए मंडल कारा के अंदर लगाए गए बूथों व वीडियो कॉन्फ्रेसिंग सिस्टम का भी डीएम ने मुआयना किया। इस क्रम में बूथ और वीडियो कॉन्फ्रेसिंग सिस्टम दुरुस्त पाया गया, परंतु टेलीफोन बूथ पर बात नहीं हो पा रही थी। इसको लेकर बीएसएनएल/विभाग से समन्वय स्थापित कर इसे ठीक करवाने का निर्देश दिया गया।

सीमांचल की ज़मीनी ख़बरें सामने लाने में सहभागी बनें। ‘मैं मीडिया’ की सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।

Support Us

सैयद जाफ़र इमाम किशनगंज से तालुक़ रखते हैं। इन्होंने हिमालयन यूनिवर्सिटी से जन संचार एवं पत्रकारिता में ग्रैजूएशन करने के बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता (पीजी) की पढ़ाई की। 'मैं मीडिया' के लिए सीमांचल के खेल-कूद और ऐतिहासिक इतिवृत्त पर खबरें लिख रहे हैं। इससे पहले इन्होंने Opoyi, Scribblers India, Swantree Foundation, Public Vichar जैसे संस्थानों में काम किया है। इनकी पुस्तक "A Panic Attack on The Subway" जुलाई 2021 में प्रकाशित हुई थी। यह जाफ़र के तखल्लूस के साथ 'हिंदुस्तानी' भाषा में ग़ज़ल कहते हैं और समय मिलने पर इंटरनेट पर शॉर्ट फिल्में बनाना पसंद करते हैं।

Related News

हाईकोर्ट बनाम पुलिस: एएसपी पर कार्रवाई का आदेश, पहले भी अफसरों पर गिरी गाज

विधवा को मृत बता पेंशन रोका, खुद को जिंदा बताने के लिए दफ्तरों के काट रही चक्कर

4 महीनों में बनकर तैयार होगा पूर्णिया एयरपोर्ट का अंतरिम टर्मिनल, टेंडर जारी

किशनगंज: पोठिया में जर्जर भवन गिराने को लेकर संवेदक और बीडीओ के बीच मतभेद का क्या है पूरा मामला?

पूर्णिया IG लाण्डे का तबादला, राकेश राठी को मिली पूर्णिया क्षेत्र की ज़िम्मेदारी

कुल 1261 करोड़ रुपये से 36 महीनों में बन जाऐगा दरभंगा AIIMS

बिहार में फर्ज़ी दस्तावेज़ों से म्यूटेशन का गोरखधंधा चरम पर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest Posts

Ground Report

VB-G RAM G: लागू होने से पहले ही क्या नया कानून मनरेगा मज़दूरों का हक़ छीन रहा?

बिहार के नवादा में अतहर की मॉब लिंचिंग के डेढ़ महीने बाद भी न मुआवज़ा मिला, न सबूत जुटे

बिहार चुनाव के बीच कोसी की बाढ़ से बेबस सहरसा के गाँव

किशनगंज शहर की सड़कों पर गड्ढों से बढ़ रही दुर्घटनाएं

किशनगंज विधायक के घर से सटे इस गांव में अब तक नहीं बनी सड़क