Main Media

Get Latest Hindi News (हिंदी न्यूज़), Hindi Samachar

Support Us

अररिया: अवैध रूप से वाहनों से पैसा वसूलते पुलिसकर्मी का वीडियो वायरल

अररिया के जोकिहाट में बीच सड़क पर वाहनों से एक वर्दीधारी द्वारा पैसा वसूलने का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जानकारी के अनुसार, वीडियो जोकीहाट प्रखंड के महलगांव ओपी क्षेत्र के बलवा चौक का है जहां वाहनों की जांच के लिए एक चौकी लगाई गई है।

ved prakash Reported By Ved Prakash |
Published On :
police taking bribe from tractor driver

अररिया के जोकिहाट में बीच सड़क पर वाहनों से एक वर्दीधारी द्वारा पैसा वसूलने का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जानकारी के अनुसार, वीडियो जोकीहाट प्रखंड के महलगांव ओपी क्षेत्र के बलवा चौक का है जहां वाहनों की जांच के लिए एक चौकी लगाई गई है।


चौकी पर तैनात एक होमगार्ड दिनदहाड़े आने जाने वाले वाहनों से पैसा वसूलता कैमरे में क़ैद हो गया। जिले में इससे पहले भी पुलिस द्वारा वाहनों से अवैध रूप से वसूली करने का मामला सामने आ चुका है लेकिन बलवा चौक पर बनाई गई चौकी पर यह पहला मामला है।

Also Read Story

महानंदा नदी में डूबा किशनगंज इंजीनियरिंग कॉलेज का छात्र, तीसरे दिन भी नहीं मिला सुराग, तीन साथियों पर FIR

किशनगंज : बिशनपुर हत्याकांड का पर्दाफाश, पत्नी पर हत्या का आरोप

ट्रेन में क्या हुआ था उस रात? मुफ़्ती तौसीफ रज़ा की मौत पर किशनगंज से ग्राउंड रिपोर्ट

बिहार के नवादा में अतहर की मॉब लिंचिंग के डेढ़ महीने बाद भी न मुआवज़ा मिला, न सबूत जुटे

बिहार: मुस्लिम नाबालिग को बालिग बताकर ढाई महीने जेल में रखा

“चोरी की घटना कबूलो, नहीं तो मारकर नपुंसक बना देंगे” – दो भाइयों ने बताई पुलिसिया अत्याचार की कहानी

अररिया में पत्रकार मुनव्वर से बंदूक के बल पर लूटपाट, दांत तोड़ा, तीन गिरफ्तार

ईसाई आदिवासियों पर बजरंग दल का हमला, कटिहार से Ground Report

बिहार में ऑनर किलिंग के बाद हत्यारे पिता के समर्थन में क्यों उतरे लोग?

वीडियो में पुलिस कर्मचारी जहाँ पैसा वसूलता नज़र आ रहा है, वह सड़क अररिया जिले के जोकीहाट से पूर्णिया जिले के बायसी तक जाती है। इस मार्ग पर रोजाना सैकड़ों वाहनों का आवागमन होता है, इनमें ज्यादातर छोटे मालवाहक वाहन होते हैं।


दो जिलों की सीमा होने के कारण महलगांव ओपी के द्वारा वाहनों की जाँच के लिए यहाँ एक नाका लगाया गया था। नाके पर पैसे वसूलने का वीडियो वायरल होने से पुलिस महकमे में खलबली मच गई है। वीडियो के वायरल होते ही पुलिस अधिकारियों को इसकी जानकारी मिली जिसके बाद पुलिस ने क़ानूनी कार्यवाही शुरू कर दी है।

इस मामले को लेकर एसपी अशोक कुमार सिंह ने कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि जिसने भी इस तरह की घटना को अंजाम दिया है उस पर सख़्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने आगे बताया कि होमगार्ड के जवान को फिलहाल चौकी से हटा दिया गया है और उस पर विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी।

महलगांव ओपी अध्यक्ष गुलाम शहबाज आलम ने चौकी पर तैनात होमगार्ड जवान को वापस ओपी बुला लिया है।

सीमांचल की ज़मीनी ख़बरें सामने लाने में सहभागी बनें। ‘मैं मीडिया’ की सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।

Support Us

अररिया में जन्मे वेद प्रकाश ने सर्वप्रथम दैनिक हिंदुस्तान कार्यालय में 2008 में फोटो भेजने का काम किया हालांकि उस वक्त पत्रकारिता से नहीं जुड़े थे। 2016 में डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में कदम रखा। सीमांचल में आने वाली बाढ़ की समस्या को लेकर मुखर रहे हैं।

Related News

पूर्णिया: डायन बताकर आदिवासी परिवार के 5 लोगों की हत्या, 3 गिरफ्तार

हिरासत में मौतों का केंद्र अररिया! फिर एक मौत, उठने लगे सवाल

बहादुरगंज का ‘साइको पुलिसवाला’, क्रूरता के कई मामले आये सामने

‘4 घंटे PMCH में भटके, ऑक्सीजन के लिए पैसा मांगा’ – मृत दलित रेप पीड़िता के परिजन

गवाही के लिए 22 बार तारीख मिलने पर भी नहीं पहुंचे आईओ, गिरफ्तारी का आदेश

मुस्लिम युवक की टोपी उछाली, हत्या की, पुलिस ने कहा – मामला हेट क्राइम का नहीं

दिल्ली पुलिस ने किशनगंज के युवक को बांग्लादेशी होने के शक में हिरासत में लिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest Posts

Ground Report

VB-G RAM G: लागू होने से पहले ही क्या नया कानून मनरेगा मज़दूरों का हक़ छीन रहा?

बिहार के नवादा में अतहर की मॉब लिंचिंग के डेढ़ महीने बाद भी न मुआवज़ा मिला, न सबूत जुटे

बिहार चुनाव के बीच कोसी की बाढ़ से बेबस सहरसा के गाँव

किशनगंज शहर की सड़कों पर गड्ढों से बढ़ रही दुर्घटनाएं

किशनगंज विधायक के घर से सटे इस गांव में अब तक नहीं बनी सड़क