Main Media

Get Latest Hindi News (हिंदी न्यूज़), Hindi Samachar

Support Us

अररिया में अपराधियों ने सीएसपी संचालक को मारी गोली, 5 लाख से अधिक रुपये लेकर फ़रार

बिहार के अररिया स्थित रानीगंज में दिनदहाड़े अपराधियों ने स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के ग्राहक सेवा केंद्र (सीएसपी) संचालक को गोली मार दी और उनसे 5 लाख 38 हज़ार रुपये लूट लिए।

ved prakash Reported By Ved Prakash |
Published On :
zp (1)

बिहार के अररिया स्थित रानीगंज में दिनदहाड़े अपराधियों ने स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के ग्राहक सेवा केंद्र (सीएसपी) संचालक को गोली मार दी और उनसे 5 लाख 38 हज़ार रुपये लूट लिए। घायल सीएसपी संचालक को रानीगंज के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां उनकी नाजुक स्थिति को देखते हुए पूर्णिया मेडिकल कॉलेज व अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया है।


जानकारी के अनुसार, यह घटना रानीगंज थाना क्षेत्र के बिशनपुर में घटी है। सीएसपी संचालक को कंधे में लगी है। चिकित्सक की मानें तो गोली अंदर फंसी हुई है, जिसे जल्द निकालना जरूरी है।

पीड़ित ग्राहक सेवा केंद्र (सीएसपी) संचालक की पहचान मुकेश मेहता के रूप में हुई है। मुकेश मेहता मधुलत्ता चौक पर स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) का ग्राहक सेवा केंद्र (सीएसपी) चलाता है।


सीएसपी संचालक रानीगंज के स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) से रुपए की निकासी कर लौट रहे थे। मधुलता में श्रीनगर नहर से पहले चौपाल टोला के समीप पीछा कर रहे बाइक पर सवार दो हथियारबंद अज्ञात अपराधियों ने पीछे से उन पर गोली चला दी। गोली उनके कंधे में लगी, जिससे मुकेश जमीन पर गिर पड़े, तभीअपराधी पैसे लेकर वहां से फरार हो गये।

घटनास्थल के आस-पास मौजूद लोगों ने घायल सीएसपी संचालक को आनन फानन में ईलाज के लिए रानीगंज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया, जिसके बाद बेहतर उपचार के लिये उनको पूर्णिया भेज दिया गया।

Also Read Story

महानंदा नदी में डूबा किशनगंज इंजीनियरिंग कॉलेज का छात्र, तीसरे दिन भी नहीं मिला सुराग, तीन साथियों पर FIR

किशनगंज : बिशनपुर हत्याकांड का पर्दाफाश, पत्नी पर हत्या का आरोप

ट्रेन में क्या हुआ था उस रात? मुफ़्ती तौसीफ रज़ा की मौत पर किशनगंज से ग्राउंड रिपोर्ट

बिहार के नवादा में अतहर की मॉब लिंचिंग के डेढ़ महीने बाद भी न मुआवज़ा मिला, न सबूत जुटे

बिहार: मुस्लिम नाबालिग को बालिग बताकर ढाई महीने जेल में रखा

“चोरी की घटना कबूलो, नहीं तो मारकर नपुंसक बना देंगे” – दो भाइयों ने बताई पुलिसिया अत्याचार की कहानी

अररिया में पत्रकार मुनव्वर से बंदूक के बल पर लूटपाट, दांत तोड़ा, तीन गिरफ्तार

ईसाई आदिवासियों पर बजरंग दल का हमला, कटिहार से Ground Report

बिहार में ऑनर किलिंग के बाद हत्यारे पिता के समर्थन में क्यों उतरे लोग?

घटना की सूचना मिलने पर रानीगंज थानाध्यक्ष संजय कुमार सहित पुलिस बल घटनास्थल पर पहुंच कर मामले की छानबीन में जुट गए हैं। थानाध्यक्ष ने बताया कि अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी शुरू कर दी गयी है, जल्द अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

सीमांचल की ज़मीनी ख़बरें सामने लाने में सहभागी बनें। ‘मैं मीडिया’ की सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।

Support Us

अररिया में जन्मे वेद प्रकाश ने सर्वप्रथम दैनिक हिंदुस्तान कार्यालय में 2008 में फोटो भेजने का काम किया हालांकि उस वक्त पत्रकारिता से नहीं जुड़े थे। 2016 में डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में कदम रखा। सीमांचल में आने वाली बाढ़ की समस्या को लेकर मुखर रहे हैं।

Related News

पूर्णिया: डायन बताकर आदिवासी परिवार के 5 लोगों की हत्या, 3 गिरफ्तार

हिरासत में मौतों का केंद्र अररिया! फिर एक मौत, उठने लगे सवाल

बहादुरगंज का ‘साइको पुलिसवाला’, क्रूरता के कई मामले आये सामने

‘4 घंटे PMCH में भटके, ऑक्सीजन के लिए पैसा मांगा’ – मृत दलित रेप पीड़िता के परिजन

गवाही के लिए 22 बार तारीख मिलने पर भी नहीं पहुंचे आईओ, गिरफ्तारी का आदेश

मुस्लिम युवक की टोपी उछाली, हत्या की, पुलिस ने कहा – मामला हेट क्राइम का नहीं

दिल्ली पुलिस ने किशनगंज के युवक को बांग्लादेशी होने के शक में हिरासत में लिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest Posts

Ground Report

बहादुरगंज NEET प्रदर्शन के बाद हुए FIR में रूस में मौजूद युवक और परीक्षा दे रहे छात्र नामजद

VB-G RAM G: लागू होने से पहले ही क्या नया कानून मनरेगा मज़दूरों का हक़ छीन रहा?

बिहार के नवादा में अतहर की मॉब लिंचिंग के डेढ़ महीने बाद भी न मुआवज़ा मिला, न सबूत जुटे

बिहार चुनाव के बीच कोसी की बाढ़ से बेबस सहरसा के गाँव

किशनगंज शहर की सड़कों पर गड्ढों से बढ़ रही दुर्घटनाएं