Main Media

Get Latest Hindi News (हिंदी न्यूज़), Hindi Samachar

Support Us

चार साल में भी नहीं बन पाया महादलितों के लिए सामुदायिक शौचालय

सीमांचल के किशनगंज जिले में आज भी कुछ महादलित परिवार ऐसे हैं जिनके लिए शौचालय निर्माण तो करवाया गया, लेकिन सिर्फ नाम के लिए।

Ariba Khan Reported By Ariba Khan | Kishanganj |
Published On :
community toilet in nagar panchayat thakurganj

पिछले कई सालों से स्वच्छ भारत अभियान के तहत देश के सभी घरों तक शौचालय निर्माण करने की बातें जोर-शोर से हो रही हैं। इसके प्रभाव से देश में शौचालय का निर्माण और इस्तेमाल बढ़ा भी है। लेकिन सीमांचल के किशनगंज जिले में आज भी कुछ महादलित परिवार ऐसे हैं जिनके लिए शौचालय निर्माण तो करवाया गया, लेकिन सिर्फ नाम के लिए।


किशनगंज की ठाकुरगंज नगर पंचायत में हर घर शौचालय के उद्देश्य से ग्रामीणों के लिए शौचालय निर्माण योजना आरंभ की गयी थी। इसके अंतर्गत साल 2018 में लाखों रुपये खर्च कर नगर पंचायत के सात वार्डों में 7 सामुदायिक शौचालय बनाए गए।

लेकिन अफसोस की बात है कि यह योजना भी भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गई। शौचालयों का निर्माण कार्य 4 सालों के बाद भी अधूरा है। बिजली, पानी और यहां तक कि दरवाजे तक नहीं बने हैं। नतीजतन, आज भी ग्रामीण खुले में शौच करने के लिए मजबूर हैं।


स्थानीय युवक विक्रम ने बताया कि ठेकेदार बीच में ही काम छोड़कर चला गया है। अब उनको नवनिर्वाचित चेयरमैन से उम्मीद है कि शायद वह इस मामले में कोई पहल करें।

स्थानीय ग्रामीण रेपा सोरेन का कहना है कि सरकार ने इस योजना में जितने भी पैसे खर्च किए वह सब पानी में बह गए हैं। उनके अनुसार हर घर में अलग-अलग शौचालय होना चाहिए था तभी यह योजना सफल होती।

इस मामले में ठाकुरगंज के नवनिर्वाचित मुख्य पार्षद सिकंदर पटेल ने सवाल करते हुए कहा कि जितने भी सरकारी निर्माण होते हैं क्या वे केवल ठेकेदारों और बाकी बिचौलियों के कमीशन कमाने का जरिया बन गए हैं ? आगे उन्होंने कहा कि मैं अपना पद संभालने के बाद निश्चित रूप से इस योजना में भ्रष्टाचार करने वाले लोगों पर कार्रवाई करूंगा।

Also Read Story

बिहार चुनाव के बीच सीमांचल में धंस गया महज़ छह साल पुराना पुल

बिहार कैबिनेट बैठक: सहरसा एयरपोर्ट, स्टूडेंट क्रेडिट, शिक्षा सेवक और तालीमी मरकज़ पर लिए गए बड़े फैसले

15 सितंबर को पीएम मोदी करेंगे पूर्णिया एयरपोर्ट का उद्घाटन, जोगबनी-दानापुर वंदे भारत को दिखाएंगे हरी झंडी

कटिहार और किशनगंज में नये मेडिकल कॉलेज को मिली कैबिनेट से मंजूरी

भागलपुर, मुजफ्फरपुर समेत 6 हवाई अड्डों का होगा सर्वे, गया जी एयरपोर्ट बनेगा ‘ऑल वेदर एयरपोर्ट’

बागडोगरा एयरपोर्ट पर 61.85 करोड़ के निर्माण कार्य के लिए 13 बोलीदाताओं ने भरा टेंडर

पश्चिमी कोसी नवीनीकरण के लिए 7,000 करोड़ के परियोजना को मंज़ूरी

गोरखपुर से सिलीगुड़ी तक 6-लेन एक्सप्रेसवे को मंज़ूरी, बिहार-बंगाल के इन जिलों से होगा सीधा संपर्क

पूर्णिया एयरपोर्ट पर आला अधिकारियों की समीक्षा बैठक, निर्माण कार्य जल्द पूरा करने का निर्देश

वहीं जब मामले को लेकर किशनगंज जिला पदाधिकारी से संपर्क किया गया तो उन्होंने कहा कि ठाकुरगंज नगर पंचायत में 14 दिनों के भीतर शौचालय निर्माण कार्य पूरा करने का आदेश दिया है।

सीमांचल की ज़मीनी ख़बरें सामने लाने में सहभागी बनें। ‘मैं मीडिया’ की सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।

Support Us

अरीबा खान जामिया मिलिया इस्लामिया में एम ए डेवलपमेंट कम्युनिकेशन की छात्रा हैं। 2021 में NFI fellow रही हैं। ‘मैं मीडिया’ से बतौर एंकर और वॉइस ओवर आर्टिस्ट जुड़ी हैं। महिलाओं से संबंधित मुद्दों पर खबरें लिखती हैं।

Related News

पटना-पूर्णिया एक्सप्रेसवे के काम में तेज़ी, 100 दिनों में पूरा होगा ज़मीन अधिग्रहण

पूर्वी चम्पारण, जमुई और पूर्णिया में खुलेगा डिजिटल तारामंडल केंद्र, 39 करोड़ की मंजूरी

असर: अररिया के सिकटी में बकरा नदी पर 63 करोड़ की लागत से बनेगा 536 मीटर लंबा पुल

149 AC, Non-AC डीलक्स बसों के साथ बिहार में अंतर्राज्यीय बस सेवाओं का विस्तार

दशकों पुरानी मांग पूरी, टेढ़ागाछ को मिलेगा डिग्री कॉलेज

मुर्शिदाबाद से किशनगंज तक बनेगा 220 किमी लम्बा हाई-स्पीड ग्रीनफ़ील्ड हाईवे

किशनगंज: तैयबपुर पुल निर्माण कार्य के लिए 8 कंपनियों ने भरे टेंडर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest Posts

Ground Report

VB-G RAM G: लागू होने से पहले ही क्या नया कानून मनरेगा मज़दूरों का हक़ छीन रहा?

बिहार के नवादा में अतहर की मॉब लिंचिंग के डेढ़ महीने बाद भी न मुआवज़ा मिला, न सबूत जुटे

बिहार चुनाव के बीच कोसी की बाढ़ से बेबस सहरसा के गाँव

किशनगंज शहर की सड़कों पर गड्ढों से बढ़ रही दुर्घटनाएं

किशनगंज विधायक के घर से सटे इस गांव में अब तक नहीं बनी सड़क