26 जून को अंतरराष्ट्रीय नशा निरोधक दिवस के अवसर पर अररिया में टाउन हॉल से प्रभातफेरी निकाली गई। इस रैली में अररिया एसपी अशोक कुमार सिंह, एसडीओ शैलेश चंद्र दिवाकर, एसडीपीओ रामपुकार सिंह सहित पुलिस के अधिकारी और जवानों के साथ स्कूली बच्चों ने भाग लिया।
इस जागरूकता प्रभातफेरी में शामिल स्कूली छात्रों ने हाथों में बैनर लेकर लोगों को नशे से बचने के लिए प्रेरित किया। प्रभातफेरी शहर के विभिन्न मार्गों का भ्रमण करते हुए वापस टाउन हॉल पहुंची, जहां स्कूली बच्चों के लिए नशे से बचने से संबंधित विषय पर वाद विवाद और चित्रकारी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में विभिन्न वर्गों के स्कूली बच्चों ने भाग लिया और मादक पदर्थों के सेवन से होने वाले नुकसान को लेकर जनजागरूकता के लिए पेंटिंग बनाई।
Also Read Story
अररिया एसपी अशोक कुमार सिंह ने बताया कि नशीली चीजों और पदार्थों के सेवन को रोकने के लिए प्रत्येक वर्ष 26 जून को अंतरराष्ट्रीय नशा निरोधक दिवस मनाया जाता है। संयुक्त राष्ट्र महासभा ने अपने एक प्रस्ताव में 7 दिसम्बर 1987 को इसे मनाने का निर्णय लिया था। तभी से पूरे विश्व में नशा निरोधक दिवस मनाया जाता है। उन्होंने आगे बताया कि इस अवसर पर अररिया में प्रभातफेरी के माध्यम से पूरे शहर में नशे के विरुद्ध बच्चों द्वारा जागरूकता फैलाई गई तथा नशा उन्मूलन के विषय पर वाद विवाद और पेंटिंग प्रतियोगिता भी कराई जा रही है। इन प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले बच्चों को पुरस्कार दिया जाएगा।
सीमांचल की ज़मीनी ख़बरें सामने लाने में सहभागी बनें। ‘मैं मीडिया’ की सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।