Main Media

Get Latest Hindi News (हिंदी न्यूज़), Hindi Samachar

Support Us

24 अगस्त से दो पालियों में होगी शिक्षक बहाली परीक्षा

24 अगस्त को पहली पाली में वर्ग (1–5) के पुरुष अभ्यर्थियों के लिए सामान्य अध्ययन की परीक्षा होनी है। उसी दिन दूसरी पाली में वर्ग (1–5) की महिला अभ्यर्थियों की सामान्य अध्ययन की परीक्षा होगी।

Nawazish Purnea Reported By Nawazish Alam |
Published On :
bpsc notification

बिहार में प्राथमिक, माध्यमिक तथा उच्च माध्यमिक स्कूलों के लिए शिक्षक बहाली परीक्षा 24 अगस्त से दो पालियों में होगी। ये परीक्षाएं 24, 25 तथा 26 अगस्त को होंगी।


24 अगस्त को पहली पाली में वर्ग (1–5) के पुरुष अभ्यर्थियों के लिए सामान्य अध्ययन की परीक्षा होनी है। उसी दिन दूसरी पाली में वर्ग (1–5) की महिला अभ्यर्थियों की सामान्य अध्ययन की परीक्षा होगी।

Also Read Story

बिहार चुनाव: राजनीतिक पार्टियों के घोषणापत्रों में शिक्षा को जगह देने की मांग

बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड पर अब नहीं लगेगा ब्याज, मुख्यमंत्री ने किया ऐलान

पीएम की पूर्णिया सभा में भीड़ जुटाने के लिए कंडक्टर-खलासी बनाए जा रहे शिक्षक!

अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में फीस वृद्धि से सीमांचल के छात्रों पर कितना असर

दशकों पुरानी मांग पूरी, टेढ़ागाछ को मिलेगा डिग्री कॉलेज

बिहार के सरकारी विद्यालयों में लिपिक व चपरासी पदों पर होगी नियुक्ति, अनुकंपा का भी रास्ता खुला

स्थानांतरित शिक्षकों के लिए विद्यालय आवंटन प्रक्रिया शुरू

बिहार शिक्षक भर्ती परीक्षा पास करने के बावजूद अभ्यर्थी बेरोज़गार, महीनों बाद भी नियुक्ति नहीं

बिहार में सिर्फ कागज़ों पर चल रहे शिक्षा सेवक और तालीमी मरकज़ केंद्र?

पहली पाली की परीक्षा सुबह 10 बजे से 12 तक और दूसरी पाली की परीक्षा शाम 3.30 बजे से 5.30 बजे तक होगी।


25 अगस्त को पहली पाली में सभी पुरुष (वर्ग 1–12) के अभ्यर्थियों के लिए और दूसरी पाली में सभी महिला (वर्ग 1–12) अभ्यर्थियों के लिए भाषा के पेपर की परीक्षा होगी।

उल्लेखनीय है कि भाषा का पेपर क्वालीफाइंग प्रवृत्ति का है, यानि इसका अंक परीक्षा परिणाम में नहीं जोड़ा जाएगा। इस परीक्षा के लिए 2 घंटे का समय मिलेगा। यह परीक्षा 100 अंकों की होगी, और इसमें पास करने के लिए संयुक्त रूप (अंग्रेजी+संबंधित भाषा) से 30 अंक लाना होगा। पेपर के पहले भाग में अंग्रेज़ी के 25 प्रश्न, दूसरे भाग में हिन्दी, उर्दू और ‌बांग्ला में से किसी एक विषय‌ से 75 प्रश्न होंगे। भाषा से संबंधित 100 अंकों की इस परीक्षा में निगेटिव मार्किंग नहीं होगी।

26 अगस्त को पहली पाली में वर्ग 9–10 के सभी अभ्यर्थियों के लिए सामान्य अध्ययन तथा विषय से संबंधित पेपर और दूसरी पाली में वर्ग 11–12 के अभ्यर्थियों के लिए सामान्य अध्ययन तथा विषय से संबंधित पेपर की परीक्षा का आयोजन किया जाएगा।

अभ्यर्थी 10 अगस्त से आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

आयोग ने अभ्यर्थियों को 10 से 20 अगस्त के बीच एडमिट कार्ड निश्चित रूप से डाउनलोड कर लेने की सलाह दी है।

सीमांचल की ज़मीनी ख़बरें सामने लाने में सहभागी बनें। ‘मैं मीडिया’ की सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।

Support Us

नवाजिश आलम को बिहार की राजनीति, शिक्षा जगत और इतिहास से संबधित खबरों में गहरी रूचि है। वह बिहार के रहने वाले हैं। उन्होंने नई दिल्ली स्थित जामिया मिल्लिया इस्लामिया के मास कम्यूनिकेशन तथा रिसर्च सेंटर से मास्टर्स इन कंवर्ज़ेन्ट जर्नलिज़्म और जामिया मिल्लिया से ही बैचलर इन मास मीडिया की पढ़ाई की है।

Related News

अररिया के सैकड़ों शिक्षकों का एरियर सालों से लंबित, डीपीओ पर अनियमितता का आरोप

जब मैट्रिक परीक्षा केंद्र में फैल गई भूत-प्रेत की अफ़वाह

बिहार के ग्रामीण स्कूलों में नामांकन बढ़ा, लेकिन पढ़ने-लिखने की चुनौतियाँ बरकरार

बिहार इंटरमीडिएट परीक्षा: देरी से पहुंचने पर नहीं मिला प्रवेश, रो पड़ीं छात्राएं

बिहार: इंटर परीक्षार्थियों के लिए निर्देश जारी, नियम तोड़ने पर होगी कानूनी कार्रवाई

प्रोफेसर विवेकानंद सिंह बने पूर्णिया विश्वविद्यालय के नए कुलपति

70वीं BPSC परीक्षा को लेकर विरोध प्रदर्शन का क्या है पूरा मामला

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest Posts

Ground Report

VB-G RAM G: लागू होने से पहले ही क्या नया कानून मनरेगा मज़दूरों का हक़ छीन रहा?

बिहार के नवादा में अतहर की मॉब लिंचिंग के डेढ़ महीने बाद भी न मुआवज़ा मिला, न सबूत जुटे

बिहार चुनाव के बीच कोसी की बाढ़ से बेबस सहरसा के गाँव

किशनगंज शहर की सड़कों पर गड्ढों से बढ़ रही दुर्घटनाएं

किशनगंज विधायक के घर से सटे इस गांव में अब तक नहीं बनी सड़क