Main Media

Get Latest Hindi News (हिंदी न्यूज़), Hindi Samachar

Support Us

बिहार के हर जिले में खुलेगा साइबर थाना

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक में 18 एजेंडों पर मुहर लगाई गई। बिहार कैबिनेट ने शिक्षा, रोजगार, भवन निर्माण सहित कई एजेंडों पर मुहर लगाई है।

Navin Kumar Reported By Navin Kumar |
Published On :
Bihar to open cyber police station in every districts

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक में 18 एजेंडों पर मुहर लगाई गई। बिहार कैबिनेट ने शिक्षा, रोजगार, भवन निर्माण सहित कई एजेंडों पर मुहर लगाई है।


कैबिनेट की बैठक में नल जल योजना को लेकर सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। राज्य सरकार ने पंचायती राज विभाग के नियंत्रण वाले ग्रामीण वार्डों में क्रियान्वित जलापूर्ति योजनाओं के सफल संचालन व रखरखाव की जिम्मेदारी लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग (पीएचईडी) को हस्तांतरित कर दी है।

Also Read Story

बिहार में कुत्ते-बिल्लियों के नाम पर कैसे जारी हो रहे निवास प्रमाण पत्र

वायरल वीडियो से उभरी पुरानी गुमशुदगी: क्या बांग्लादेश में मिला व्यक्ति है कटिहार का जरीफ अली?

बिहार में 125 यूनिट मुफ्त बिजली मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का मास्टरस्ट्रोक या मजबूरी?

बारसोई BDO ने ‘मानसिक प्रताड़ना’ के चलते दिया इस्तीफा, जदयू विधायक के दामाद SDM पर गंभीर आरोप

बहादुरगंज का ‘साइको पुलिसवाला’, क्रूरता के कई मामले आये सामने

सामान्य मृत्यु में भी पंचायत प्रतिनिधियों को मिलेगा 5 लाख, मासिक भत्ते में भी वृद्धि

गवाही के लिए 22 बार तारीख मिलने पर भी नहीं पहुंचे आईओ, गिरफ्तारी का आदेश

बिहार सरकार में IAS अधिकारियों के तबादले, कई प्रमंडलीय आयुक्त और डीएम बदले

भारत-पाक तनाव के बीच पूर्णिया में मुख्यमंत्री की सुरक्षा बलों के साथ बैठक

राज्य कैबिनेट ने समग्र शिक्षा के अंतर्गत कार्यरत नियोजित शिक्षकों के वेतन को वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए राज्य सरकार के कोष से अतिरिक्त राशि के रूप में 35 अरब 51 करोड़ 5 लाख रुपये की स्वीकृति दी है।


वहीं, कैबिनेट की बैठक में सरकार ने बिहार रजिस्ट्रीकरण संशोधित नियमावली 2023 को लागू किए जाने की अनुमति प्रदान कर दी है। साइबर अपराध की रोकथाम के लिए सरकार ने हर जिले और रेल पुलिस में 44 साइबर पुलिस थानों के सृजन की स्वीकृति दे दी है। इन थानों में प्रशिक्षित और अप टू डेट पुलिसकर्मी तैनात किए जाएंगे।

बिहार कर्मचारी चयन आयोग द्वारा 2014 में ली गई इंटर स्तरीय संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा में उत्तीर्ण 33 अभ्यर्थियों की नियुक्ति के लिए निम्न वर्गीय लिपिक उत्पाद के 33 पद सृजित किये गये हैं।

चौथे कृषि रोडमैप को हरी झंडी

कैबिनेट अपर मुख्य सचिव डॉक्टर एस सिद्धार्थ ने बताया कि बिहार में चौथे कृषि रोड मैप की सैद्धांतिक सहमति दी गई है। इस वर्ष 2023-28 तक के लिए कुल 1 लाख 62 हजार 268 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे । कृषि रोड़ मैप के चौथे संस्करण में कृषि उत्पाद की उपज में वृद्धि पर जोर रहेगा। इसके तहत सिंचाई, पर्यावरण संरक्षण कर किसानों की आमदनी बढ़ाई जाएगी।

अपराध अनुसंधान विभाग बिहार के अधीनस्थ विधि विज्ञान प्रयोगशाला पटना की फोटो प्रशाखा के लिए सहायक निदेशक (राजपत्रित) का एक पद सृजित करने के प्रस्ताव को स्वीकृति दी गई है। बिहार के पटना परिसर में प्रस्तावित नए भवन के निर्माण के लिए 72 करोड़ रुपए स्वीकृत किये गये हैं।

इसके अलावा नीतीश कैबिनेट ने नालंदा जिले के गिरियक अंचल में गंगा जल परियोजना ओपी का सृजन कर उसके संचालन हेतु 46 पदों के सृजन की स्वीकृति दी है। राज्य के 27 जिलों में पिछड़ा वर्ग व अत्यंत पिछड़ा वर्ग के छात्रों के लिए अन्य पिछड़ा वर्ग कन्या आवासीय प्लस टू उच्च विद्यालय के संचालन हेतु वित्त वर्ष 2022 -24 के लिए एक सौ करोड़ 74 लाख 18 हजार 143 रुपए की स्वीकृति दी गई।

सीमांचल की ज़मीनी ख़बरें सामने लाने में सहभागी बनें। ‘मैं मीडिया’ की सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।

Support Us

नवीन कुमार बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के रहने वाले हूं। आईआईएमएससी दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। अभी स्वतंत्र पत्रकारिता करते हैं। सामाजिक विषयों में रुचि है। बिहार को जानने और समझने की निरंतर कोशिश जारी है।

Related News

हाईकोर्ट बनाम पुलिस: एएसपी पर कार्रवाई का आदेश, पहले भी अफसरों पर गिरी गाज

विधवा को मृत बता पेंशन रोका, खुद को जिंदा बताने के लिए दफ्तरों के काट रही चक्कर

4 महीनों में बनकर तैयार होगा पूर्णिया एयरपोर्ट का अंतरिम टर्मिनल, टेंडर जारी

किशनगंज: पोठिया में जर्जर भवन गिराने को लेकर संवेदक और बीडीओ के बीच मतभेद का क्या है पूरा मामला?

पूर्णिया IG लाण्डे का तबादला, राकेश राठी को मिली पूर्णिया क्षेत्र की ज़िम्मेदारी

कुल 1261 करोड़ रुपये से 36 महीनों में बन जाऐगा दरभंगा AIIMS

बिहार में फर्ज़ी दस्तावेज़ों से म्यूटेशन का गोरखधंधा चरम पर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest Posts

Ground Report

VB-G RAM G: लागू होने से पहले ही क्या नया कानून मनरेगा मज़दूरों का हक़ छीन रहा?

बिहार के नवादा में अतहर की मॉब लिंचिंग के डेढ़ महीने बाद भी न मुआवज़ा मिला, न सबूत जुटे

बिहार चुनाव के बीच कोसी की बाढ़ से बेबस सहरसा के गाँव

किशनगंज शहर की सड़कों पर गड्ढों से बढ़ रही दुर्घटनाएं

किशनगंज विधायक के घर से सटे इस गांव में अब तक नहीं बनी सड़क