Main Media

Get Latest Hindi News (हिंदी न्यूज़), Hindi Samachar

Support Us

पेट्रोल पंप लूटकांड में फरार चल रहा एक आरोपी गिरफ्तार

किशनगंज जिले की कोचाधामन पुलिस ने पेट्रोल लूटकांड मामले में फरार चल रहे एक आरोपी को गुप्त सूचना के आधार पर गिरफ्तार कर जेल भेजा है।

Md Akil Alam Reported By Md Akil Aalam |
Published On :
arshad arrested by kochadhaman police

किशनगंज जिले की कोचाधामन पुलिस ने पेट्रोल लूटकांड मामले में फरार चल रहे एक आरोपी को गुप्त सूचना के आधार पर गिरफ्तार कर जेल भेजा है।


आरोपी की पहचान अरशद (26) के रूप में हुई है।‌ थानाध्यक्ष आरिज एहकाम ने बताया कि बीते दिनों कोचाधामन थाना अंतर्गत मोहरा में स्थित पेट्रोल पंप पर अपराधियों ने पेट्रोल पंप संचालक व कर्मियों से गाली-गलौज व मारपीट की थी तथा उन्हें बंधक बनाया था। इसके बाद उनके पास से 1,30,000 रुपये लूट कर फरार हो गए थे।

Also Read Story

ट्रेन में क्या हुआ था उस रात? मुफ़्ती तौसीफ रज़ा की मौत पर किशनगंज से ग्राउंड रिपोर्ट

बिहार के नवादा में अतहर की मॉब लिंचिंग के डेढ़ महीने बाद भी न मुआवज़ा मिला, न सबूत जुटे

बिहार: मुस्लिम नाबालिग को बालिग बताकर ढाई महीने जेल में रखा

“चोरी की घटना कबूलो, नहीं तो मारकर नपुंसक बना देंगे” – दो भाइयों ने बताई पुलिसिया अत्याचार की कहानी

अररिया में पत्रकार मुनव्वर से बंदूक के बल पर लूटपाट, दांत तोड़ा, तीन गिरफ्तार

ईसाई आदिवासियों पर बजरंग दल का हमला, कटिहार से Ground Report

बिहार में ऑनर किलिंग के बाद हत्यारे पिता के समर्थन में क्यों उतरे लोग?

पूर्णिया: डायन बताकर आदिवासी परिवार के 5 लोगों की हत्या, 3 गिरफ्तार

हिरासत में मौतों का केंद्र अररिया! फिर एक मौत, उठने लगे सवाल

उक्त घटना को गंभीरता से लेते हुए जांच के लिए पुलिस अधीक्षक किशनगंज के निर्देश पर अनुमंडल पदाधिकारी जावेद अंसारी की अगुवाई में एक विशेष अनुसंधान दल का गठन किया गया। जांच के क्रम में घटना में शामिल सद्दाम हुसैन को गिरफ्तार किया गया था और उसकी निशानदेही पर घटना में लाइनर की भूमिका निभाने वाले अपराधी के साथ चार अन्य को भी गिरफ्तार किया गया था।


सद्दाम हुसैन ने पुलिस को बताया था कि मस्तान चौक पर स्थित जूते का दुकानदार मनीर आलम ने उन्हें एक चार पहिया वाहन की व्यवस्था करने के लिए कहा था। उस चार पहिया वाहन में मनीर व अन्य अपराधी पेट्रोल पंप पर पहुंचे व घटना को अंजाम देकर उसी गाड़ी से फरार हो गए।

उक्त गाड़ी वह स्वयं चला रहा था, जिसके लिए उसे 10000 रुपये मनीर आलम ने दिये।

उसकी निशानदेही पर मनीर आलम व अन्य अपराधियों को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में मनीर आलम ने बताया कि उक्त घटना के पूर्व नुर्शाद उर्फ डॉन व अरशद उसकी दुकान पर आए और पेट्रोल पंप लूटने की योजना दुकान पर ही बनाई गई थी।

पूछताछ के क्रम में उसने किशनगंज में व्यापारी से लूट व बहादुरगंज में लूट की घटना में अपनी व अपने सहयोगियों की संलिप्तता स्वीकार की थी। पुलिस ने लूटे गये रुपयों में से 53500 रुपये व अन्य सामान बरामद किये थे और आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजा गया था। लेकिन अरशद फरार चल रहा था।

थानाध्यक्ष आरिज एहकाम ने छापेमारी अभियान चलाकर अरशद (26) को गिरफ्तार किया। ग्राम कुट्टी कोल्हा थाना कोचाधामन को गुप्त सूचना के आधार पर गिरफ्तार किया गया जिसे शुक्रवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है

सीमांचल की ज़मीनी ख़बरें सामने लाने में सहभागी बनें। ‘मैं मीडिया’ की सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।

Support Us

Md Akil Alam is a reporter based in Dighalbank area of Kishanganj. Dighalbank region shares border with Nepal, Akil regularly writes on issues related to villages on Indo-Nepal border.

Related News

बहादुरगंज का ‘साइको पुलिसवाला’, क्रूरता के कई मामले आये सामने

‘4 घंटे PMCH में भटके, ऑक्सीजन के लिए पैसा मांगा’ – मृत दलित रेप पीड़िता के परिजन

गवाही के लिए 22 बार तारीख मिलने पर भी नहीं पहुंचे आईओ, गिरफ्तारी का आदेश

मुस्लिम युवक की टोपी उछाली, हत्या की, पुलिस ने कहा – मामला हेट क्राइम का नहीं

दिल्ली पुलिस ने किशनगंज के युवक को बांग्लादेशी होने के शक में हिरासत में लिया

बिहार के औरंगाबाद में बेटे की चाहत में बुजुर्ग की नरबलि!

अररिया: पुलिस मुठभेड़ में तनिष्क लूटकांड का आरोपी चुनमुन झा की मौत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest Posts

Ground Report

VB-G RAM G: लागू होने से पहले ही क्या नया कानून मनरेगा मज़दूरों का हक़ छीन रहा?

बिहार के नवादा में अतहर की मॉब लिंचिंग के डेढ़ महीने बाद भी न मुआवज़ा मिला, न सबूत जुटे

बिहार चुनाव के बीच कोसी की बाढ़ से बेबस सहरसा के गाँव

किशनगंज शहर की सड़कों पर गड्ढों से बढ़ रही दुर्घटनाएं

किशनगंज विधायक के घर से सटे इस गांव में अब तक नहीं बनी सड़क