Main Media

Get Latest Hindi News (हिंदी न्यूज़), Hindi Samachar

Support Us

अररिया : शादी में पटाखे फोड़ने के विवाद में दूल्हा सहित चार लोगों को बनाया बंधक

अररिया जिले में एक शादी समारोह में पटाखे फोड़ने को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि ससुराल पक्ष के लोगों ने मंडप से उठाकर दूल्हा सहित परिवार के चार लोगों को बंधक बना लिया।

ved prakash Reported By Ved Prakash |
Published On :
groom and barat held hostage in araria

अररिया जिले में एक शादी समारोह में पटाखे फोड़ने को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि ससुराल पक्ष के लोगों ने मंडप से उठाकर दूल्हा सहित परिवार के चार लोगों को बंधक बना लिया।


यही नहीं, चारों को बांस से लटका कर पिटाई भी की। इस घटना का किसी ने वीडियो बनाया जो तेजी से वायरल हो रहा है। इस घटना को लेकर पीड़ित वर पक्ष के चाचा रामानंद विश्वास ने महलगांव थाने में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है।

Also Read Story

ट्रेन में क्या हुआ था उस रात? मुफ़्ती तौसीफ रज़ा की मौत पर किशनगंज से ग्राउंड रिपोर्ट

बिहार के नवादा में अतहर की मॉब लिंचिंग के डेढ़ महीने बाद भी न मुआवज़ा मिला, न सबूत जुटे

बिहार: मुस्लिम नाबालिग को बालिग बताकर ढाई महीने जेल में रखा

“चोरी की घटना कबूलो, नहीं तो मारकर नपुंसक बना देंगे” – दो भाइयों ने बताई पुलिसिया अत्याचार की कहानी

अररिया में पत्रकार मुनव्वर से बंदूक के बल पर लूटपाट, दांत तोड़ा, तीन गिरफ्तार

ईसाई आदिवासियों पर बजरंग दल का हमला, कटिहार से Ground Report

बिहार में ऑनर किलिंग के बाद हत्यारे पिता के समर्थन में क्यों उतरे लोग?

पूर्णिया: डायन बताकर आदिवासी परिवार के 5 लोगों की हत्या, 3 गिरफ्तार

हिरासत में मौतों का केंद्र अररिया! फिर एक मौत, उठने लगे सवाल

उल्लेखनीय है कि पूर्णिया जिले के तरौना गांव थाना जलालगढ़ से गुरुवार की रात को एक बारात जोकीहाट प्रखंड के महलगांव ओपी क्षेत्र स्थित पचैली गांव आई थी। वहां वैवाहिक कार्यक्रम के दौरान बाराती बाहर पटाखा फोड़ रहे थे। इस दौरान लड़की पक्ष और बारातियों के बीच पटाखा फोड़ने को लेकर कहासुनी हो गई।


इसमें विवाद इतना बढ़ गया कि नौबत मारपीट तक पहुंच गई। कुछ लोगों ने विवाद को सुलझाने की कोशिश भी की, लेकिन बात नहीं बनी।

इसी दैरान वधु पक्ष के 10-15 लोग जबरन गाली गलौज करने लगे ओर मारपीट करना शरू कर दिया। उन्होंने हथियार का भय दिखाकर दुल्हन को देने के लिए लाये गये 20 भरी चांदी और एक भरी सोने के गहने छीन लिये।

इतना ही नहीं, बारात की गाड़ी से दूल्हा अविनेश कुमार विश्वास सहित चार लोगों को भी उठा कर ले गए बांस में बांधकर पिटाई की गई।

दूल्हे के पिता चमनलाल विश्वास ने किसी तरह से अपने भाई रामानंद विश्वास को फोन से पूरी घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही रामानंद विश्वास ने महलगांव ओपी में लिखित आवेदन देकर सभी को छुड़ाने की गुहार लगाई है।

आवेदन में उन्होंने उल्लेख किया है कि बारात पूर्णिया जिले के तरौना थाना जलालगढ़ से महलगांव ओपी क्षेत्र के पचैली गांव गई थी। विवाह के मुहूर्त पर पटाखा फोड़ने को लेकर वर व वधु पक्ष में विवाद इतना बढ़ गया कि नौबत मारपीट तक पहुंच गई। आगे उल्लेख किया है कि फायरिंग करते हुए दुल्हन के जेवर और पॉकेट से 50 हजार छीन लिये और दूल्हा समेत चार लोगों को अगवा कर लिया। बारात की गाड़ी में बिठाकर उक्त चारों को अगवा कर किसी अज्ञात जगह पर लेकर चले गए। आवेदन में उन्होंने 10-15 लोगों को नामजद किया है।

महलगांव ओपी अध्यक्ष गुलाम शहबाज ने बताया कि जैसे ही रामानंद विश्वास द्वारा आवेदन प्राप्त हुआ। इसको लेकर तत्परता दिखाते हुए कार्रवाई शुरू कर दी गई। दूल्हा और उनके रिश्तेदारों की बरामदगी को लेकर छापामारी शुरू कर दी गई और बिना देर किए चारों को बरामद कर लिया गया है।

फिलहाल सभी सुरक्षित हैं। ओपी अध्यक्ष ने बताया कि छोटे से मामले में बात बढ़ गई थी। इसमें जो भी दोषी होंगे, उनपर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

सीमांचल की ज़मीनी ख़बरें सामने लाने में सहभागी बनें। ‘मैं मीडिया’ की सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।

Support Us

अररिया में जन्मे वेद प्रकाश ने सर्वप्रथम दैनिक हिंदुस्तान कार्यालय में 2008 में फोटो भेजने का काम किया हालांकि उस वक्त पत्रकारिता से नहीं जुड़े थे। 2016 में डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में कदम रखा। सीमांचल में आने वाली बाढ़ की समस्या को लेकर मुखर रहे हैं।

Related News

बहादुरगंज का ‘साइको पुलिसवाला’, क्रूरता के कई मामले आये सामने

‘4 घंटे PMCH में भटके, ऑक्सीजन के लिए पैसा मांगा’ – मृत दलित रेप पीड़िता के परिजन

गवाही के लिए 22 बार तारीख मिलने पर भी नहीं पहुंचे आईओ, गिरफ्तारी का आदेश

मुस्लिम युवक की टोपी उछाली, हत्या की, पुलिस ने कहा – मामला हेट क्राइम का नहीं

दिल्ली पुलिस ने किशनगंज के युवक को बांग्लादेशी होने के शक में हिरासत में लिया

बिहार के औरंगाबाद में बेटे की चाहत में बुजुर्ग की नरबलि!

अररिया: पुलिस मुठभेड़ में तनिष्क लूटकांड का आरोपी चुनमुन झा की मौत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest Posts

Ground Report

VB-G RAM G: लागू होने से पहले ही क्या नया कानून मनरेगा मज़दूरों का हक़ छीन रहा?

बिहार के नवादा में अतहर की मॉब लिंचिंग के डेढ़ महीने बाद भी न मुआवज़ा मिला, न सबूत जुटे

बिहार चुनाव के बीच कोसी की बाढ़ से बेबस सहरसा के गाँव

किशनगंज शहर की सड़कों पर गड्ढों से बढ़ रही दुर्घटनाएं

किशनगंज विधायक के घर से सटे इस गांव में अब तक नहीं बनी सड़क