Main Media

Get Latest Hindi News (हिंदी न्यूज़), Hindi Samachar

Support Us

बिहार: अररिया के पत्रकार को मिली जान से मारने की धमकी

प्रभात खबर के ब्यूरो चीफ मृगेंद्रमणि सिंह को यह धमकी मिली है। मामले की गंभीरता को समझते हुए पुलिस ने तत्वरित कार्रवाई करते हुए धमकी देने वाले शख्स को गिरफ्तार कर लिया है।

ved prakash Reported By Ved Prakash |
Published On :
prabhat khabar araia bureau chief mrigendramani singh

अररिया में अभी पत्रकार विमल यादव की हत्या का मामला शांत भी नहीं हुआ है कि ज़िले के एक अन्य पत्रकार को फोन पर जान से मारने की धमकी मिली है।


प्रभात खबर के ब्यूरो चीफ मृगेंद्रमणि सिंह को यह धमकी मिली है। मामले की गंभीरता को समझते हुए पुलिस ने तत्वरित कार्रवाई करते हुए धमकी देने वाले शख्स को गिरफ्तार कर लिया है।

Also Read Story

ट्रेन में क्या हुआ था उस रात? मुफ़्ती तौसीफ रज़ा की मौत पर किशनगंज से ग्राउंड रिपोर्ट

बिहार के नवादा में अतहर की मॉब लिंचिंग के डेढ़ महीने बाद भी न मुआवज़ा मिला, न सबूत जुटे

बिहार: मुस्लिम नाबालिग को बालिग बताकर ढाई महीने जेल में रखा

“चोरी की घटना कबूलो, नहीं तो मारकर नपुंसक बना देंगे” – दो भाइयों ने बताई पुलिसिया अत्याचार की कहानी

अररिया में पत्रकार मुनव्वर से बंदूक के बल पर लूटपाट, दांत तोड़ा, तीन गिरफ्तार

ईसाई आदिवासियों पर बजरंग दल का हमला, कटिहार से Ground Report

बिहार में ऑनर किलिंग के बाद हत्यारे पिता के समर्थन में क्यों उतरे लोग?

पूर्णिया: डायन बताकर आदिवासी परिवार के 5 लोगों की हत्या, 3 गिरफ्तार

हिरासत में मौतों का केंद्र अररिया! फिर एक मौत, उठने लगे सवाल

दरअसल, मृगेंद्रमणि देवघर पैदल यात्रा पर गए हुए हैं। उन्होंने व्हाट्सएप के माध्यम से एक आवेदन अररिया एसपी अशोक कुमार सिंह को भेजा है। उन्होंने आवेदन में उल्लेख किया है, “10 सितंबर की शाम 5.42 बजे अपनी पत्नी, बेटा व मित्रों के साथ पैदल कांवर लेकर देवघर यात्रा पर जा रहा था। इसी दौरान बैरगाछी ओपी क्षेत्र निवासी पप्पू पासवान ने मोबाइल से मेरे मोबाइल पर संपर्क किया, लेकिन कांवर लेकर चलने के कारण मोबाइल रिसिव नहीं कर पाया। मैं जब रुक कर पप्पू पासवान के नंबर पर कॉल कर बात किया तो उधर से अपने आपको पप्पू पासवान बता कर उसने मुझे धमकी भरे शब्दों में कहा कि प्रभात खबर अखबार को सांसद प्रदीप कुमार सिंह ने कितने में खरीदा है, उससे 10 हजार रुपये अधिक देकर मैं बोली लगाऊंगा। इसके बाद मैंने जब पूछा कि आप ऐसा क्यों बोल रहे हैं तो उसने कहा आप कुर्साकांटा जाते हैं मुझे पता है, आपको रामपुर से आगे टपने नहीं दूंगा, आपकी हत्या कर दूंगा। आप पप्पू पासवान को नहीं जानते हैं।”


मृगेंद्रमणि ने आगे लिखा है, “लगभग 11 मिनट की बातचीत में उन्होंने कई आपत्तिजनक बातें कहीं हैं, जिसका जिक्र मैं नहीं कर सकता हूं। अभी फेसबुक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पप्पू पासवान के फेसबुक पेज से मुझे धमकी दी जा रही है। पत्रकार को जान मारने की धमकी देने के साथ अखबार की स्वतंत्रता पर भी हमला किया गया है। यह निष्पक्ष पत्रकारिता पर भी आघात है। हाल हीं में रानीगंज निवासी विमल कुमार यादव की अपराधियों द्वारा गोली मारकर की गई हत्या के बाद वैसे भी पत्रकारों के परिजन सहमे हुए हैं। ऐसे में पप्पू पासवान द्वारा फोन पर मुझे जान से मारने की धमकी के बाद परिजन सदमे में हैं।”

आवेदन प्राप्त होते ही अररिया एसपी अशोक कुमार सिंह ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अररिया बैरगाछी ओपी अध्यक्ष को इसकी सूचना दी और जल्द से जल्द गिरफ्तार करने का आदेश दिया। आदेश मिलते ही बैरगाछी ओपी प्रभारी मनीष कुमार ने अपने दल बल के साथ छापेमारी कर पप्पू पासवान को अररिया के जीरो माइल से गिरफ्तार कर लिया।

सीमांचल की ज़मीनी ख़बरें सामने लाने में सहभागी बनें। ‘मैं मीडिया’ की सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।

Support Us

अररिया में जन्मे वेद प्रकाश ने सर्वप्रथम दैनिक हिंदुस्तान कार्यालय में 2008 में फोटो भेजने का काम किया हालांकि उस वक्त पत्रकारिता से नहीं जुड़े थे। 2016 में डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में कदम रखा। सीमांचल में आने वाली बाढ़ की समस्या को लेकर मुखर रहे हैं।

Related News

बहादुरगंज का ‘साइको पुलिसवाला’, क्रूरता के कई मामले आये सामने

‘4 घंटे PMCH में भटके, ऑक्सीजन के लिए पैसा मांगा’ – मृत दलित रेप पीड़िता के परिजन

गवाही के लिए 22 बार तारीख मिलने पर भी नहीं पहुंचे आईओ, गिरफ्तारी का आदेश

मुस्लिम युवक की टोपी उछाली, हत्या की, पुलिस ने कहा – मामला हेट क्राइम का नहीं

दिल्ली पुलिस ने किशनगंज के युवक को बांग्लादेशी होने के शक में हिरासत में लिया

बिहार के औरंगाबाद में बेटे की चाहत में बुजुर्ग की नरबलि!

अररिया: पुलिस मुठभेड़ में तनिष्क लूटकांड का आरोपी चुनमुन झा की मौत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest Posts

Ground Report

VB-G RAM G: लागू होने से पहले ही क्या नया कानून मनरेगा मज़दूरों का हक़ छीन रहा?

बिहार के नवादा में अतहर की मॉब लिंचिंग के डेढ़ महीने बाद भी न मुआवज़ा मिला, न सबूत जुटे

बिहार चुनाव के बीच कोसी की बाढ़ से बेबस सहरसा के गाँव

किशनगंज शहर की सड़कों पर गड्ढों से बढ़ रही दुर्घटनाएं

किशनगंज विधायक के घर से सटे इस गांव में अब तक नहीं बनी सड़क