Main Media

Get Latest Hindi News (हिंदी न्यूज़), Hindi Samachar

Support Us

कटिहार: सड़क किनारे घर के ऊपर पलटी ओवरलोड पिकअप, बाल बाल बची महिला

महिला का कहना है कि घटना के दौरान वह और उनका बेटा उसी घर में थे और वह खाना बना रही थी। जब घर टूटकर गिरा तो मां और बेटा दोनों मलवे के नीचे दब गये। बाद में आस पड़ोस लोगों ने दोनों को बाहर निकाला। महिला का पति प्रवासी मजदूर है। वह बाहर रहकर मजदूरी करता है।

Aaquil Jawed Reported By Aaquil Jawed |
Published On :
overturned pickup van in katihar

कटिहार जिले के सलमारी से जिला मुख्यालय तक जाने वाले मुख्य मार्ग SH-98 के किनारे बने घर के ऊपर सोमवार को एक ओवरलोड पिकअप वैन पलट गया।


यह घटना आजमनगर प्रखंड के अरिहान पंचायत अंतर्गत झौव्वा गुठैली गांव की है। गृह स्वामी जयप्रकाश यादव की पत्नी घर के बरामदे में बैठकर खाना पका रही थी। तभी अचानक भूसा लदा एक ओवरलोड पिकअप वैन अनियंत्रित होकर घर के ऊपर पलट गया। इसस घटना में उनका घर पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया।

Also Read Story

बिहार: मुस्लिम नाबालिग को बालिग बताकर ढाई महीने जेल में रखा

“चोरी की घटना कबूलो, नहीं तो मारकर नपुंसक बना देंगे” – दो भाइयों ने बताई पुलिसिया अत्याचार की कहानी

अररिया में पत्रकार मुनव्वर से बंदूक के बल पर लूटपाट, दांत तोड़ा, तीन गिरफ्तार

ईसाई आदिवासियों पर बजरंग दल का हमला, कटिहार से Ground Report

बिहार में ऑनर किलिंग के बाद हत्यारे पिता के समर्थन में क्यों उतरे लोग?

पूर्णिया: डायन बताकर आदिवासी परिवार के 5 लोगों की हत्या, 3 गिरफ्तार

हिरासत में मौतों का केंद्र अररिया! फिर एक मौत, उठने लगे सवाल

बहादुरगंज का ‘साइको पुलिसवाला’, क्रूरता के कई मामले आये सामने

‘4 घंटे PMCH में भटके, ऑक्सीजन के लिए पैसा मांगा’ – मृत दलित रेप पीड़िता के परिजन

महिला का कहना है कि घटना के दौरान वह और उनका बेटा उसी घर में थे और वह खाना बना रही थी। जब घर टूटकर गिरा तो मां और बेटा दोनों मलवे के नीचे दब गये। बाद में आस पड़ोस लोगों ने दोनों को बाहर निकाला। महिला का पति प्रवासी मजदूर है। वह बाहर रहकर मजदूरी करता है।


वहीं, अरिहाना पंचायत के पूर्व मुखिया लखन पासवान ने कहा कि महिला का रहने वाला घर पूरी तरह से टूट गया है। जो नुकसान हुआ है उसकी भरपाई भी होनी चाहिए, ताकि वह फिर से अपना घर तैयार कर सके।

सड़क की चौड़ाई बढ़ाने की हो रही मांग

स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि इस सड़क से हर दिन हजारों लोग जिला मुख्यालय जाना-आना करते हैं। लेकिन हाल यह है कि इस सड़क से एक साथ दो गाड़ी का पास होना भी मुश्किल है। इस सड़क से होकर लोगों का पूर्णिया, अररिया, भागलपुर जैसे कई जिलों में आना-जाना होता है। फिर भी अब तक न तो सड़क का चौड़ीकरण हुआ है और न ही सड़क के किनारे गड्ढे को भरा जाता है। यही कारण है कि SH-98 में आए दिन सड़क दुर्घटना होती रहती है। ग्रामीणों ने सरकार से इस सड़क का जल्द से जल्द चौड़ीकरण करवाने की मांग की है।

सीमांचल की ज़मीनी ख़बरें सामने लाने में सहभागी बनें। ‘मैं मीडिया’ की सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।

Support Us

Aaquil Jawed is the founder of The Loudspeaker Group, known for organising Open Mic events and news related activities in Seemanchal area, primarily in Katihar district of Bihar. He writes on issues in and around his village.

Related News

गवाही के लिए 22 बार तारीख मिलने पर भी नहीं पहुंचे आईओ, गिरफ्तारी का आदेश

मुस्लिम युवक की टोपी उछाली, हत्या की, पुलिस ने कहा – मामला हेट क्राइम का नहीं

दिल्ली पुलिस ने किशनगंज के युवक को बांग्लादेशी होने के शक में हिरासत में लिया

बिहार के औरंगाबाद में बेटे की चाहत में बुजुर्ग की नरबलि!

अररिया: पुलिस मुठभेड़ में तनिष्क लूटकांड का आरोपी चुनमुन झा की मौत

अररिया में अपराधी को गिरफ्तार करने गए ASI की मौत, ‘पीट-पीटकर हत्या नहीं’

अमरीकी नाबालिग से यौन शोषण की जांच से हाईकोर्ट खफा – “पुलिस ने भारत की छवि धूमिल की”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest Posts

Ground Report

बिहार चुनाव के बीच कोसी की बाढ़ से बेबस सहरसा के गाँव

किशनगंज शहर की सड़कों पर गड्ढों से बढ़ रही दुर्घटनाएं

किशनगंज विधायक के घर से सटे इस गांव में अब तक नहीं बनी सड़क

बिहार SIR नोटिस से डर के साय में हैं 1902 में भारत आये ईरानी मुसलमान

ईसाई आदिवासियों पर बजरंग दल का हमला, कटिहार से Ground Report