Main Media

Get Latest Hindi News (हिंदी न्यूज़), Hindi Samachar

Support Us

“शराब छोड़ो या गांव छोड़ो” – कटिहार के बेचूटोला गांव में अनूठी पहल

गांव वालों ने एक सामूहिक बैठक कर यह फैसला लिया कि गांव में शराबियों का सामाजिक बहिष्कार किया जाए और ऐसे लोगों को शादी-विवाह समारोह या धार्मिक कार्यकर्मों में शामिल होने पर रोक लगाया जाए। बैठक में इसको लेकर एक तीन दर्जन सदस्यीय कमेटी का भी गठन किया गया है। यह कमेटी शराबियों पर निगरानी रखेगी। साथ ही आमलोगों से भी अपील की गयी है कि शराब पीने वालों के बारे में कमेटी को सूचित करें।

shadab alam Reported By Shadab Alam |
Published On :
protest against liquor consumption

कटिहार जिले के फलका प्रखंड के बेचूटोला गांव में ग्रामीणों ने शराब के विरुद्ध अभियान छेड़ दिया है। गांव के युवाओं ने इस अभियान को ‘शराब छोड़ो या गांव छोड़ो’ का नारा दिया है। गांव वालों का कहना है कि राज्य में शराबबंदी के बावजूद कई जगह शराब की खरीद फरोख्त की जा रही है जिसको खत्म करने के लिए अब से गांव में शराबबंदी कानून को सख्ती से पालन कराया जाएगा।


गांव वालों ने एक सामूहिक बैठक कर यह फैसला लिया कि गांव में शराबियों का सामाजिक बहिष्कार किया जाए और ऐसे लोगों को शादी-विवाह समारोह या धार्मिक कार्यकर्मों में शामिल होने पर रोक लगाया जाए। बैठक में इसको लेकर एक तीन दर्जन सदस्यीय कमेटी का भी गठन किया गया है। यह कमेटी शराबियों पर निगरानी रखेगी। साथ ही आमलोगों से भी अपील की गयी है कि शराब पीने वालों के बारे में कमेटी को सूचित करें।

Also Read Story

अररिया में पत्रकार मुनव्वर से बंदूक के बल पर लूटपाट, दांत तोड़ा, तीन गिरफ्तार

बिहार सरकार में IAS अधिकारियों के तबादले, कई प्रमंडलीय आयुक्त और डीएम बदले

किशनगंज: 11 केवी तार गिरने से मवेशी की मौत, लोगों ने मुआवजे और लाइन शिफ्टिंग की मांग की

पूर्णिया में पुलिस की गाड़ी में सवार तीन पुलिसवालों ने युवक से लुटे ₹1.10 लाख

भारत-पाक तनाव के बीच पूर्णिया में मुख्यमंत्री की सुरक्षा बलों के साथ बैठक

अररिया सदर अस्पताल में लगी भीषण आग, तीन जिलों से मंगाई गईं 13 दमकल गाड़ियां

अररिया: पुलिस मुठभेड़ में तनिष्क लूटकांड का आरोपी चुनमुन झा की मौत

किशनगंज में कनकई और महानंदा नदी पर दो पुलों के निर्माण के लिए टेंडर जारी

अररिया में अपराधी को गिरफ्तार करने गए ASI की मौत, ‘पीट-पीटकर हत्या नहीं’

अगर शराब पीते हुए कोई मिलता है तो उसे फ़ौरन पुलिस के हवाले कर दिया जाएगा। शराब बिक्री के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे दर्जनों युवाओं में से एक ने कहा कि कुछ लोग गांव में आज भी शराब बेचते हैं। जब उन्हें मना किया जाता है तो कहते हैं कि सालों से यह उनकी रोज़ी रोटी है इसलिए इसे बंद नहीं कर सकते। युवाओं का कहना है कि अब इस तरह के किसी भी बहाने को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और जो भी शराब बेचेगा या खरीदेगा उसे सामाजिक बहिष्कार का सामना करना पड़ेगा।


फलका बाजार स्थित बेचूटोला गांव के युवाओं की इस पहल को प्रखंड के लोग खूब सराह रहे हैं। इस फैसले से खुश अन्य गांव के लोगों ने भी अब अपने -अपने गांव में इस मुहिम को लागू करने का मन बना लिया है।

महिलाएं इस मुहिम से हैं खुश

इस अभियान में गांव की महिलाओं का भी साथ मिल रहा है। वे इस फैसले से काफी खुश हैं। गांव की एक गृहिणी गौरी देवी ने कहा कि बेचूटोला गांव शराबियों की वजह से बदनाम हो चुका है जिससे कोई रिश्तेदार उनके घर नहीं आना चाहता। उन्होंने मांग की कि गांव वासियों की इस मुहिम को सफल बनाने के लिए सरकार और प्रशासन, गांव और आसपास के इलाकों में अवैध शराब बिक्री पर रोक लगाए।

गौरी देवी कहती हैं, ”शराब बिकता है तभी न ये लोग पीता है। शराब यहां नहीं बिकना चाहिए। शराब बिकता है तो सब पीकर आता है और बाल बच्चा, घर वाले को मारता है। हम ‘या तो शराब छोड़ो या तो गांव छोड़ो’ मुहिम के साथ हैं। रिश्तेदार आएंगे देखेंगे कि शराब बिक रहा है तो वे कैसे आएंगे। काफी लोग गांव में शराब बेच रहे हैं। प्रशासन से मांग है कि यहां से दारु हटा दे।”

फलका के थानाध्यक्ष ने भी इस पहल में सहयोग देने की बात कही है।

सीमांचल की ज़मीनी ख़बरें सामने लाने में सहभागी बनें। ‘मैं मीडिया’ की सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।

Support Us

सय्यद शादाब आलम बिहार के कटिहार ज़िले से पत्रकार हैं।

Related News

स्लोवेनिया जाने की फिराक में दो बांग्लादेशी नागरिक किशनगंज से गिरफ्तार

पूर्णिया एयरपोर्ट बाउंड्री वॉल की निविदा प्रक्रिया पूरी, जल्द शुरू होगा निर्माण

पूर्णिया में महानंदा बेसिन प्रोजेक्ट के खिलाफ विशाल आमसभा, लाखों की आबादी प्रभावित होने का खतरा

किशनगंज: दो सप्ताह से गायब ट्रेक्टर चालक का मिला शव, 5 गिरफ्तार

बिहार के लाल शम्स आलम ने स्विमिंग में बनाया रिकॉर्ड, अंतरराष्ट्रीय खेल में जीते 6 मैडल

किशनगंज में एनएच 27 पर तेज़ रफ़्तार बाइक पर सवार 3 छात्रों की मौत

पूर्णिया में डीजे वाहन की चपेट में आने से महिला की मौत, दर्जन भर लोग घायल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest Posts

Ground Report

VB-G RAM G: लागू होने से पहले ही क्या नया कानून मनरेगा मज़दूरों का हक़ छीन रहा?

बिहार के नवादा में अतहर की मॉब लिंचिंग के डेढ़ महीने बाद भी न मुआवज़ा मिला, न सबूत जुटे

बिहार चुनाव के बीच कोसी की बाढ़ से बेबस सहरसा के गाँव

किशनगंज शहर की सड़कों पर गड्ढों से बढ़ रही दुर्घटनाएं

किशनगंज विधायक के घर से सटे इस गांव में अब तक नहीं बनी सड़क