Main Media

Get Latest Hindi News (हिंदी न्यूज़), Hindi Samachar

Support Us

कटिहार फायरिंग: ऊर्जा मंत्री के बयान पर ओवैसी ने पूछा – “ऐसे हराया जाएगा भाजपा को?”

कटिहार के बारसोई में अनियमित बिजली सप्लाई के विरोध में प्रदर्शन कर रहे लोगों पर पुलिस ने गोलियां चला दी थीं। पुलिस की गोली से दो युवकों की मौत हो गई। घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

Nawazish Purnea Reported By Nawazish Alam |
Published On :
Asaduddin Owaisi tweet targetting bihar government on katihar firing

कटिहार में अनियमित बिजली आपूर्ति के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे लोगों पर पुलिस की फायरिंग का समर्थन करने पर एआईएमआईएम नेता असदुद्दीन ओवैसी ने ऊर्जा मंत्री बिजेंद्र प्रसाद की कड़ी आलोचना की है।


ओवैसी ने ट्वीट कर कहा कि पुलिस की कार्रवाई को नीतीश और तेजस्वी के मंत्री जायज ठहरा रहे हैं और पीड़ित पर बदमाशी करने का आरोप लगा रहे हैं।

Also Read Story

सहरसा एयरपोर्ट का होगा कायाकल्प, रनवे-टैक्सीवे के लिए 42.52 करोड़ का टेंडर जारी

दुष्कर्म मामले में फ़रार पौआखाली चेयरमैन प्रतिनिधि लल्लू मुखिया सिलीगुड़ी से गिरफ्तार

TRE-4 में बाल मनोविज्ञान और बिहार से जुड़े प्रश्न शामिल करने की मांग, 886 पदों का इजाफा

TRE-4 पर BPSC की दो टूक: PT और Mains से नहीं बदलेगा फैसला, नेगेटिव मार्किंग भी रहेगी

कोसी नदी पर हाई लेवल डैम की DPR जल्द पूरी होगी, केंद्र ने दिए निर्देश; रिवर लिंक और विश्वविद्यालयों पर चर्चा

बिहार में अधिकारियों को नया निर्देश, सांसद-विधायक के फोन पर तुरंत देना होगा जवाब, पत्रों पर समयबद्ध कार्रवाई

BPSC TRE-4 में 32,388 शिक्षक पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी, 1 सितंबर से आवेदन

छात्रों की शिकायतों की सुनवाई के लिए ‘विद्यार्थी सहयोग पोर्टल’, 30 दिनों में कार्रवाई

बिहार में गृह, वित्त और शिक्षा समेत कई विभागों में बदलाव, 5 जिलों के DM भी बदले

उन्होंने ट्वीट में लिखा, “गरीब लोग बिजली व्यवस्था में सुधार की मांग करें, तो उन पर गोली चला दो? ऐसे मिलेगा सामाजिक न्याय और “सेक्युलरिज्म”, ऐसे हराया जाएगा भाजपा को? हुए तुम दोस्त जिसके, दुश्मन उसका आसमाँ क्यूँ हो।”


ज्ञात हो कि कटिहार के बारसोई में अनियमित बिजली सप्लाई के विरोध में प्रदर्शन कर रहे लोगों पर पुलिस ने गोलियां चला दी थीं। पुलिस की गोली से दो युवकों की मौत हो गई। घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

इस पूरे मामले पर ऊर्जा मंत्री ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि अगर कोई बदमाशी करेगा तो पुलिस लाठी और गोली चलाएगी। उन्होंने पुलिस का बचाव करते हुए कहा कि लोगों के उकसावे के बाद ही पुलिस ने कार्रवाई की है।

विपक्ष भी सरकार पर हमलावर

पुलिस द्वारा गोली चलाने को लेकर विपक्षी पार्टियां नीतीश सरकार की जमकर आलोचना कर रही हैं। बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने कल ट्वीट कर नीतीश सरकार को आड़े हाथों लिया।

विजय कुमार सिंहा ने ट्वीट में लिखा, “यह गुंडाराज नहीं तो और क्या है? आततायियों के साथ नीतीश बाबू के मिलने के बाद उनकी मति भ्रमित सी हो गई है। अब वह बिहार को अपने हाल पर छोड़ कर प्रधानमंत्री बनने का दिवास्वप्न देख रहे हैं। जनता जनार्दन है। वह सब देख रही है। समय पर उनका हिसाब चुकता कर देगी। मैं कटिहार में हुए अत्याचार के दोषियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी की मांग और इस घटना की कड़ी निंदा करता हूं।”

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने लिखा, “पहले नौकरी, अब बिजली मांगने वालों को गोली मार रही है सरकार। बिहार में लोगों को 24 घंटे बिजली देने का दावा कर रही नीतीश सरकार की पुलिस ने बिजली की मांग के लिए प्रदर्शन कर रहे लोगों पर गोलियां चलायी हैं, जो अत्यंत ही दुर्भाग्यपूर्ण है। इस गोलीकांड की न्यायिक जांच जरूर होनी चाहिए।”

सीमांचल की ज़मीनी ख़बरें सामने लाने में सहभागी बनें। ‘मैं मीडिया’ की सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।

Support Us

नवाजिश आलम को बिहार की राजनीति, शिक्षा जगत और इतिहास से संबधित खबरों में गहरी रूचि है। वह बिहार के रहने वाले हैं। उन्होंने नई दिल्ली स्थित जामिया मिल्लिया इस्लामिया के मास कम्यूनिकेशन तथा रिसर्च सेंटर से मास्टर्स इन कंवर्ज़ेन्ट जर्नलिज़्म और जामिया मिल्लिया से ही बैचलर इन मास मीडिया की पढ़ाई की है।

Related News

बिहार के इन चार शहरों में लगेंगे बायोगैस प्लांट, स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड और कुशल युवा कार्यक्रम का विस्तार

AMRUT 2.0 के तहत पूर्णिया में ₹277.83 करोड़ की जलापूर्ति योजना, Universal MEP Projects को कॉन्ट्रैक्ट

Census 2027: पहली बार जाति, COVID-19 टीकाकरण और बैंक खातों का भी देना होगा ब्यौरा, जानिए क्या-क्या बदला

सीमांचल की रेल कनेक्टिविटी को नया विस्तार, किशनगंज–जलालगढ़ रेल लाइन को मिला ‘विशेष रेल परियोजना’ का दर्जा

बिहार में पंचायत परिसीमन की तैयारी तेज, सरकार ने जारी किए 3 करोड़ रुपये

मानव तस्करी पर बोले सीएम – “सिर्फ रेस्क्यू नहीं, पुनर्वास भी जरूरी”

बिहार में बनेगा स्पोर्ट्स साइंस सेंटर और 19 विशेष एससी-एसटी कोर्ट, कैबिनेट की मंज़ूरी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest Posts

Ground Report

‘हमको मार दीजिए, ज़मीन ले लीजिए’ – किशनगंज एयरपोर्ट भूमि अधिग्रहण का विरोध

Ground Report: नौकरी के लिए दुबई गए सीमांचल के 7 युवक कैसे फंसे?

बहादुरगंज NEET प्रदर्शन के बाद हुए FIR में रूस में मौजूद युवक और परीक्षा दे रहे छात्र नामजद

VB-G RAM G: लागू होने से पहले ही क्या नया कानून मनरेगा मज़दूरों का हक़ छीन रहा?

बिहार के नवादा में अतहर की मॉब लिंचिंग के डेढ़ महीने बाद भी न मुआवज़ा मिला, न सबूत जुटे