Main Media

Get Latest Hindi News (हिंदी न्यूज़), Hindi Samachar

Support Us

बेंगलुरू में मज़दूर की मौत, अंतिम संस्कार भी नहीं कर पाया परिवार

मृतक की पत्नी अनिला देवी ने बताया कि मृत्यु के दिन उनकी बात पति से हुई थी और बात करने के थोड़ी देर बाद ही फोन आया कि उनके पति का देहांत हो चुका है।

Nawazish Purnea Reported By Nawazish Alam |
Published On :
labour from araria dies in bengaluru

अररिया के रानीगंज प्रखंड स्थित मझूआ पश्चिम पंचायत के बड़हरा पिपरा पांतिटोला वार्ड नंबर 7 के एक मजदूर उमेश ऋषिदेव की बेंगलुरु में संदेहास्पद स्थिति में मौत हो गई।


वह बेंगलुरू में गरपलिया के महादेवपुरा थाना क्षेत्र स्थित एचपी कंपनी में मज़दूरी करता था। 25 जुलाई को संदेहास्पद स्थिति में उसकी जान चली गई। मौत घर से इतनी दूर हुई कि घर वालों को उसका चेहरा तक देखना नसीब नहीं हो पाया।

बेंगलुरू पुलिस ने पोस्टमार्टम कर शव को उमेश के साथियों को सौंप दिया। बंगलुरू में ही उनका दाह संस्कार कर दिया गया। बेंगलुरु से वापस लौटे उसी गांव के रणधीर कुमार ने वहां पर हुई पूरी घटना की जानकारी परिवार वालों को दी।


रणधीर ने बताया कि सहरसा जिले के महेशी थाना क्षेत्र स्थित कन्दाहा गांव के ठेकेदार विनय सिंह ने उमेश ऋषिदेव को बेंगलुरू एचपी कंपनी में साफ-सफाई के काम के लिए कुछ महीने पहले भेजा था।

रणधीर ने बताया कि जब उमेश की मौत की खबर ठेकेदार विनय सिंह को दी गई तो उन्होंने वादा किया कि मृतक के परिजन को डेढ़ लाख रुपये दिये जाएंगे। उसने पचास हजार रुपये मृतक उमेश की पत्नी अनिला देवी के खाते में भेज भी दिये। उस रुपये से बैंगलोर से लाई गई अस्थि का संस्कार आठ वर्षीय बेटे सौरभ कुमार से कराया गया। जब पत्नी ने बाकी रुपये ठेकेदार विनय सिंह से मांगे, तो उन्होंने देने से इनकार कर दिया।

Also Read Story

बिहार के नवादा में अतहर की मॉब लिंचिंग के डेढ़ महीने बाद भी न मुआवज़ा मिला, न सबूत जुटे

बिहार: मुस्लिम नाबालिग को बालिग बताकर ढाई महीने जेल में रखा

“चोरी की घटना कबूलो, नहीं तो मारकर नपुंसक बना देंगे” – दो भाइयों ने बताई पुलिसिया अत्याचार की कहानी

अररिया में पत्रकार मुनव्वर से बंदूक के बल पर लूटपाट, दांत तोड़ा, तीन गिरफ्तार

ईसाई आदिवासियों पर बजरंग दल का हमला, कटिहार से Ground Report

बिहार में ऑनर किलिंग के बाद हत्यारे पिता के समर्थन में क्यों उतरे लोग?

पूर्णिया: डायन बताकर आदिवासी परिवार के 5 लोगों की हत्या, 3 गिरफ्तार

हिरासत में मौतों का केंद्र अररिया! फिर एक मौत, उठने लगे सवाल

बहादुरगंज का ‘साइको पुलिसवाला’, क्रूरता के कई मामले आये सामने

मृतक की पत्नी अनिला देवी ने बताया कि मृत्यु के दिन उनकी बात पति से हुई थी और बात करने के थोड़ी देर बाद ही फोन आया कि उनके पति का देहांत हो चुका है। अनिला ने ठेकेदार पर आरोप लगाया कि उन्होंने पहले पैसे देने का वायदा किया था, थोड़े रुपये दिये भी, लेकिन बाकी रुपये देने से इनकार कर रहा है।

“उन्होंने (ठेकेदार ने) कहा था कि हम पैसा देंगे, कुछ दिए लेकिन कुछ बाकी है। हमको चार बच्चे हैं। कोई सगा संबंधी भी नहीं है। सास-ससुर भी है, अब परिवार के लिए कौन कमाएगा, कौन परवरिश करेगा। कंपनी वाला भी एक रुपया नहीं दिया। चार छोटे-छोटे बच्चों की परवरिश मैं कैसे करूंगी,” उन्होंने कहा।

जब इसकी सूचना स्थानीय जिला परिषद (जीप) सदस्य सह शिक्षा समिति के अध्यक्ष अमन राज को मिली तो वह पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे। उन्होंने परिवार को सांत्वना दी और ठेकेदार से बचे रुपये दिलावाने का भरोसा भी दिया।

जिप सदस्य अमन राज ने बताया कि रानीगंज क्षेत्र से हजारों लोग परिवार को छोड़कर दूसरे प्रदेशों में मजदूरी के लिए जाते हैं। सिर्फ बड़हरा के पिपरा पांति टोला के चालीस से पचास लोग बाहर गए हुए हैं। अमन राज ने कहा कि उमेश के परिवार को जिला प्रशासन से भी कुछ मदद मिल जाए, इसके लिए वह लोग प्रयासरत हैं।

सीमांचल की ज़मीनी ख़बरें सामने लाने में सहभागी बनें। ‘मैं मीडिया’ की सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।

Support Us

नवाजिश आलम को बिहार की राजनीति, शिक्षा जगत और इतिहास से संबधित खबरों में गहरी रूचि है। वह बिहार के रहने वाले हैं। उन्होंने नई दिल्ली स्थित जामिया मिल्लिया इस्लामिया के मास कम्यूनिकेशन तथा रिसर्च सेंटर से मास्टर्स इन कंवर्ज़ेन्ट जर्नलिज़्म और जामिया मिल्लिया से ही बैचलर इन मास मीडिया की पढ़ाई की है।

Related News

‘4 घंटे PMCH में भटके, ऑक्सीजन के लिए पैसा मांगा’ – मृत दलित रेप पीड़िता के परिजन

गवाही के लिए 22 बार तारीख मिलने पर भी नहीं पहुंचे आईओ, गिरफ्तारी का आदेश

मुस्लिम युवक की टोपी उछाली, हत्या की, पुलिस ने कहा – मामला हेट क्राइम का नहीं

दिल्ली पुलिस ने किशनगंज के युवक को बांग्लादेशी होने के शक में हिरासत में लिया

बिहार के औरंगाबाद में बेटे की चाहत में बुजुर्ग की नरबलि!

अररिया: पुलिस मुठभेड़ में तनिष्क लूटकांड का आरोपी चुनमुन झा की मौत

अररिया में अपराधी को गिरफ्तार करने गए ASI की मौत, ‘पीट-पीटकर हत्या नहीं’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest Posts

Ground Report

बिहार के नवादा में अतहर की मॉब लिंचिंग के डेढ़ महीने बाद भी न मुआवज़ा मिला, न सबूत जुटे

बिहार चुनाव के बीच कोसी की बाढ़ से बेबस सहरसा के गाँव

किशनगंज शहर की सड़कों पर गड्ढों से बढ़ रही दुर्घटनाएं

किशनगंज विधायक के घर से सटे इस गांव में अब तक नहीं बनी सड़क

बिहार SIR नोटिस से डर के साय में हैं 1902 में भारत आये ईरानी मुसलमान