Main Media

Seemanchal News, Kishanganj News, Katihar News, Araria News, Purnea News in Hindi

Support Us

चंद्रमा की सतह पर उतरा Chandrayaan-3, दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचने वाला पहला देश बना भारत

चांद की सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग करने वाले देशों में भारत चौथा देश बन गया है। भारत से पहले चंद्रमा की सतह पर रूस, संयुक्त राज्य अमेरिका और चीन सफलतापूर्वक सॉफ्ट लैंडिंग कर चुके हैं। हालांकि इनमें से कोई भी देश चंद्रमा की दक्षिणी ध्रुव पर सॉफ्ट लैंडिंग करने में सफल नहीं हुए हैं।

Nawazish Purnea Reported By Nawazish Alam |
Published On :

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने इतिहास रच दिया है। इसरो ने 6 बजकर 4 मिनट पर सफलतापूर्वक चंद्रयान-3 को चंद्रमा की सतह पर उतारा। इसके साथ ही भारत चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचने वाला पहला देश बन गया है।

चांद की सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग करने वाले देशों में भारत चौथा देश बन गया है। भारत से पहले चंद्रमा की सतह पर रूस, संयुक्त राज्य अमेरिका और चीन सफलतापूर्वक सॉफ्ट लैंडिंग कर चुके हैं। हालांकि इनमें से कोई भी देश चंद्रमा की दक्षिणी ध्रुव पर सॉफ्ट लैंडिंग करने में सफल नहीं हुए हैं। उल्लेखनीय है कि चंद्रयान-3 को इसरो द्वारा पिछले महीने 14 जुलाई को लॉन्च किया गया था।

Also Read Story

कानकी: एनएच 27 पर बस पलटने से 2 की मौत, घायलों में 4 बांगलादेशी नागरिक शामिल

सुपौल: थानेदार कह रहे थाने में बिना घूस दिए कोई काम नहीं होता, वीडियो वायरल

कटिहार: आधार कार्ड बनवाने आई महिला का बच्चा चुराकर एक लाख में बेच दिया, 4 महिलाएं गिरफ्तार

अररिया: थाने में जीजा-साली ने की थी आत्महत्या, सीसीटवी फुटेज से ख़ुलासा

किशनगंज में तेज़ आंधी से उड़े लोगों के कच्चे मकान, लाखों की फसल बर्बाद

अररिया: पुलिस कस्टडी में जीजा-साली की मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने थाने में लगाई आग

सुशील कुमार मोदी: छात्र राजनीति से बिहार के उपमुख्यमंत्री बनने तक का सफर

सहरसा में छापेमारी के दौरान पुलिस पर फायरिंग, AK-47 के साथ एक गिरफ्तार

बिहार: चौथे चरण में 56.8% मतदान, बेगूसराय में सबसे अधिक वोटिंग

यह क्षण नए भारत के जयघोष का है- पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लाइव प्रसारण के जरिये दक्षिण अफ्रीका के जोहांसबर्ग से जुड़े। ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए प्रधानमंत्री दक्षिण अफ्रीका पहुंचे हुए हैं। चांद की सतह पर चंद्रयान-3 की सॉफ्ट लैंडिंग के बाद प्रधानमंत्री ने इसरो के वैज्ञानिकों का हौसला बढ़ाया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि यह क्षण नए भारत के जयघोष और 140 करोड़ भारतीय धड़कनों के सामर्थ्य का है।


“जब हम अपनी आंखों के सामने ऐसा होते हुए देखते हैं तो जीवन धन्य हो जाता है। यह पल अविस्मरणीय है, यह क्षण अभूतपूर्व है, यह क्षण विकसित भारत के शंखनाद का है। यह क्षण नए भारत के जयघोष का है। यह क्षण मुश्किलों के महासागर को पार करने का है। यह क्षण जीत के चंद्रपथ पर चलने का है। यह क्षण 140 करोड़ धड़कनों के सामर्थ्य का है। यह क्षण भारत में नई ऊर्जा, नया विश्वास, नई चेतना का है। यह क्षण भारत के उदयमान भाग्य के आह्वान का है। अमृतकाल की प्रथम प्रभा में सफलता की अमृत वर्षा हुई है। हमने धरती पर संकल्प लिया और चांद पर उसे साकार किया,” प्रधानमंत्री ने कहा।

रोवर ‘प्रज्ञान’ करेगा चांद की सतह का अध्ययन

चंद्रयान-3 का रोवर ‘प्रज्ञान’ अब अगले 14 दिनों तक कैमरों से चंद्रमा की सतह का अध्ययन करेगा। रोवर चंद्रमा के मौसम का पता लगायेगा और चांद पर पानी की संभावना को भी तलाश करेगा। इसके अलावा रोवर ‘प्रज्ञान’ धरती पर चांद की सतह का डेटा भी भेजेगा।

सीमांचल की ज़मीनी ख़बरें सामने लाने में सहभागी बनें। ‘मैं मीडिया’ की सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।

Support Us

नवाजिश आलम को बिहार की राजनीति, शिक्षा जगत और इतिहास से संबधित खबरों में गहरी रूचि है। वह बिहार के रहने वाले हैं। उन्होंने नई दिल्ली स्थित जामिया मिल्लिया इस्लामिया के मास कम्यूनिकेशन तथा रिसर्च सेंटर से मास्टर्स इन कंवर्ज़ेन्ट जर्नलिज़्म और जामिया मिल्लिया से ही बैचलर इन मास मीडिया की पढ़ाई की है।

Related News

CBSE ने जारी किया 10वीं का रिज़ल्ट, 93.6% छात्र सफल, पिछले साल से बेहतर रिज़ल्ट

BPSC हेडमास्टर पदों के लिये आयु सीमा में छूट मिलने वाले अभ्यर्थियों का 11 मई से आवेदन

BPSC TRE-3 के प्रश्न-पत्र लीक मामले का ख़ुलासा, गिरोह का मास्टरमाइंड गिरफ्तार

अररिया: ‘छांव फाउंडेशन’ ने खोला एक और सिलाई प्रशिक्षण केंद्र, महिलाएं ले सकेंगी निःशुल्क ट्रेनिंग

अररिया: कुख्यात लॉरेंस बिश्नोई गैंग का शूटर भारत-नेपाल सीमा से गिरफ़्तार

किशनगंज: जाम से निजात दिलाने के लिये रमज़ान पुल के पास नदी के ऊपर बनेगी पार्किंग

बिहार: तीसरे चरण में 60% वोटिंग, अररिया में सबसे अधिक मतदान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest Posts

Ground Report

किशनगंज के इस गांव में बढ़ रही दिव्यांग बच्चों की तादाद

बिहार-बंगाल सीमा पर वर्षों से पुल का इंतज़ार, चचरी भरोसे रायगंज-बारसोई

अररिया में पुल न बनने पर ग्रामीण बोले, “सांसद कहते हैं अल्पसंख्यकों के गांव का पुल नहीं बनाएंगे”

किशनगंज: दशकों से पुल के इंतज़ार में जन प्रतिनिधियों से मायूस ग्रामीण

मूल सुविधाओं से वंचित सहरसा का गाँव, वोटिंग का किया बहिष्कार