Main Media

Get Latest Hindi News (हिंदी न्यूज़), Hindi Samachar

Support Us

गया में 10 दिनों में 150 एकड़ में लगी अफीम की फसल को किया गया नष्ट

ऑपरेशन क्लीन के तहत गया पुलिस, सुरक्षा बल, उत्पाद विभाग, वन विभाग, नारकोटिक्स की संयुक्त टीम लगातार कार्रवाई कर रही है। पिछले 10 दिनों में ऑपरेशन क्लीन के तहत तकरीबन 152 एकड़ में लगी अफीम की खेती को नष्ट किया गया है।

Main Media Logo PNG Reported By Main Media Desk |
Published On :
150 acres of opium crop destroyed in gaya in 10 days

बिहार का गया जिला अवैध अफीम की खेती के लिए तस्करों का मनपसंद क्षेत्र बना हुआ है। पुलिस इसके विनिष्टीकरण के लिए अभियान चलाती रहती है। पिछले 10 दिनों में पुलिस ने जिले में 150 एकड़ से अधिक क्षेत्रों में लगी अफीम की फसल को नष्ट किया।


बताया जाता है कि तस्करों ने बड़े क्षेत्र में अफीम की खेती के लिए भूमि तैयार कर रखी है। इसी सूचना के आधार पर वरीय पुलिस अधीक्षक आशीष भारती के निर्देश पर अफीम विनष्टीकरण के लिए अभियान शुरू हुआ। इस अभियान में ट्रैक्टर सहित जेसीबी और आधुनिक ड्रोन कैमरा तक का इस्तेमाल किया जा रहा है।

Also Read Story

बिहार में कुत्ते-बिल्लियों के नाम पर कैसे जारी हो रहे निवास प्रमाण पत्र

वायरल वीडियो से उभरी पुरानी गुमशुदगी: क्या बांग्लादेश में मिला व्यक्ति है कटिहार का जरीफ अली?

बिहार में 125 यूनिट मुफ्त बिजली मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का मास्टरस्ट्रोक या मजबूरी?

बारसोई BDO ने ‘मानसिक प्रताड़ना’ के चलते दिया इस्तीफा, जदयू विधायक के दामाद SDM पर गंभीर आरोप

बहादुरगंज का ‘साइको पुलिसवाला’, क्रूरता के कई मामले आये सामने

सामान्य मृत्यु में भी पंचायत प्रतिनिधियों को मिलेगा 5 लाख, मासिक भत्ते में भी वृद्धि

गवाही के लिए 22 बार तारीख मिलने पर भी नहीं पहुंचे आईओ, गिरफ्तारी का आदेश

बिहार सरकार में IAS अधिकारियों के तबादले, कई प्रमंडलीय आयुक्त और डीएम बदले

भारत-पाक तनाव के बीच पूर्णिया में मुख्यमंत्री की सुरक्षा बलों के साथ बैठक

बताया जाता है कि 90 के दशक में क्षेत्र में अफीम की खेती की शुरूआत हुई थी। इसकी खेती नक्सलियों के लिए बड़ा आर्थिक स्रोत रहा है। आज इसकी खेती इमामगंज, डुमरिया, बांके बाजार थाना क्षेत्र के कई इलाकों में बड़े स्तर पर होती है। हाल के दिनों में गया में अफीम की खेती के खिलाफ ऑपरेशन क्लीन शुरू किया गया है।


ऑपरेशन क्लीन के तहत गया पुलिस, सुरक्षा बल, उत्पाद विभाग, वन विभाग, नारकोटिक्स की संयुक्त टीम लगातार कार्रवाई कर रही है। पिछले 10 दिनों में ऑपरेशन क्लीन के तहत तकरीबन 152 एकड़ में लगी अफीम की खेती को नष्ट किया गया है।

पुलिस सूत्रों का कहना है कि इस साल भी बड़े पैमाने पर खेती शुरू होने की सूचना मिल रही है। अक्टूबर का महीना चढ़ते ही अफीम की खेती के लिए ज़मीन तैयार करनी शुरू कर दी गई थी। पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि संवेदनशील इलाकों में ड्रोन की मदद से सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। इसके बाद खेती नष्ट करने की कार्रवाई की जा रही है।

(आईएएनएस इनपुट के साथ)

सीमांचल की ज़मीनी ख़बरें सामने लाने में सहभागी बनें। ‘मैं मीडिया’ की सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।

Support Us

Main Media is a hyper-local news platform covering the Seemanchal region, the four districts of Bihar – Kishanganj, Araria, Purnia, and Katihar. It is known for its deep-reported hyper-local reporting on systemic issues in Seemanchal, one of India’s most backward regions which is largely media dark.

Related News

हाईकोर्ट बनाम पुलिस: एएसपी पर कार्रवाई का आदेश, पहले भी अफसरों पर गिरी गाज

विधवा को मृत बता पेंशन रोका, खुद को जिंदा बताने के लिए दफ्तरों के काट रही चक्कर

4 महीनों में बनकर तैयार होगा पूर्णिया एयरपोर्ट का अंतरिम टर्मिनल, टेंडर जारी

किशनगंज: पोठिया में जर्जर भवन गिराने को लेकर संवेदक और बीडीओ के बीच मतभेद का क्या है पूरा मामला?

पूर्णिया IG लाण्डे का तबादला, राकेश राठी को मिली पूर्णिया क्षेत्र की ज़िम्मेदारी

कुल 1261 करोड़ रुपये से 36 महीनों में बन जाऐगा दरभंगा AIIMS

बिहार में फर्ज़ी दस्तावेज़ों से म्यूटेशन का गोरखधंधा चरम पर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest Posts

Ground Report

VB-G RAM G: लागू होने से पहले ही क्या नया कानून मनरेगा मज़दूरों का हक़ छीन रहा?

बिहार के नवादा में अतहर की मॉब लिंचिंग के डेढ़ महीने बाद भी न मुआवज़ा मिला, न सबूत जुटे

बिहार चुनाव के बीच कोसी की बाढ़ से बेबस सहरसा के गाँव

किशनगंज शहर की सड़कों पर गड्ढों से बढ़ रही दुर्घटनाएं

किशनगंज विधायक के घर से सटे इस गांव में अब तक नहीं बनी सड़क