Main Media

Get Latest Hindi News (हिंदी न्यूज़), Hindi Samachar

Support Us

कटिहार: ज़मीन विवाद में छोटे भाई की ली जान

चीख पुकार की आवाज़ सुन मुनव्वर आलम के दो बेटे पिता को बचाने के लिए पहुंचे तो आरोपियों ने उनपर भी धार धार हथियार से हमला कर दिया। बीच बचाव करने आए लोगों को भी हमलावरों ने पीटा। मृतक के घर की महिलाओं पर भी हमला किया गया।

Md Minarul Reported By Md Minarul |
Published On :
younger brother killed in land dispute in katihar

बिहार के कटिहार में ज़मीन विवाद में एक शख्स ने अपने ही भाई की जान ले ली। मामला बारसोई प्रखंड अंतर्गत चांदपारा पंचायत के ग्वालटोली गांव का है। मिली जानकारी के अनुसार, मृतक मोहम्मद मुनव्वर आलम घर के पास के खेत में मवेशियों को बांधने गया था। अकेला पाकर उसके बड़े भाई मोहम्मद नज़ीर ने अपने परिवार के साथ मिलकर मुनव्वर पर हमला कर दिया।


चीख पुकार की आवाज़ सुन मुनव्वर आलम के दो बेटे पिता को बचाने के लिए पहुंचे तो आरोपियों ने उनपर भी धार धार हथियार से हमला कर दिया। बीच बचाव करने आए लोगों को भी हमलावरों ने पीटा। मृतक के घर की महिलाओं पर भी हमला किया गया।

स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच ज़मीन को लेकर काफी दिनों से विवाद था। पंचायत बिठाकर उसका समाधान भी निकाल लिया गया था और ज़मीन का पंजीकरण भी कर लिया गया था, लेकिन आरोपी मोहम्मद नज़ीर ने अचानक इस घटना को अंजाम दे दिया।


हमले के बाद मुनव्वर आलम को बारसोई के अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे कटिहार रेफ़र किया गया। कटिहार मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराने के कुछ ही देर बाद मुनव्वर की मृत्यु हो गई। मृतक के दो बेटे गंभीर रूप से घायल हैं। एक का इलाज कटिहार मेडिकल कॉलेज में चल रहा है जबकि दूसरे बेटे को सिलीगुड़ी भेजा गया है।

मृतक मुनव्वर आलम के बेटे ने बताया कि उसके पिता खेत में गाय बांधने गए थे तभी उसके चाचा नज़ीर ने और लोगों के साथ मिलकर उनपर हमला कर दिया। उसने कहा, “मेरा पापा गया गाय बांधने, तो नज़ीर और उसका लड़का मारा। मेरा बाप मार खा के रह गया। नज़ीर मारा है और उसके साथ शमशेर, दिलखुश हुसैन, कुद्दूस और नेहाज भी मारा।”

Also Read Story

ट्रेन में क्या हुआ था उस रात? मुफ़्ती तौसीफ रज़ा की मौत पर किशनगंज से ग्राउंड रिपोर्ट

बिहार के नवादा में अतहर की मॉब लिंचिंग के डेढ़ महीने बाद भी न मुआवज़ा मिला, न सबूत जुटे

बिहार: मुस्लिम नाबालिग को बालिग बताकर ढाई महीने जेल में रखा

“चोरी की घटना कबूलो, नहीं तो मारकर नपुंसक बना देंगे” – दो भाइयों ने बताई पुलिसिया अत्याचार की कहानी

अररिया में पत्रकार मुनव्वर से बंदूक के बल पर लूटपाट, दांत तोड़ा, तीन गिरफ्तार

ईसाई आदिवासियों पर बजरंग दल का हमला, कटिहार से Ground Report

बिहार में ऑनर किलिंग के बाद हत्यारे पिता के समर्थन में क्यों उतरे लोग?

पूर्णिया: डायन बताकर आदिवासी परिवार के 5 लोगों की हत्या, 3 गिरफ्तार

हिरासत में मौतों का केंद्र अररिया! फिर एक मौत, उठने लगे सवाल

मृतक की रिश्तेदार नरगिस ने बताया कि हमलावरों ने दबिया, सरिया और खंती जैसे हथियारों से मारा। मारने वालों में नज़ीर के परिवार के कई लोग थे जिनमें महिलाएं भी शामिल थीं। गांव वालों का कहना है कि हत्या का आरोपी नज़ीर गांव के दूसरे लोगों के साथ भी अक्सर गाली गलौज किया करता था।

घटना की सूचना मिलने पर बारसोई थाना अध्यक्ष अरविंद कुमार दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मरीज़ों को अस्पताल में भर्ती कराया। इस संबंध में बारसोई डीएसपी जावेद अनवर ने बताया कि मामले में एक महिला की गिरफ्तारी हो चुकी है, जबकि बाकी आरोपियों की तलाश जारी है।

सीमांचल की ज़मीनी ख़बरें सामने लाने में सहभागी बनें। ‘मैं मीडिया’ की सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।

Support Us

मो. मिनारूल कटिहार के रहने वाले हैं। बारसोई की सभी ख़बरों पर नजर रखते हैं।

Related News

बहादुरगंज का ‘साइको पुलिसवाला’, क्रूरता के कई मामले आये सामने

‘4 घंटे PMCH में भटके, ऑक्सीजन के लिए पैसा मांगा’ – मृत दलित रेप पीड़िता के परिजन

गवाही के लिए 22 बार तारीख मिलने पर भी नहीं पहुंचे आईओ, गिरफ्तारी का आदेश

मुस्लिम युवक की टोपी उछाली, हत्या की, पुलिस ने कहा – मामला हेट क्राइम का नहीं

दिल्ली पुलिस ने किशनगंज के युवक को बांग्लादेशी होने के शक में हिरासत में लिया

बिहार के औरंगाबाद में बेटे की चाहत में बुजुर्ग की नरबलि!

अररिया: पुलिस मुठभेड़ में तनिष्क लूटकांड का आरोपी चुनमुन झा की मौत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest Posts

Ground Report

VB-G RAM G: लागू होने से पहले ही क्या नया कानून मनरेगा मज़दूरों का हक़ छीन रहा?

बिहार के नवादा में अतहर की मॉब लिंचिंग के डेढ़ महीने बाद भी न मुआवज़ा मिला, न सबूत जुटे

बिहार चुनाव के बीच कोसी की बाढ़ से बेबस सहरसा के गाँव

किशनगंज शहर की सड़कों पर गड्ढों से बढ़ रही दुर्घटनाएं

किशनगंज विधायक के घर से सटे इस गांव में अब तक नहीं बनी सड़क