Main Media

Get Latest Hindi News (हिंदी न्यूज़), Hindi Samachar

Support Us

सुनो राहुल गांधी, 2024 में किशनगंज से मजलिस का उम्मीदवार चुनाव लड़ेगा : असदुद्दीन ओवैसी

ओवैसी ने तेलंगाना के निजामाबाद में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए ये बातें कहीं। ओवैसी की पार्टी AIMIM तेलंगाना विधानसभा चुनाव में नौ सीटों पर चुनाव लड़ रही है। राज्य में चुनाव के लिए 30 नवंबर को वोटिंग होगी।

Nawazish Purnea Reported By Nawazish Alam |
Published On :
asaduddin owaisi

ऑल इंडिया मजलिसे इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) सुप्रीमो और हैदराबाद से सांसद असुद्दीन ओवैसी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को ललकारते हुए कहा कि राहुल गांधी सुन लें, 2024 में किशनगंज लोकसभा सीट से उनकी पार्टी का उम्मीदवार चुनाव लड़ेगा और जीत भी हासिल करेगा।


ओवैसी ने तेलंगाना के निजामाबाद में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए ये बातें कहीं। ओवैसी की पार्टी AIMIM तेलंगाना विधानसभा चुनाव में नौ सीटों पर चुनाव लड़ रही है। राज्य में चुनाव के लिए 30 नवंबर को वोटिंग होगी।

हैदराबाद के सांसद ओवैसी ने सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेताओं राहुल गांधी और प्रियंका गांधी पर जमकर भड़ास निकाली। ओवैसी ने कहा कि राहुल गांधी बोलते हैं कि ओवैसी पैसे लेकर चुनाव लड़ते हैं, लेकिन सीमांचल की आवाम जानती है कि उनकी पार्टी ने बिहार में गठबंधन के लिये पूरी कोशिश की थी।


“सुनो राहुल गांधी, किशनगंज से मजलिस का एमपी (उम्मीदवार) रहेगा, हम लड़ेंगे इन्शाल्लाह। लड़ेंगे, जवाब देंगे तुमको और सीमांचल की आवाम तुमको जवाब देगी। बिहार की जनता तुमको जवाब देगी,” उन्होंने कहा।

“जालिमों ने हमारे चार बेईमानों को खरीद लिया”

ओवैसी ने अपनी पार्टी के चार एमएलए के राष्ट्रीय जनता दल (राजद) में चले जाने को लेकर भी राजद पर निशाना साधा। उन्होंने राजद को जालिम बताते हुए कहा कि उन लोगों ने उनकी मेहनत से जीती गई सीटों को खरीद लिया।

ओवैसी ने अपने विधायकों को बेईमान और जमीरफरोश बताया और कहा, “हमलोगों ने धूप में, बारिश में भूखे रहकर पांच साल तक मेहनत की। अपना सबकुछ कुर्बान करके हमलोग पांच एमएलए लेकर आए। ये जालिम लोग हमारे चार बेईमानों व जमीरफरोशों को खरीद लिये। कितने में खरीदे मालूम आपको? किसी को 50 लाख में तो किसी को 80 लाख रुपये में,” उन्होंने कहा।

उन्होंने आगे कहा, “(ये लोग) भीख मांगते थे हमारे सामने इलेक्शन में (टिकट के लिये), रोते थे। ये तमाम चार के चार। एक तो बच्चों की तरह रोया मेरे सामने, बोला ओवैसी भाई मेरे को टिकट नहीं मिल रहा, बचा लो मुझको। अल्लाह जानता है कि मैंने क्या-क्या किया इन लोगों के लिये।”

Also Read Story

महानंदा नदी में डूबा किशनगंज इंजीनियरिंग कॉलेज का छात्र, तीसरे दिन भी नहीं मिला सुराग, तीन साथियों पर FIR

किशनगंज : बिशनपुर हत्याकांड का पर्दाफाश, पत्नी पर हत्या का आरोप

देशभर में जनसंख्या बदलावों का होगा अध्ययन, अमित शाह से मिली हाई लेवल कमेटी

बिहार में ₹499 करोड़ की मंसी–सहरसा रेल दोहरीकरण परियोजना को मंजूरी, बढ़ेगी रेल क्षमता

अररिया में पत्रकार मुनव्वर से बंदूक के बल पर लूटपाट, दांत तोड़ा, तीन गिरफ्तार

बिहार सरकार में IAS अधिकारियों के तबादले, कई प्रमंडलीय आयुक्त और डीएम बदले

किशनगंज: 11 केवी तार गिरने से मवेशी की मौत, लोगों ने मुआवजे और लाइन शिफ्टिंग की मांग की

पूर्णिया में पुलिस की गाड़ी में सवार तीन पुलिसवालों ने युवक से लुटे ₹1.10 लाख

भारत-पाक तनाव के बीच पूर्णिया में मुख्यमंत्री की सुरक्षा बलों के साथ बैठक

सीमांचल की ज़मीनी ख़बरें सामने लाने में सहभागी बनें। ‘मैं मीडिया’ की सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।

Support Us

नवाजिश आलम को बिहार की राजनीति, शिक्षा जगत और इतिहास से संबधित खबरों में गहरी रूचि है। वह बिहार के रहने वाले हैं। उन्होंने नई दिल्ली स्थित जामिया मिल्लिया इस्लामिया के मास कम्यूनिकेशन तथा रिसर्च सेंटर से मास्टर्स इन कंवर्ज़ेन्ट जर्नलिज़्म और जामिया मिल्लिया से ही बैचलर इन मास मीडिया की पढ़ाई की है।

Related News

अररिया सदर अस्पताल में लगी भीषण आग, तीन जिलों से मंगाई गईं 13 दमकल गाड़ियां

अररिया: पुलिस मुठभेड़ में तनिष्क लूटकांड का आरोपी चुनमुन झा की मौत

किशनगंज में कनकई और महानंदा नदी पर दो पुलों के निर्माण के लिए टेंडर जारी

अररिया में अपराधी को गिरफ्तार करने गए ASI की मौत, ‘पीट-पीटकर हत्या नहीं’

स्लोवेनिया जाने की फिराक में दो बांग्लादेशी नागरिक किशनगंज से गिरफ्तार

पूर्णिया एयरपोर्ट बाउंड्री वॉल की निविदा प्रक्रिया पूरी, जल्द शुरू होगा निर्माण

पूर्णिया में महानंदा बेसिन प्रोजेक्ट के खिलाफ विशाल आमसभा, लाखों की आबादी प्रभावित होने का खतरा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest Posts

Ground Report

VB-G RAM G: लागू होने से पहले ही क्या नया कानून मनरेगा मज़दूरों का हक़ छीन रहा?

बिहार के नवादा में अतहर की मॉब लिंचिंग के डेढ़ महीने बाद भी न मुआवज़ा मिला, न सबूत जुटे

बिहार चुनाव के बीच कोसी की बाढ़ से बेबस सहरसा के गाँव

किशनगंज शहर की सड़कों पर गड्ढों से बढ़ रही दुर्घटनाएं

किशनगंज विधायक के घर से सटे इस गांव में अब तक नहीं बनी सड़क