Main Media

Get Latest Hindi News (हिंदी न्यूज़), Hindi Samachar

Support Us

जमीन रजिस्ट्री के नाम पर घूस लेने का वीडियो वायरल

किशनगंज के जिला निबंधन कार्यालय के एक कर्मचारी का जमीन की रजिस्ट्री के नाम पर लोगों से रिश्वत लेने का एक वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल है।

Main Media Logo PNG Reported By Main Media Desk |
Published On :
Sanjay Kumar caught red handed while taking bribe

किशनगंज के जिला निबंधन कार्यालय के एक कर्मचारी का जमीन की रजिस्ट्री के नाम पर लोगों से रिश्वत लेने का एक वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल है। वीडियो में किशनगंज जिला निबंधन कार्यालय के परिचारी पद पर कार्यरत संजय कुमार के द्वारा कार्यालय में बैठकर एक व्यक्ति से लगभग तीन हजार रुपये लेकर अपने पेंट की जेब में डालते दिख रहा है।


हालांकि, वीडियो वायरल करने से पूर्व आबिद हुसैन उर्फ फूल बाबू नामक एक सामाजिक कार्यकर्ता ने इसकी लिखित शिकायत भी जिला अवर निबंधक से की थी। वायरल वीडियो की मैं मीडिया पुष्टि नहीं करता।

शिकायतकर्ता ने बताया कि जिला निबंधन कार्यालय में प्रत्येक मॉडल डीड के नाम पर लोगों से चार हजार पांच सौ रुपये रिश्वत ली जाती है। शिकायतकर्ता ने बताया कि निबंधन कार्यालय में हर माह 58 लाख 50 हजार रुपये अवैध उगाही की जाती है और नहीं देने पर उसे इतना परेशान किया जाता है कि थक-हार कर रिश्वत देने पर मजबूर हो जाते हैं। उन्होंने अपने लिखित आवेदन में आरोपी कर्मी के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।


लगभग 2 मिनट और 6 सेकंड के इस वायरल वीडियो में रजिस्ट्री ऑफिस के संजय कुमार ‘May I help you’ काउंटर के अंदर हेलमेट पहने एक दलाल के मार्फ़त जमीन रजिस्ट्री करवाने आये व्यक्ति से 26 सौ 56 रुपये मांग रहा है और बाद में कैलकुलेटर से हिसाब बताते भी नजर आ रहा है।

वीडियो में घुस लेनेवाले कर्मचारी डीएम ऑफीस तक घुस की रकम पहुंचाने की बात कर रहा है और एक अखबार दिखाकर पत्रकारों को भी पैसे देने की बात कह रहा है। वायरल वीडियो को लेकर आरोपी कर्मी संजय कुमार से पूछने पर उसने कहा कि फीस की राशि है, एक व्यक्ति को मॉडल डीड करवाना था उसी ने पैसा दिया है। हमें कार्यालय परिचारी के पद पर लोगों को मदद करने के लिए रखा गया है।

Also Read Story

ट्रेन में क्या हुआ था उस रात? मुफ़्ती तौसीफ रज़ा की मौत पर किशनगंज से ग्राउंड रिपोर्ट

बिहार के नवादा में अतहर की मॉब लिंचिंग के डेढ़ महीने बाद भी न मुआवज़ा मिला, न सबूत जुटे

बिहार: मुस्लिम नाबालिग को बालिग बताकर ढाई महीने जेल में रखा

“चोरी की घटना कबूलो, नहीं तो मारकर नपुंसक बना देंगे” – दो भाइयों ने बताई पुलिसिया अत्याचार की कहानी

अररिया में पत्रकार मुनव्वर से बंदूक के बल पर लूटपाट, दांत तोड़ा, तीन गिरफ्तार

ईसाई आदिवासियों पर बजरंग दल का हमला, कटिहार से Ground Report

बिहार में ऑनर किलिंग के बाद हत्यारे पिता के समर्थन में क्यों उतरे लोग?

पूर्णिया: डायन बताकर आदिवासी परिवार के 5 लोगों की हत्या, 3 गिरफ्तार

हिरासत में मौतों का केंद्र अररिया! फिर एक मौत, उठने लगे सवाल

मामले को लेकर जब किशनगंज जिला निबंधक पदाधिकारी से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि उनके एक कर्मी के खिलाफ लिखित आवेदन मिला है, जिसकी जांच करवायी जाएगी जांच में दोषी पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी। वहीं, वायरल वीडियो को लेकर किशनगंज जिला पदाधिकारी से पूछने पर उन्होंने कहा कि मामले को गंभीरता से लेते हुए जिला निबंधक पदाधिकारी को मामले की जांच कर आरोपी कर्मी पर कार्रवाई का निर्देश दिए है।

सीमांचल की ज़मीनी ख़बरें सामने लाने में सहभागी बनें। ‘मैं मीडिया’ की सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।

Support Us

Main Media is a hyper-local news platform covering the Seemanchal region, the four districts of Bihar – Kishanganj, Araria, Purnia, and Katihar. It is known for its deep-reported hyper-local reporting on systemic issues in Seemanchal, one of India’s most backward regions which is largely media dark.

Related News

बहादुरगंज का ‘साइको पुलिसवाला’, क्रूरता के कई मामले आये सामने

‘4 घंटे PMCH में भटके, ऑक्सीजन के लिए पैसा मांगा’ – मृत दलित रेप पीड़िता के परिजन

गवाही के लिए 22 बार तारीख मिलने पर भी नहीं पहुंचे आईओ, गिरफ्तारी का आदेश

मुस्लिम युवक की टोपी उछाली, हत्या की, पुलिस ने कहा – मामला हेट क्राइम का नहीं

दिल्ली पुलिस ने किशनगंज के युवक को बांग्लादेशी होने के शक में हिरासत में लिया

बिहार के औरंगाबाद में बेटे की चाहत में बुजुर्ग की नरबलि!

अररिया: पुलिस मुठभेड़ में तनिष्क लूटकांड का आरोपी चुनमुन झा की मौत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest Posts

Ground Report

VB-G RAM G: लागू होने से पहले ही क्या नया कानून मनरेगा मज़दूरों का हक़ छीन रहा?

बिहार के नवादा में अतहर की मॉब लिंचिंग के डेढ़ महीने बाद भी न मुआवज़ा मिला, न सबूत जुटे

बिहार चुनाव के बीच कोसी की बाढ़ से बेबस सहरसा के गाँव

किशनगंज शहर की सड़कों पर गड्ढों से बढ़ रही दुर्घटनाएं

किशनगंज विधायक के घर से सटे इस गांव में अब तक नहीं बनी सड़क