Main Media

Get Latest Hindi News (हिंदी न्यूज़), Hindi Samachar

Support Us

कटिहारः आगलगी में तीन दर्जन घर जलकर राख, 40 लाख रुपये की संपत्ति खाक

मिली जानकारी के अनुसार, मधेली गांव के वार्ड संख्या-9 स्थित बंगाली टोले में शुक्रवार को सभी लोग मस्जिद में जुम्मे की नमाज पढ़ने गये थे। इसी दौरान अचानक बंगाली टोले में आग लग गई।

shadab alam Reported By Shadab Alam |
Published On :
three dozen houses burnt to ashes in fire, property worth rs 40 lakh destroyed in katihar

बिहार के कटिहार जिले में कुरसेला प्रखंड स्थित जरलाही पंचायत अंतर्गत मधेली बंगाली टोला में शुक्रवार की दोपहर आग लगने से दर्जन भर से अधिक परिवारों के लगभग 40 घर जलकर राख हो गये। आगलगी में अनुमानित 10 लाख रुपये नकद सहित 30 लाख रुपये की संपत्ति जलकर खाक हो गयी।


मिली जानकारी के अनुसार, मधेली गांव के वार्ड संख्या-9 स्थित बंगाली टोले में शुक्रवार को सभी लोग मस्जिद में जुम्मे की नमाज पढ़ने गये थे। इसी दौरान अचानक बंगाली टोले में आग लग गई।

Also Read Story

ट्रेन में क्या हुआ था उस रात? मुफ़्ती तौसीफ रज़ा की मौत पर किशनगंज से ग्राउंड रिपोर्ट

बिहार के नवादा में अतहर की मॉब लिंचिंग के डेढ़ महीने बाद भी न मुआवज़ा मिला, न सबूत जुटे

बिहार: मुस्लिम नाबालिग को बालिग बताकर ढाई महीने जेल में रखा

“चोरी की घटना कबूलो, नहीं तो मारकर नपुंसक बना देंगे” – दो भाइयों ने बताई पुलिसिया अत्याचार की कहानी

अररिया में पत्रकार मुनव्वर से बंदूक के बल पर लूटपाट, दांत तोड़ा, तीन गिरफ्तार

ईसाई आदिवासियों पर बजरंग दल का हमला, कटिहार से Ground Report

बिहार में ऑनर किलिंग के बाद हत्यारे पिता के समर्थन में क्यों उतरे लोग?

पूर्णिया: डायन बताकर आदिवासी परिवार के 5 लोगों की हत्या, 3 गिरफ्तार

हिरासत में मौतों का केंद्र अररिया! फिर एक मौत, उठने लगे सवाल

आग ने देखते ही देखते भयावह रूप धारण कर लिया और कई घरों को अपने चपेट में ले लिया। ग्रामीणों ने पहले अपने से ही आग को बुझाने का प्रयास किया। लेकिन, घरों में रखे पांच गैस सिलेंडर ब्लास्ट होने से आग ने और विकराल रूप ले लिया।


गैस सिलिंडर ब्लास्ट होने से आग तेजी से फैलने लगी। जब लोग आग पर काबू न पा सके, तो इसकी सूचना अग्निश्मन कार्यालय को दी गई। अग्निश्मन कार्यालय से पहुंचे दमकल ने बड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। कुछ ग्रामीण का कहना है कि सिगरेट पीकर संठी (जलावन) या मकर्ई के पुआल मे फेंक देने की वजह से आग लगी है। वहीं, कुछ ग्रामीणों का मानना है कि बिजली के शार्ट सर्किट होने की वजह से आग लग गई।

सीमांचल की ज़मीनी ख़बरें सामने लाने में सहभागी बनें। ‘मैं मीडिया’ की सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।

Support Us

सय्यद शादाब आलम बिहार के कटिहार ज़िले से पत्रकार हैं।

Related News

बहादुरगंज का ‘साइको पुलिसवाला’, क्रूरता के कई मामले आये सामने

‘4 घंटे PMCH में भटके, ऑक्सीजन के लिए पैसा मांगा’ – मृत दलित रेप पीड़िता के परिजन

गवाही के लिए 22 बार तारीख मिलने पर भी नहीं पहुंचे आईओ, गिरफ्तारी का आदेश

मुस्लिम युवक की टोपी उछाली, हत्या की, पुलिस ने कहा – मामला हेट क्राइम का नहीं

दिल्ली पुलिस ने किशनगंज के युवक को बांग्लादेशी होने के शक में हिरासत में लिया

बिहार के औरंगाबाद में बेटे की चाहत में बुजुर्ग की नरबलि!

अररिया: पुलिस मुठभेड़ में तनिष्क लूटकांड का आरोपी चुनमुन झा की मौत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest Posts

Ground Report

VB-G RAM G: लागू होने से पहले ही क्या नया कानून मनरेगा मज़दूरों का हक़ छीन रहा?

बिहार के नवादा में अतहर की मॉब लिंचिंग के डेढ़ महीने बाद भी न मुआवज़ा मिला, न सबूत जुटे

बिहार चुनाव के बीच कोसी की बाढ़ से बेबस सहरसा के गाँव

किशनगंज शहर की सड़कों पर गड्ढों से बढ़ रही दुर्घटनाएं

किशनगंज विधायक के घर से सटे इस गांव में अब तक नहीं बनी सड़क