Main Media

Get Latest Hindi News (हिंदी न्यूज़), Hindi Samachar

Support Us

फरवरी में होगा तीन दिवसीय अररिया लिटररी फेस्टिवल, वसीम बरेलवी सहित ये बड़े नाम होंगे शामिल

साहित्य और कला की दुनिया से मशहूर शायर वसीम बरेलवी, नवाज़ देवबंदी, अज़हर इक़बाल और स्टैंडअप कॉमेडियन रेहमान खान भी इस साहित्योत्सव में शामिल होने अररिया पहुंचेंगे।

syed jaffer imam Reported By Syed Jaffer Imam |
Published On :
three day araria literary festival will be held in february

बिहार के अररिया में तीन दिवसीय साहित्योत्सव व पुस्तक मेले का आयोजन किया जाएगा। इसका आयोजन 17 फरवरी से 19 फरवरी तक होगा जिसमें साहित्य और शिक्षा जगत की कई हस्तियां शामिल होंगी। साहित्योत्सव का आयोजन एक गैर सरकारी संस्था छाँव फ़ाउंडेशन कर रहा है। इस इवेंट का नाम अररिया लिटररी फेस्टिवल , ‘धनक’ रखा गया है।


17 फरवरी 2024 को दोपहर एक बजे धनक साहित्योत्सव का शुभारंभ होगा। 19 फरवरी की रात अखिल भारतीय मुशायरा/कवि सम्मलेन से अररिया लिटरेरी फेस्टिवल, ‘धनक’ का समापन होगा। तीन दिनों तक चलने वाले इस साहित्योत्सव में थिएटर, साहित्यिक परिचर्चा, करियर काउंसिलिंग, टॉक शो, स्टैंड अप कॉमेडी, ग़ज़ल गायिकी, गिटार वादन, ओपन माइक, दास्तानगोई और मुशायरा/कवि सम्मलेन का आयोजन किया जाएगा।

Also Read Story

महानंदा नदी में डूबा किशनगंज इंजीनियरिंग कॉलेज का छात्र, तीसरे दिन भी नहीं मिला सुराग, तीन साथियों पर FIR

किशनगंज : बिशनपुर हत्याकांड का पर्दाफाश, पत्नी पर हत्या का आरोप

देशभर में जनसंख्या बदलावों का होगा अध्ययन, अमित शाह से मिली हाई लेवल कमेटी

बिहार में ₹499 करोड़ की मंसी–सहरसा रेल दोहरीकरण परियोजना को मंजूरी, बढ़ेगी रेल क्षमता

अररिया में पत्रकार मुनव्वर से बंदूक के बल पर लूटपाट, दांत तोड़ा, तीन गिरफ्तार

बिहार सरकार में IAS अधिकारियों के तबादले, कई प्रमंडलीय आयुक्त और डीएम बदले

किशनगंज: 11 केवी तार गिरने से मवेशी की मौत, लोगों ने मुआवजे और लाइन शिफ्टिंग की मांग की

पूर्णिया में पुलिस की गाड़ी में सवार तीन पुलिसवालों ने युवक से लुटे ₹1.10 लाख

भारत-पाक तनाव के बीच पूर्णिया में मुख्यमंत्री की सुरक्षा बलों के साथ बैठक

इस साहित्योत्सव का आयोजन अररिया के नेताजी सुभाष स्टेडियम में होगा जहां पुस्तक मेला और फ़ूड कोर्ट (वयंजन मेला) भी लगाए जाएंगे। अररिया लिटररी फेस्टिवल, ‘धनक’ में हिंदी, उर्दू साहित्य, सिविल सेवा और शिक्षा क्षेत्र के कई बड़े नाम शामिल होंगे।


साहित्य और कला की दुनिया से मशहूर शायर वसीम बरेलवी, नवाज़ देवबंदी, अज़हर इक़बाल और स्टैंडअप कॉमेडियन रेहमान खान भी इस साहित्योत्सव में शामिल होने अररिया पहुंचेंगे। इसके अलावा आने वाले मेहमानों की सूची में कानूनी विद्वान डॉ फैज़ान मुस्तफा, लेखक नीलोत्पल मृणाल और सामाजिक कार्यकर्त्ता वली रहमानी भी शामिल हैं।

सीमांचल की ज़मीनी ख़बरें सामने लाने में सहभागी बनें। ‘मैं मीडिया’ की सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।

Support Us

सैयद जाफ़र इमाम किशनगंज से तालुक़ रखते हैं। इन्होंने हिमालयन यूनिवर्सिटी से जन संचार एवं पत्रकारिता में ग्रैजूएशन करने के बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता (पीजी) की पढ़ाई की। 'मैं मीडिया' के लिए सीमांचल के खेल-कूद और ऐतिहासिक इतिवृत्त पर खबरें लिख रहे हैं। इससे पहले इन्होंने Opoyi, Scribblers India, Swantree Foundation, Public Vichar जैसे संस्थानों में काम किया है। इनकी पुस्तक "A Panic Attack on The Subway" जुलाई 2021 में प्रकाशित हुई थी। यह जाफ़र के तखल्लूस के साथ 'हिंदुस्तानी' भाषा में ग़ज़ल कहते हैं और समय मिलने पर इंटरनेट पर शॉर्ट फिल्में बनाना पसंद करते हैं।

Related News

अररिया सदर अस्पताल में लगी भीषण आग, तीन जिलों से मंगाई गईं 13 दमकल गाड़ियां

अररिया: पुलिस मुठभेड़ में तनिष्क लूटकांड का आरोपी चुनमुन झा की मौत

किशनगंज में कनकई और महानंदा नदी पर दो पुलों के निर्माण के लिए टेंडर जारी

अररिया में अपराधी को गिरफ्तार करने गए ASI की मौत, ‘पीट-पीटकर हत्या नहीं’

स्लोवेनिया जाने की फिराक में दो बांग्लादेशी नागरिक किशनगंज से गिरफ्तार

पूर्णिया एयरपोर्ट बाउंड्री वॉल की निविदा प्रक्रिया पूरी, जल्द शुरू होगा निर्माण

पूर्णिया में महानंदा बेसिन प्रोजेक्ट के खिलाफ विशाल आमसभा, लाखों की आबादी प्रभावित होने का खतरा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest Posts

Ground Report

VB-G RAM G: लागू होने से पहले ही क्या नया कानून मनरेगा मज़दूरों का हक़ छीन रहा?

बिहार के नवादा में अतहर की मॉब लिंचिंग के डेढ़ महीने बाद भी न मुआवज़ा मिला, न सबूत जुटे

बिहार चुनाव के बीच कोसी की बाढ़ से बेबस सहरसा के गाँव

किशनगंज शहर की सड़कों पर गड्ढों से बढ़ रही दुर्घटनाएं

किशनगंज विधायक के घर से सटे इस गांव में अब तक नहीं बनी सड़क