नीतीश कुमार ने रविवार को 9वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। बिहार के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री की शपथ दिलाई।
भारतीय जनता पार्टी कोटे से पार्टी के बिहार प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी, विजय कुमार सिन्हा, डॉ प्रेम कुमार और जदयू कोटे से विजय कुमार चौधरी, बिजेंद्र प्रसाद यादव तथा श्रवण कुमार ने मंत्री पद की शपथ ली।
Also Read Story
साथ ही, हिंदुस्तानी आवामी मोर्चा के संतोष कुमार सुमन और निर्दलीय विधायक सुमित कुमार सिंह ने भी मंत्री पद की शपथ ली।
बताते चलें कि रविवार के सुबह ही नीतीश कुमार ने राजभवन पहुंच कर राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर से मुलाकात की और मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। इस्तीफे के साथ ही बिहार में महागठबंधन की सरकार समाप्त हो गयी थी।
सीमांचल की ज़मीनी ख़बरें सामने लाने में सहभागी बनें। ‘मैं मीडिया’ की सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।