गुवाहटी से जम्मू तवी जा रही लोहित एक्सप्रेस के 10 डिब्बे ट्रेन से अलग हो गए। यह हादसा बंगाल के दालकोला में हुआ। ट्रेन का अगला हिस्सा आगे बढ़ गया, जबकि दूसरा हिस्सा पीछे छूट गया।
हादसे में किसी के हताहत या घायल होने की ख़बर नहीं है। रेलवे के एक कर्मचारी ने कहा कि इस हादसे से लगभग 45 मिनट रेल सेवा बाधित रही।
Also Read Story
लोहित एक्सप्रेस गुवाहाटी से जम्मू तवी तक संचालित होती है। यह ट्रेन असम, पश्चिम बंगाल, बिहार, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा और पंजाब होते हुए जम्मू व कश्मीर पहुंचती है।
इस ट्रेन का नाम लोहित नदी के नाम पर रखा गया है। यह नदी अरुणाचल प्रदेश और असम से होकर बहती है। लोहित एक्सप्रेस उन तीन ट्रेनों में से एक है, जो गुवाहाटी और जम्मू तवी को जोड़ती है। इसके अलावा अमरनाथ एक्सप्रेस और कामाख्या-श्री माता वैष्णो देवी कटरा एक्सप्रेस है जो इन दोनों शहरों के बीच चलती है।
सीमांचल की ज़मीनी ख़बरें सामने लाने में सहभागी बनें। ‘मैं मीडिया’ की सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।



















