Main Media

Get Latest Hindi News (हिंदी न्यूज़), Hindi Samachar

Support Us

किशनगंज: सब-इंस्पेक्टर संजय यादव को मद्य निषेध विभाग ने किया सम्मानित, नशे के विरुद्ध कार्रवाई के लिए मिला पुरस्कार

अवर निरीक्षक संजय यादव ने बाकी पुलिस कर्मियों से अपील कि वे सब उत्कृष्ट कार्य करें और जज़्बे के साथ काम करेंगे तो वे भी बहुत कुछ हासिल कर सकते हैं। उन्होंने आगे बताया कि अपने कार्यकाल में वह 500 से अधिक नशे में लिप्त अपराधियों को पकड़ चुके हैं।

Avatar photo Reported By Amit Singh |
Published On :
sub inspector sanjay yadav honored by prohibition department

बिहार सरकार के मद्य निषेध,उत्पाद एवं निबंधन विभाग ने किशनगंज जिला के लिए पुलिस अवर निरीक्षक संजय कुमार यादव को मद्य निषेध पदक से सम्मानित किया। किशनगंज पुलिस अधीक्षक इनामुल हक मेगुन ने सब इंस्पेक्टर संजय कुमार यादव को पदक पहनाया और उन्हें बधाई दी।


बता दें कि बीते 26 नवंबर को नशा मुक्ति दिवस पर मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग के मंत्री सुनील कुमार ने एसआई संजय यादव के नाम पर मद्य निषेध पदक और प्रशस्ति पत्र जारी किया था जो अब किशनगंज एसपी द्वारा संजय यादव को दिया गया है।

मद्य निषेद पदक से सम्मानित होने पर सब इंस्पेक्टर संजय यादव ने कहा कि वह इस सम्मान से काफी गर्वान्वित महसूस कर रहे हैं और उन्हें इससे भविष्य में और बेहतर कार्य करने के लिए काफी प्रेरणा और ऊर्जा मिली है।


“इस क्षेत्र में काफी कड़ी मशक्कत की गई और शराब, स्मैक, गांजा के धंधेबाज़ों के विरुद्ध कार्रवाई की गई। मेरे लिए ख़ुशी का दिन है कि मेहनत का परिणाम बेहतर आया है। गलत करने वालों के विरुद्ध आगे भी ऐसे ही कार्रवाई होगी। मैं अपने सहकर्मी, एलटीएफ और मुखबिरों को धन्यवाद देता हूँ कि उन्होंने समय समय पर सुचना दे कर मेरी सहायता की।” संजय यादव बोले।

अवर निरीक्षक संजय यादव ने बाकी पुलिस कर्मियों से अपील कि वे सब उत्कृष्ट कार्य करें और जज़्बे के साथ काम करेंगे तो वे भी बहुत कुछ हासिल कर सकते हैं। उन्होंने आगे बताया कि अपने कार्यकाल में वह 500 से अधिक नशे में लिप्त अपराधियों को पकड़ चुके हैं।

Also Read Story

बिहार में पंचायत परिसीमन की तैयारी तेज, सरकार ने जारी किए 3 करोड़ रुपये

बिहार में बनेगा स्पोर्ट्स साइंस सेंटर और 19 विशेष एससी-एसटी कोर्ट, कैबिनेट की मंज़ूरी

बिहार में नया ट्रैफिक नियम: अब सिपाही और ASI नहीं, सिर्फ SI व वरिष्ठ अधिकारी करेंगे वाहनों की जाँच

बिहार में निबंधन व्यवस्था हुई हाईटेक: अब पेपरलेस रजिस्ट्रेशन, ईमेल व व्हाट्सएप पर दस्तावेज

बिहार में कुत्ते-बिल्लियों के नाम पर कैसे जारी हो रहे निवास प्रमाण पत्र

वायरल वीडियो से उभरी पुरानी गुमशुदगी: क्या बांग्लादेश में मिला व्यक्ति है कटिहार का जरीफ अली?

बिहार में 125 यूनिट मुफ्त बिजली मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का मास्टरस्ट्रोक या मजबूरी?

बारसोई BDO ने ‘मानसिक प्रताड़ना’ के चलते दिया इस्तीफा, जदयू विधायक के दामाद SDM पर गंभीर आरोप

बहादुरगंज का ‘साइको पुलिसवाला’, क्रूरता के कई मामले आये सामने

संजय ने कहा, “बेहतर काम का अंजाम बेहतर होता है, थोड़ा देर से ही सही। इस सम्मान से मैं ऊर्जा से लबरेज़ हूँ। गांजा, स्मैक, शराब… जो भी ऐसे गलत तत्व के लोग हैं उनपर सख्त कार्रवाई हो यही प्रयास है।”

सीमांचल की ज़मीनी ख़बरें सामने लाने में सहभागी बनें। ‘मैं मीडिया’ की सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।

Support Us

Amit Kumar Singh, a native of Kishanganj, Bihar, holds a remarkable 20-year tenure as a senior reporter. His extensive field reporting background encompasses prestigious media organizations, including Doordarshan, Mahua News, Prabhat Khabar, Sanmarg, ETV Bihar, Zee News, ANI, and PTI. Notably, he specializes in covering stories within the Kishanganj district and the neighboring region of Uttar Dinajpur in West Bengal.

Related News

सामान्य मृत्यु में भी पंचायत प्रतिनिधियों को मिलेगा 5 लाख, मासिक भत्ते में भी वृद्धि

गवाही के लिए 22 बार तारीख मिलने पर भी नहीं पहुंचे आईओ, गिरफ्तारी का आदेश

बिहार सरकार में IAS अधिकारियों के तबादले, कई प्रमंडलीय आयुक्त और डीएम बदले

भारत-पाक तनाव के बीच पूर्णिया में मुख्यमंत्री की सुरक्षा बलों के साथ बैठक

हाईकोर्ट बनाम पुलिस: एएसपी पर कार्रवाई का आदेश, पहले भी अफसरों पर गिरी गाज

विधवा को मृत बता पेंशन रोका, खुद को जिंदा बताने के लिए दफ्तरों के काट रही चक्कर

4 महीनों में बनकर तैयार होगा पूर्णिया एयरपोर्ट का अंतरिम टर्मिनल, टेंडर जारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest Posts

Ground Report

अररिया: वज्रपात में 3 लोगों की मौत, परिजन बोले- ‘गांव में पुल होता तो बच जाती जान’

‘हमको मार दीजिए, ज़मीन ले लीजिए’ – किशनगंज एयरपोर्ट भूमि अधिग्रहण का विरोध

Ground Report: नौकरी के लिए दुबई गए सीमांचल के 7 युवक कैसे फंसे?

बहादुरगंज NEET प्रदर्शन के बाद हुए FIR में रूस में मौजूद युवक और परीक्षा दे रहे छात्र नामजद

VB-G RAM G: लागू होने से पहले ही क्या नया कानून मनरेगा मज़दूरों का हक़ छीन रहा?