Main Media

Get Latest Hindi News (हिंदी न्यूज़), Hindi Samachar

Support Us

किशनगंज: 1500 बोतल प्रतिबंधित कफ सिरप के साथ तस्कर गिरफ्तार

ज़ब्त कफ सिरप की कीमत दो लाख 25 हजार रुपये आंकी गयी है। सुमन कुमार सिंह ने बताया कि तस्कर से पूछताछ के दौरान इस तस्करी के खेल में कई नामों का खुलासा हुआ है, पुलिस जल्द राज़ से पर्दा उठायेगी।

Avatar photo Reported By Amit Singh |
Published On :
smuggler arrested with 1500 bottles of banned cough syrup

बिहार में कोडिनयुक्त कफ सिरप के प्रतिबंधित होने के बावजूद नशे के लिए इस कफ सिरप की तस्करी जारी है। ताज़ा मामला बिहार के किशनगंज ज़िले का है, जहां गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी कर एक तस्कर को गिरफ्तार किया है।


पुलिस को सूचना मिली थी कि एक कार में भारी मात्रा में प्रतिबंधित कोडिनयुक्त कफ सिरप ले जाया जा रहा है, जिसके बाद आनन-फानन में पुलिस ने मौक़े पर पहुंच कर तस्कर को गिरफ्तार किया।

Also Read Story

बिहार: मुस्लिम नाबालिग को बालिग बताकर ढाई महीने जेल में रखा

“चोरी की घटना कबूलो, नहीं तो मारकर नपुंसक बना देंगे” – दो भाइयों ने बताई पुलिसिया अत्याचार की कहानी

अररिया में पत्रकार मुनव्वर से बंदूक के बल पर लूटपाट, दांत तोड़ा, तीन गिरफ्तार

ईसाई आदिवासियों पर बजरंग दल का हमला, कटिहार से Ground Report

बिहार में ऑनर किलिंग के बाद हत्यारे पिता के समर्थन में क्यों उतरे लोग?

पूर्णिया: डायन बताकर आदिवासी परिवार के 5 लोगों की हत्या, 3 गिरफ्तार

हिरासत में मौतों का केंद्र अररिया! फिर एक मौत, उठने लगे सवाल

बहादुरगंज का ‘साइको पुलिसवाला’, क्रूरता के कई मामले आये सामने

‘4 घंटे PMCH में भटके, ऑक्सीजन के लिए पैसा मांगा’ – मृत दलित रेप पीड़िता के परिजन

गिरफ्तार तस्कर पश्चिम बंगाल के उत्तर दिनाजपुर जिले के ग्वालपोखर थाना अंर्तगत शोलपाड़ा गांव का निवासी बताया जा रहा है।


किशनगंज टाउन थाना प्रभारी सुमन कुमार सिंह ने बताया कि प्रतिबंधित कफ सिरप तस्करी की गुप्त सूचना मिलने के बाद एलटीएफ प्रभारी संजय यादव के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया था। टीम ने जिले के मस्तान चौक और ब्लॉक चौक के बीच एक कार में छापेमारी कर लगभग पंद्रह सौ बोतल कफ सिरप के साथ तस्कर को धर दबोचा।

ज़ब्त कफ सिरप की कीमत दो लाख 25 हजार रुपये आंकी गयी है। सुमन कुमार सिंह ने बताया कि तस्कर से पूछताछ के दौरान इस तस्करी के खेल में कई नामों का खुलासा हुआ है, पुलिस जल्द राज़ से पर्दा उठायेगी।

उन्होंने आगे कहा कि गिरफ्तार तस्कर कफ सिरप को सुपौल से तस्करी कर ला रहा था। इस काम के लिये उसे छह हजार रुपये मिलते थे। थानाध्यक्ष ने बताया कि तस्कर पुलिस को चकमा देने की नीयत से प्रतिबंधित कफ सिरप की बोतलों को कार के अंदर छुपाकर ले जा रहा था।

थाना प्रभारी ने आगे कहा कि किशनगंज पुलिस का नशे के ख़िलाफ़ जो व्यापक अभियान चल रहा है, वो लगातार जारी रहेगा।

सीमांचल की ज़मीनी ख़बरें सामने लाने में सहभागी बनें। ‘मैं मीडिया’ की सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।

Support Us

Amit Kumar Singh, a native of Kishanganj, Bihar, holds a remarkable 20-year tenure as a senior reporter. His extensive field reporting background encompasses prestigious media organizations, including Doordarshan, Mahua News, Prabhat Khabar, Sanmarg, ETV Bihar, Zee News, ANI, and PTI. Notably, he specializes in covering stories within the Kishanganj district and the neighboring region of Uttar Dinajpur in West Bengal.

Related News

गवाही के लिए 22 बार तारीख मिलने पर भी नहीं पहुंचे आईओ, गिरफ्तारी का आदेश

मुस्लिम युवक की टोपी उछाली, हत्या की, पुलिस ने कहा – मामला हेट क्राइम का नहीं

दिल्ली पुलिस ने किशनगंज के युवक को बांग्लादेशी होने के शक में हिरासत में लिया

बिहार के औरंगाबाद में बेटे की चाहत में बुजुर्ग की नरबलि!

अररिया: पुलिस मुठभेड़ में तनिष्क लूटकांड का आरोपी चुनमुन झा की मौत

अररिया में अपराधी को गिरफ्तार करने गए ASI की मौत, ‘पीट-पीटकर हत्या नहीं’

अमरीकी नाबालिग से यौन शोषण की जांच से हाईकोर्ट खफा – “पुलिस ने भारत की छवि धूमिल की”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest Posts

Ground Report

बिहार चुनाव के बीच कोसी की बाढ़ से बेबस सहरसा के गाँव

किशनगंज शहर की सड़कों पर गड्ढों से बढ़ रही दुर्घटनाएं

किशनगंज विधायक के घर से सटे इस गांव में अब तक नहीं बनी सड़क

बिहार SIR नोटिस से डर के साय में हैं 1902 में भारत आये ईरानी मुसलमान

ईसाई आदिवासियों पर बजरंग दल का हमला, कटिहार से Ground Report