Main Media

Get Latest Hindi News (हिंदी न्यूज़), Hindi Samachar

Support Us

सहरसा: ट्रेन में जिंदा कछुओं से भरी 7 बोरियां बरामद 

बिहार के सहरसा रेलवे स्टेशन पर एक ट्रेन में कछुओं से भरी सात बोरियां मिलीं। सहरसा जंक्शन पर रेल पुलिस ने भारी संख्या में जिंदा कछुओं को बरामद किया।

Sarfaraz Alam Reported By Sarfraz Alam |
Published On :
turtles seized in saharsa

बिहार के सहरसा रेलवे स्टेशन पर एक ट्रेन में कछुओं से भरी सात बोरियां मिलीं। सहरसा जंक्शन पर रेल पुलिस ने भारी संख्या में जिंदा कछुओं को बरामद किया। ये कछुए नई दिल्ली से सहरसा आने वाले वैशाली एक्सप्रेस की एक बोगी में लावारिस अवस्था में पड़े मिले। बताया जाता है कि बोरियों में बांध कर इनकी तस्करी की जा रही थी।


मिली जानकारी के अनुसार नई दिल्ली से सहरसा जंक्शन आने वाली वैशाली एक्सप्रेस रात करीब 10 बजे सहरसा पहुंची। आरपीएफ की टीम ट्रेन के सभी डिब्बों की तलाशी ले रही थी, जिस दौरान एक बोगी में कई कपड़ों में बंधे जीवित कछुओं को बरामद किया गया। कछुओं की संख्या 185 बताई जा रही है।

Also Read Story

बिहार के नवादा में अतहर की मॉब लिंचिंग के डेढ़ महीने बाद भी न मुआवज़ा मिला, न सबूत जुटे

बिहार: मुस्लिम नाबालिग को बालिग बताकर ढाई महीने जेल में रखा

“चोरी की घटना कबूलो, नहीं तो मारकर नपुंसक बना देंगे” – दो भाइयों ने बताई पुलिसिया अत्याचार की कहानी

अररिया में पत्रकार मुनव्वर से बंदूक के बल पर लूटपाट, दांत तोड़ा, तीन गिरफ्तार

ईसाई आदिवासियों पर बजरंग दल का हमला, कटिहार से Ground Report

बिहार में ऑनर किलिंग के बाद हत्यारे पिता के समर्थन में क्यों उतरे लोग?

पूर्णिया: डायन बताकर आदिवासी परिवार के 5 लोगों की हत्या, 3 गिरफ्तार

हिरासत में मौतों का केंद्र अररिया! फिर एक मौत, उठने लगे सवाल

बहादुरगंज का ‘साइको पुलिसवाला’, क्रूरता के कई मामले आये सामने

रेल पुलिस ने इसकी जानकारी वन विभाग को दी जिसके बाद वन विभाग की टीम सहरसा जंक्शन पहुंची और कछुओं को अपने कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई में जुट गई ।


वन विभाग के डीएफओ रविंद्र कुमार सिन्हा ने बताया कि सात बोरियों में बंद सभी 185 कछुए भारतीय काला कछुआ प्रजाति के हैं। कछुओं की तस्करी का यह मामला सहरसा में पहली बार देखने को मिला है।

उन्होंने आगे कहा कि ऐसा संभव है कि तस्करों ने कछुओं को गलत ट्रेन में लोड कर दिया और कछुए सहरसा पहुंच गए। कछुओं की तस्करी आम तौर पर उत्तर प्रदेश में देखने को मिलती है।

रविंद्र कुमार सिन्हा कहते हैं, “संभवतः ले जाने वाले जो तस्कर हैं वे गलत ट्रेन में इसे लोड करवा लिए हैं क्योंकि जो रूट है तस्करी का वो सामान्यतः बनारस के तरफ ही जाता है। इससे पहले अभी तक यहां कछुआ तस्करी का मामला नहीं आया है। वन विभाग इसका अनुसंधान करेगा। देखते हैं इसमें हमलोग कहां तक आगे बढ़ पाते हैं।”

सीमांचल की ज़मीनी ख़बरें सामने लाने में सहभागी बनें। ‘मैं मीडिया’ की सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।

Support Us

एमएचएम कॉलेज सहरसा से बीए पढ़ा हुआ हूं। फ्रीलांसर के तौर पर सहरसा से ग्राउंड स्टोरी करता हूं।

Related News

‘4 घंटे PMCH में भटके, ऑक्सीजन के लिए पैसा मांगा’ – मृत दलित रेप पीड़िता के परिजन

गवाही के लिए 22 बार तारीख मिलने पर भी नहीं पहुंचे आईओ, गिरफ्तारी का आदेश

मुस्लिम युवक की टोपी उछाली, हत्या की, पुलिस ने कहा – मामला हेट क्राइम का नहीं

दिल्ली पुलिस ने किशनगंज के युवक को बांग्लादेशी होने के शक में हिरासत में लिया

बिहार के औरंगाबाद में बेटे की चाहत में बुजुर्ग की नरबलि!

अररिया: पुलिस मुठभेड़ में तनिष्क लूटकांड का आरोपी चुनमुन झा की मौत

अररिया में अपराधी को गिरफ्तार करने गए ASI की मौत, ‘पीट-पीटकर हत्या नहीं’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest Posts

Ground Report

बिहार के नवादा में अतहर की मॉब लिंचिंग के डेढ़ महीने बाद भी न मुआवज़ा मिला, न सबूत जुटे

बिहार चुनाव के बीच कोसी की बाढ़ से बेबस सहरसा के गाँव

किशनगंज शहर की सड़कों पर गड्ढों से बढ़ रही दुर्घटनाएं

किशनगंज विधायक के घर से सटे इस गांव में अब तक नहीं बनी सड़क

बिहार SIR नोटिस से डर के साय में हैं 1902 में भारत आये ईरानी मुसलमान