मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से 1 अणे मार्ग स्थित ‘लोक संवाद’ में बिहार की आंगनबाड़ी सेविकाओं व सहायिकाओं के शिष्टमंडल ने शिष्टाचार मुलाकात की। शिष्टाचार मुलाकात के क्रम में आंगनबाड़ी सेविकाओं व सहायिकाओं ने अपनी समस्याएं मुख्यमंत्री के समक्ष रखीं।
मुख्यमंत्री ने उनकी समस्याओं को सुनने के बाद कहा कि राज्य में आंगनबाड़ी सेवाओं में बेहतरी के लिये कई कदम उठाये गये हैं। आंगनबाड़ी सेविकाओं व सहायिकाओं के मानदेय में समय-समय पर वृद्धि की जाती रही है। उन्होंने कहा कि आप सबने जो मांग की है, उसके आधार पर आंगनबाड़ी सेविकाओं व सहायिकाओं के मानदेय में सम्मानजनक वृद्धि की जायेगी। उन्होंने कहा कि जो आंगनबाड़ी सेविकाएं एवं सहायिकाएं हड़ताल अवधि में चयनमुक्त कर दी गयी थीं, उनकी वापसी की जायेगी।
Also Read Story
ज्ञात हो कि हड़ताल की अवधि में 10203 सेविका व 8016 सहायिका चयनमुक्त की गयी हैं।
सीमांचल की ज़मीनी ख़बरें सामने लाने में सहभागी बनें। ‘मैं मीडिया’ की सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।