Main Media

Get Latest Hindi News (हिंदी न्यूज़), Hindi Samachar

Support Us

दो दिनों के अंदर बिहार आने वाली ट्रेनों में आग लगने की दूसरी घटना, 20 यात्री घायल

आग लगने की घटना इटावा स्थित फ्रेंड्स कॉलोनी इलाके के मैनपुरी आउटर फाटक के पास घटित हुई है। हादसे में 20 यात्री घायल हो गए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। घटना में किसी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं है।

Nawazish Purnea Reported By Nawazish Alam |
Published On :
second incident of fire in trains coming to bihar within two days

उत्तर प्रदेश के इटावा में गुरूवार को वैशाली सुपरफास्ट एक्सप्रेस के स्लीपर कोच में आग लग गई। वैशाली सुपरफास्ट एक्सप्रेस (ट्रेन नंबर 12554) दिल्ली से सहरसा आ रही थी। दो दिनों के अंदर बिहार आने वाली ट्रेनों में आग लगने की यह दूसरी घटना है। बताते चलें कि ट्रेनों में आग लगने की दोनों घटना उत्तर प्रदेश के इटावा में ही घटित हुई है।


आग लगने की घटना इटावा स्थित फ्रेंड्स कॉलोनी इलाके के मैनपुरी आउटर फाटक के पास घटित हुई है। हादसे में 20 यात्री घायल हो गए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। घटना में किसी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं है।

Also Read Story

अररिया में पत्रकार मुनव्वर से बंदूक के बल पर लूटपाट, दांत तोड़ा, तीन गिरफ्तार

बिहार सरकार में IAS अधिकारियों के तबादले, कई प्रमंडलीय आयुक्त और डीएम बदले

किशनगंज: 11 केवी तार गिरने से मवेशी की मौत, लोगों ने मुआवजे और लाइन शिफ्टिंग की मांग की

पूर्णिया में पुलिस की गाड़ी में सवार तीन पुलिसवालों ने युवक से लुटे ₹1.10 लाख

भारत-पाक तनाव के बीच पूर्णिया में मुख्यमंत्री की सुरक्षा बलों के साथ बैठक

अररिया सदर अस्पताल में लगी भीषण आग, तीन जिलों से मंगाई गईं 13 दमकल गाड़ियां

अररिया: पुलिस मुठभेड़ में तनिष्क लूटकांड का आरोपी चुनमुन झा की मौत

किशनगंज में कनकई और महानंदा नदी पर दो पुलों के निर्माण के लिए टेंडर जारी

अररिया में अपराधी को गिरफ्तार करने गए ASI की मौत, ‘पीट-पीटकर हत्या नहीं’

इटावा सदर तहसील के तहसीलदार ने अपने एक बयान में कहा कि नई दिल्ली से सहरसा जंक्शन जाने वाली यात्री ट्रेन के कोच एस-6 में इटावा जंक्शन में अज्ञात कारण से आग लग गई, जिनमें 20 यात्री आंशिक रूप से घायल हुए हैं। इनमें 13 को उत्तर प्रदेश आर्युविज्ञान संस्थान, सैफई रेफर किया गया है तथा 7 का इलाज जिला चिकित्सालय में किया जा रहा है।


एक घायल यात्री को इलाज के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज कर अपने घर भेज दिया गया है। घायलों में कुछ यात्री बिहार और यूपी के हैं।

इटावा देहात के पुलिस अधीक्षक सत्यपाल सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही तत्काल रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची। उन्होंने भी कहा कि हादसे में किसी जनहानि की खबर नहीं है। ट्रेन 30-35 मिनट के लिए रोकी गई थी। हादसे के शिकार अधिकतर रेल यात्री छठ पूजा में शामिल होने घर जा रहे थे।

बताते चलें कि बुधवार को भी इटावा के जसवंतनगर तहसील के सराय भूपत रेलवे स्टेशन पर नई दिल्ली-दरभंगा एक्सप्रेस (02570) में आग लगी थी, जिसमें आठ लोग घायल हुए थे।

(आईएएनएस इनपुट के साथ)

सीमांचल की ज़मीनी ख़बरें सामने लाने में सहभागी बनें। ‘मैं मीडिया’ की सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।

Support Us

नवाजिश आलम को बिहार की राजनीति, शिक्षा जगत और इतिहास से संबधित खबरों में गहरी रूचि है। वह बिहार के रहने वाले हैं। उन्होंने नई दिल्ली स्थित जामिया मिल्लिया इस्लामिया के मास कम्यूनिकेशन तथा रिसर्च सेंटर से मास्टर्स इन कंवर्ज़ेन्ट जर्नलिज़्म और जामिया मिल्लिया से ही बैचलर इन मास मीडिया की पढ़ाई की है।

Related News

स्लोवेनिया जाने की फिराक में दो बांग्लादेशी नागरिक किशनगंज से गिरफ्तार

पूर्णिया एयरपोर्ट बाउंड्री वॉल की निविदा प्रक्रिया पूरी, जल्द शुरू होगा निर्माण

पूर्णिया में महानंदा बेसिन प्रोजेक्ट के खिलाफ विशाल आमसभा, लाखों की आबादी प्रभावित होने का खतरा

किशनगंज: दो सप्ताह से गायब ट्रेक्टर चालक का मिला शव, 5 गिरफ्तार

बिहार के लाल शम्स आलम ने स्विमिंग में बनाया रिकॉर्ड, अंतरराष्ट्रीय खेल में जीते 6 मैडल

किशनगंज में एनएच 27 पर तेज़ रफ़्तार बाइक पर सवार 3 छात्रों की मौत

पूर्णिया में डीजे वाहन की चपेट में आने से महिला की मौत, दर्जन भर लोग घायल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest Posts

Ground Report

बिहार चुनाव के बीच कोसी की बाढ़ से बेबस सहरसा के गाँव

किशनगंज शहर की सड़कों पर गड्ढों से बढ़ रही दुर्घटनाएं

किशनगंज विधायक के घर से सटे इस गांव में अब तक नहीं बनी सड़क

बिहार SIR नोटिस से डर के साय में हैं 1902 में भारत आये ईरानी मुसलमान

ईसाई आदिवासियों पर बजरंग दल का हमला, कटिहार से Ground Report