Main Media

Get Latest Hindi News (हिंदी न्यूज़), Hindi Samachar

Support Us

BPSC शिक्षक भर्ती परीक्षा के दूसरे चरण में वर्ग 1-5 के लिये संशोधित पाठ्यक्रम जारी

आयोग ने शिक्षा विभाग अंतर्गत स्कूलों और अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग के अन्तर्गत आने वाले स्कूलों के वर्ग 1-5 शिक्षक पदों के लिये संशोधित पाठ्यक्रम और रूपरेखा अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड की है।

Nawazish Purnea Reported By Nawazish Alam |
Published On :
revised syllabus released for classes 1 5 in the second phase of bpsc teacher recruitment examination

बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) द्वारा दूसरे चरण की शिक्षक भर्ती प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। आज परीक्षा के ऑनलाइन आवेदन के लिए रजिसट्रेशन की अंतिम तिथि है। ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 25 नवंबर निर्धारित है। आयोग ने स्पष्ट कर दिया है कि इस बार अंतिम तिथि में विस्तार नहीं किय जायेगा।


आयोग ने शिक्षा विभाग अंतर्गत स्कूलों और अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग के अन्तर्गत आने वाले स्कूलों के वर्ग 1-5 शिक्षक पदों के लिये संशोधित पाठ्यक्रम और रूपरेखा अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड की है।

Also Read Story

TRE-4 में बाल मनोविज्ञान और बिहार से जुड़े प्रश्न शामिल करने की मांग, 886 पदों का इजाफा

TRE-4 पर BPSC की दो टूक: PT और Mains से नहीं बदलेगा फैसला, नेगेटिव मार्किंग भी रहेगी

BPSC TRE-4 में 32,388 शिक्षक पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी, 1 सितंबर से आवेदन

बिहार के विश्वविद्यालयों और डिग्री कॉलेजों में स्थायी असिस्टेंट प्रोफेसरों की बड़ी भर्ती की तैयारी, सितंबर में आ सकता है विज्ञापन

पटना के बाद कटिहार में छात्रों का प्रदर्शन, कलेक्ट्रेट घेरने पहुंचे युवाओं पर लाठीचार्ज, जमकर चले ईंट पत्थऱ

सेना भर्ती प्रक्रिया पूरी करने के बावजूद ‘बेरोज़गार’ युवाओं का दर्द

BPSC TRE-3 में भाग लेने से पहले पढ़ लें ये निर्देश, वरना परीक्षा में बैठने से हो जायेंगे वंचित

BPSC TRE-3 के लिये 17 जुलाई से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे अभ्यर्थी

BPSC TRE-3: 19-21 जुलाई को एक पाली और 22 जुलाई को दो पाली में होगी परीक्षा

इन स्कूलों के वर्ग 1-5 शिक्षक पदों के लिये भर्ती परीक्षा में एक पेपर होगा। परीक्षा के लिये अभ्यर्थियों को ढाई घंटे (2 घंटे 30 मिनट) का समय दिया जायेगा। यह पेपर 150 अंकों का होगा और सभी पत्र वस्तुनिष्ठ और बहुविकल्पीय होंगे। परीक्षा में निगेटिव मार्किंग का प्रावधान नहीं होगा।


पेपर के दो भाग होंगे- पहले भाग में भाषा से संबधित 30 प्रश्न होंगे और यह सिर्फ क्वालिफाइंग प्रकृति का होगा। भाषा में उत्तीर्ण होने के लिए 30 प्रतिशत अंक यानी कि 9 अंक लाना अनिवार्य होगा। भाषा से संबंधित इस पेपर में अभ्यर्थियों के अंग्रेजी और हिन्दी/उर्दू/बांग्ला में से कोई एक भाषा का व्यावहारिक ज्ञान जांचा जायेगा।

पेपर का दूसरा भाग 120 अंकों का होगा। पेपर के इस भाग में सामान्य अध्ययन के लिए प्राथमिक गणित, मानसिक क्षमता परीक्षण, सामान्य जागरूकता, सामान्य विज्ञान, सामाजिक विज्ञान, भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन, भूगोल और पर्यावरण विषयों से संबंधित प्रश्न पूछे जायेंगे।

विषयों का पाठ्यक्रम SCERT/NCERT से सम्बन्धित होगा, लेकिन इसका स्तर उम्मीदवार के लिये निर्धारित न्यूनतम अहर्ता के आधार पर होगा। सामान्य अध्ययन पेपर का पाठ्यक्रम SCERT से संबंधित होगा, लेकिन इसका स्तर उम्मीदवार के लिये निर्धारित न्यूनतम अहर्ता के आधार पर होगा।

सीमांचल की ज़मीनी ख़बरें सामने लाने में सहभागी बनें। ‘मैं मीडिया’ की सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।

Support Us

नवाजिश आलम को बिहार की राजनीति, शिक्षा जगत और इतिहास से संबधित खबरों में गहरी रूचि है। वह बिहार के रहने वाले हैं। उन्होंने नई दिल्ली स्थित जामिया मिल्लिया इस्लामिया के मास कम्यूनिकेशन तथा रिसर्च सेंटर से मास्टर्स इन कंवर्ज़ेन्ट जर्नलिज़्म और जामिया मिल्लिया से ही बैचलर इन मास मीडिया की पढ़ाई की है।

Related News

BPSC TRE-3 परीक्षा 19-22 जुलाई को, 28 जून को हेडमास्टर पदों के लिये परीक्षा

BPSC TRE-2 में बहाल बिहार से बाहर के डेढ़ दर्जन शिक्षकों की गई नौकरी, CTET-STET में नहीं थे उत्तीर्ण

नीट रिजल्ट विवाद: कांग्रेस ने की सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में जांच की मांग

NEET UG परीक्षा का रिज़ल्ट जारी, बिहार के 7 छात्र टॉप-100 में

BPSC TRE-3: गेस्ट टीचर के लिया दोबारा खुला पोर्टल, 10 जून तक कर सकेंगे आवेदन

पटना हाइकोर्ट ने BPSC के तीसरे चरण की शिक्षक भर्ती परीक्षा पर लगाई रोक

BPSC के ‘बिहार कृषि सेवा’ परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों का 5 जून से डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest Posts

Ground Report

‘हमको मार दीजिए, ज़मीन ले लीजिए’ – किशनगंज एयरपोर्ट भूमि अधिग्रहण का विरोध

Ground Report: नौकरी के लिए दुबई गए सीमांचल के 7 युवक कैसे फंसे?

बहादुरगंज NEET प्रदर्शन के बाद हुए FIR में रूस में मौजूद युवक और परीक्षा दे रहे छात्र नामजद

VB-G RAM G: लागू होने से पहले ही क्या नया कानून मनरेगा मज़दूरों का हक़ छीन रहा?

बिहार के नवादा में अतहर की मॉब लिंचिंग के डेढ़ महीने बाद भी न मुआवज़ा मिला, न सबूत जुटे