Main Media

Get Latest Hindi News (हिंदी न्यूज़), Hindi Samachar

Support Us

अररिया: 47 हजार की लूट को बताया 5 लाख 70 हजार, तीन गिरफ्तार

अररिया में राशि हड़पने के लिए एक पेट्रोल पंप मैनेजर ने खुद लूट की साजिश रची और गबन के नियत से 47 हजार की लूट को पांच लाख 70 हजार का बताया।

Main Media Logo PNG Reported By Main Media Desk | Araria |
Published On :
cash and mobile recovered from accused

अररिया में राशि हड़पने के लिए एक पेट्रोल पंप मैनेजर ने खुद लूट की साजिश रची और गबन के नियत से 47 हजार की लूट को पांच लाख 70 हजार का बताया। इसका खुलासा अररिया पुलिस ने किया है।


बीते सोमवार 5 दिसंबर को रानीगंज-फारबिसगंज मार्ग स्थित आयुष पेट्रोल पंप के मैनेजर विपिन कुमार मंडल ने पुलिस को बताया, कि वो अपने नौजल मैन के साथ रुपया जमा कराने रानीगंज स्थित स्टेट बैंक जा रहा थे। रास्ते में वृक्ष वाटिका के समीप ग्रे कलर की अपाची मोटरसाइकिल पर सवार दो अज्ञात अपराधियों ने उन्हें पिस्टल का भय दिखाकर 5 लाख 70 हजार रुपया लूट लिया।

एसपी अशोक कुमार सिंह ने बताया कि इस लूट की घटना को पुलिस ने गंभीरता से लिया। रानीगंज थाना में विपिन कुमार मंडल के फर्द बयान पर कांड दर्ज कर तुरंत आगे की करवाई की गई।


तकनीकी अनुसंधान से हुआ खुलासा

एसपी ने बताया कि मामले की छानबीन के लिए तत्काल एक टीम का गठन किया गया। जिसका नेतृत्व फारबिसगंज एसडीपीओ शुभांक मिश्रा को सौंपा गया। इसके बाद छापामारी और अनुसंधान शुरू किया गया।

तकनीकी अनुसंधान के क्रम में सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से कांड में संलिप्त अभियुक्तों को चिन्हित कर लिया गया। एसपी ने बताया कि कांड में संलिप्त फारबिसगंज के डाक हरिपुर से छोटू कुमार मेहता को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में उसने बताया कि अपने साथी संतोष कुमार मेहता और सोनू मेहता के साथ मिलकर उसने इस लूट की घटना को अंजाम दिया था।

मैनेजर ने ही रची लूट की साजिश

एसपी अशोक कुमार सिंह ने बताया, “अनुसंधान में पाया गया कि अभियुक्त छोटू कुमार मेहता ने अपने सारे कॉल की हिस्ट्री को डिलीट कर दिया है। कॉल डिटेल निकालने के बाद पता चला कि लूट की घटना के पूर्व से लेकर बाद तक पेट्रोल पंप का मैनेजर सभी अभियुक्तों से लगातार बातचीत कर रहा था और इस घटना में लाइनर का कार्य कर रहा था”

arrested accused with araria police

गिरफ्तार होने के बाद तीनों ने अपना जुर्म कबूल किया और संतोष कुमार मेहता, छोटू कुमार मेहता व पेट्रोल पंप मैनेजर विपिन कुमार मेहता ने पुलिस को बताया कि हमलोगों ने मिलकर इस लूट के घटना की साजिश रची थी।

Also Read Story

महानंदा नदी में डूबा किशनगंज इंजीनियरिंग कॉलेज का छात्र, तीसरे दिन भी नहीं मिला सुराग, तीन साथियों पर FIR

किशनगंज : बिशनपुर हत्याकांड का पर्दाफाश, पत्नी पर हत्या का आरोप

ट्रेन में क्या हुआ था उस रात? मुफ़्ती तौसीफ रज़ा की मौत पर किशनगंज से ग्राउंड रिपोर्ट

बिहार के नवादा में अतहर की मॉब लिंचिंग के डेढ़ महीने बाद भी न मुआवज़ा मिला, न सबूत जुटे

बिहार: मुस्लिम नाबालिग को बालिग बताकर ढाई महीने जेल में रखा

“चोरी की घटना कबूलो, नहीं तो मारकर नपुंसक बना देंगे” – दो भाइयों ने बताई पुलिसिया अत्याचार की कहानी

अररिया में पत्रकार मुनव्वर से बंदूक के बल पर लूटपाट, दांत तोड़ा, तीन गिरफ्तार

ईसाई आदिवासियों पर बजरंग दल का हमला, कटिहार से Ground Report

बिहार में ऑनर किलिंग के बाद हत्यारे पिता के समर्थन में क्यों उतरे लोग?

47 की रकम को बताया 5 लाख 70 हजार

पेट्रोल पंप मैनेजर द्वारा पुलिस को बताया गया कि लूट 5 लाख 70 हजार रुपए की हुई। जबकि पूछताछ में गिरफ्तार बदमाशों ने बताया कि लूट के समय सिर्फ 47 हजार ही रुपये थे। ऐसा करने के पीछे मैनेजर का मकसद पंप से बाकी रुपया गबन करना था।

एसपी ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त संतोष कुमार मेहता के घर से ट्रंक में छुपा कर रखे लूट के तीस हजार रुपये को पुलिस ने बरामद कर लिया है।

सीमांचल की ज़मीनी ख़बरें सामने लाने में सहभागी बनें। ‘मैं मीडिया’ की सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।

Support Us

Main Media is a hyper-local news platform covering the Seemanchal region, the four districts of Bihar – Kishanganj, Araria, Purnia, and Katihar. It is known for its deep-reported hyper-local reporting on systemic issues in Seemanchal, one of India’s most backward regions which is largely media dark.

Related News

पूर्णिया: डायन बताकर आदिवासी परिवार के 5 लोगों की हत्या, 3 गिरफ्तार

हिरासत में मौतों का केंद्र अररिया! फिर एक मौत, उठने लगे सवाल

बहादुरगंज का ‘साइको पुलिसवाला’, क्रूरता के कई मामले आये सामने

‘4 घंटे PMCH में भटके, ऑक्सीजन के लिए पैसा मांगा’ – मृत दलित रेप पीड़िता के परिजन

गवाही के लिए 22 बार तारीख मिलने पर भी नहीं पहुंचे आईओ, गिरफ्तारी का आदेश

मुस्लिम युवक की टोपी उछाली, हत्या की, पुलिस ने कहा – मामला हेट क्राइम का नहीं

दिल्ली पुलिस ने किशनगंज के युवक को बांग्लादेशी होने के शक में हिरासत में लिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest Posts

Ground Report

VB-G RAM G: लागू होने से पहले ही क्या नया कानून मनरेगा मज़दूरों का हक़ छीन रहा?

बिहार के नवादा में अतहर की मॉब लिंचिंग के डेढ़ महीने बाद भी न मुआवज़ा मिला, न सबूत जुटे

बिहार चुनाव के बीच कोसी की बाढ़ से बेबस सहरसा के गाँव

किशनगंज शहर की सड़कों पर गड्ढों से बढ़ रही दुर्घटनाएं

किशनगंज विधायक के घर से सटे इस गांव में अब तक नहीं बनी सड़क