Main Media

Get Latest Hindi News (हिंदी न्यूज़), Hindi Samachar

Support Us

पूर्णिया में राजद-कांग्रेस घमासान के बीच उदय सिंह से मिले पप्पू यादव और बीमा भारती

पूर्णिया के पूर्व सांसद राजेश रंजन उर्फ़ पप्पू यादव ने हाल ही में अपने दल जन अधिकार पार्टी (लोकतांत्रिक) का कांग्रेस में विलय किया, लेकिन पूर्णिया सीट राजद कोटे में चली गई। राजद ने जदयू की बागी विधायक बीमा भारती को पूर्णिया से प्रत्याशी बनाया है, लेकिन पप्पू यादव भी चुनाव लड़ने पर अड़े हैं।

Syed Tahseen Ali is a reporter from Purnea district Reported By Syed Tahseen Ali |
Published On :
pappu yadav with ex purnia mp uday singh

बिहार के पूर्णिया लोकसभा क्षेत्र में राजनीतिक घमासान के बीच पप्पू यादव और बीमा भारती ने मंगलवार को उदय सिंह से उनके आवास पर मुलाक़ात की।


पूर्णिया के पूर्व सांसद उदय सिंह उर्फ़ पप्पू सिंह ने सोमवार को ही इस बार चुनाव नहीं लड़ने का ऐलान कर दिया है। उदय सिंह 2004 और 2009 में भाजपा टिकट पर पूर्णिया से चुनाव जीते थे। 2014 में जदयू के संतोष कुशवाहा से हारने के बाद 2019 चुनाव में उन्होंने कांग्रेस का दामन थाम लिया था। लेकिन सोमवार को उन्होंने ये कहते हुए कांग्रेस से दूरी बना ली कि जिस पार्टी में पप्पू यादव रहेंगे, वो वहां नहीं रह सकते हैं।

पूर्णिया के पूर्व सांसद राजेश रंजन उर्फ़ पप्पू यादव ने हाल ही में अपने दल जन अधिकार पार्टी (लोकतांत्रिक) का कांग्रेस में विलय किया, लेकिन पूर्णिया सीट राजद कोटे में चली गई। राजद ने जदयू की बागी विधायक बीमा भारती को पूर्णिया से प्रत्याशी बनाया है, लेकिन पप्पू यादव भी चुनाव लड़ने पर अड़े हैं।


उदय सिंह से मिलने गए पप्पू यादव ने उनका पैर छू कर आशीर्वाद लिया। पप्पू यादव ने सोशल मीडिया पर लिखा, “बड़े भाई तुल्य श्री पप्पू सिंह जी से अभी उनके आवास पर आत्मीय मुलाकात हुई। उनसे हमारा पारिवारिक संबंध हमेशा से प्रगाढ़ रहा है। आज भी उनसे बड़े भाई रूप में उनका सान्निध्य मिला और इस दौरान सामाजिक, पारिवारिक व पूर्णिया के मुद्दे पर विस्तृत बातचीत हुई। पूर्णिया लोकसभा क्षेत्र की बदहाली को दूर करने के लिए पूर्णिया का हर एक नागरिक सजग है।”

दूसरी तरफ बीमा भारती ने उदय सिंह से मिलने के बाद मीडिया से बात करते कहा, “मेरे अभिभावक हैं, यहाँ मेरा घर है। उनका स्नेह-प्यार लेने हम यहाँ आये थे। उन्होंने आश्वासन भी दिया है की साथ रहेंगे। बड़े का आशीर्वाद बहुत महत्वपूर्ण रहता है।”

Also Read Story

अररिया में पत्रकार मुनव्वर से बंदूक के बल पर लूटपाट, दांत तोड़ा, तीन गिरफ्तार

बिहार सरकार में IAS अधिकारियों के तबादले, कई प्रमंडलीय आयुक्त और डीएम बदले

किशनगंज: 11 केवी तार गिरने से मवेशी की मौत, लोगों ने मुआवजे और लाइन शिफ्टिंग की मांग की

पूर्णिया में पुलिस की गाड़ी में सवार तीन पुलिसवालों ने युवक से लुटे ₹1.10 लाख

भारत-पाक तनाव के बीच पूर्णिया में मुख्यमंत्री की सुरक्षा बलों के साथ बैठक

अररिया सदर अस्पताल में लगी भीषण आग, तीन जिलों से मंगाई गईं 13 दमकल गाड़ियां

अररिया: पुलिस मुठभेड़ में तनिष्क लूटकांड का आरोपी चुनमुन झा की मौत

किशनगंज में कनकई और महानंदा नदी पर दो पुलों के निर्माण के लिए टेंडर जारी

अररिया में अपराधी को गिरफ्तार करने गए ASI की मौत, ‘पीट-पीटकर हत्या नहीं’

वहीं, पप्पू यादव के उदय सिंह से मुलाक़ात पर बीमा ने कहा, “आना ही चाहिए।”

सीमांचल की ज़मीनी ख़बरें सामने लाने में सहभागी बनें। ‘मैं मीडिया’ की सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।

Support Us

सैयद तहसीन अली को 10 साल की पत्रकारिता का अनुभव है। बीते 5 साल से पुर्णिया और आसपास के इलाकों की ख़बरें कर रहे हैं। तहसीन ने नई दिल्ली स्थित जामिया मिल्लिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई की है।

Related News

स्लोवेनिया जाने की फिराक में दो बांग्लादेशी नागरिक किशनगंज से गिरफ्तार

पूर्णिया एयरपोर्ट बाउंड्री वॉल की निविदा प्रक्रिया पूरी, जल्द शुरू होगा निर्माण

पूर्णिया में महानंदा बेसिन प्रोजेक्ट के खिलाफ विशाल आमसभा, लाखों की आबादी प्रभावित होने का खतरा

किशनगंज: दो सप्ताह से गायब ट्रेक्टर चालक का मिला शव, 5 गिरफ्तार

बिहार के लाल शम्स आलम ने स्विमिंग में बनाया रिकॉर्ड, अंतरराष्ट्रीय खेल में जीते 6 मैडल

किशनगंज में एनएच 27 पर तेज़ रफ़्तार बाइक पर सवार 3 छात्रों की मौत

पूर्णिया में डीजे वाहन की चपेट में आने से महिला की मौत, दर्जन भर लोग घायल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest Posts

Ground Report

बिहार के नवादा में अतहर की मॉब लिंचिंग के डेढ़ महीने बाद भी न मुआवज़ा मिला, न सबूत जुटे

बिहार चुनाव के बीच कोसी की बाढ़ से बेबस सहरसा के गाँव

किशनगंज शहर की सड़कों पर गड्ढों से बढ़ रही दुर्घटनाएं

किशनगंज विधायक के घर से सटे इस गांव में अब तक नहीं बनी सड़क

बिहार SIR नोटिस से डर के साय में हैं 1902 में भारत आये ईरानी मुसलमान