अररिया जिले के नरपतगंज थाना क्षेत्र में एक महिला से गैंगरेप के मामले में लापरवाही बरतने के चलते नरपतगंज थाना अध्यक्ष शैलेश कुमार पांडे को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।
बता दें कि 22 जुलाई 2023 की रात को नरपतगंज थाना क्षेत्र में पति को बांधकर एक विवाहित महिला से सामूहिक दुष्कर्म की घटना सामने आई थी। लेकिन एसपी को इसकी जानकारी नहीं थी। उन्होंने मीडिया को बताया था कि उन्हें समाचार पत्रों छपी खबर से इसकी जानकारी मिली थी।
Also Read Story
दरअसल, इस घटना की सूचना थाना अध्यक्ष शैलेश कुमार पांडे द्वारा त्वरित रूप से अपने वरीय पदाधिकारी को नहीं दी गई, और ना ही समय पर कार्यवाही की गई। इसको लेकर फारबिसगंज अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ने जांच की। जांच के दौरान नरपतगंज थाना अध्यक्ष शैलेश कुमार पांडे को मामले में लापरवाही बरतने का दोषी पाया गया और तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया।
सीमांचल की ज़मीनी ख़बरें सामने लाने में सहभागी बनें। ‘मैं मीडिया’ की सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।