Main Media

Get Latest Hindi News (हिंदी न्यूज़), Hindi Samachar

Support Us

अररिया: पति को खूंटे से बांधकर महिला से सामूहिक दुष्कर्म, एक गिरफ्तार

महिला के मुताबिक, तीनों ने बारी-बारी से दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। जब पति के द्वारा विरोध किया गया, तो उन्होंने पति को खूंटे से बांधकर मारपीट के घटना को अंजाम दिया।

Main Media Logo PNG Reported By Main Media Desk |
Published On :
rape accused arrested in araria

बिहार के अररिया ज़िले के नरपतगंज प्रखंड क्षेत्र की खाबदह पंचायत अंतर्गत एक गांव में शनिवार की देर रात 32 वर्षीय विवाहिता से सामूहिक दुष्कर्म किया गया।


जानकारी के अनुसार, दुष्कर्म के दौरान महिला के पति को खूंटे से बांधकर पिटाई भी की गई।

Also Read Story

बिहार के नवादा में अतहर की मॉब लिंचिंग के डेढ़ महीने बाद भी न मुआवज़ा मिला, न सबूत जुटे

बिहार: मुस्लिम नाबालिग को बालिग बताकर ढाई महीने जेल में रखा

“चोरी की घटना कबूलो, नहीं तो मारकर नपुंसक बना देंगे” – दो भाइयों ने बताई पुलिसिया अत्याचार की कहानी

अररिया में पत्रकार मुनव्वर से बंदूक के बल पर लूटपाट, दांत तोड़ा, तीन गिरफ्तार

ईसाई आदिवासियों पर बजरंग दल का हमला, कटिहार से Ground Report

बिहार में ऑनर किलिंग के बाद हत्यारे पिता के समर्थन में क्यों उतरे लोग?

पूर्णिया: डायन बताकर आदिवासी परिवार के 5 लोगों की हत्या, 3 गिरफ्तार

हिरासत में मौतों का केंद्र अररिया! फिर एक मौत, उठने लगे सवाल

बहादुरगंज का ‘साइको पुलिसवाला’, क्रूरता के कई मामले आये सामने

इस मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक का नाम राजा कुसियेत है और वह खाबदह पंचायत का रहने वाला है।


नरपतगंज थाने में दर्ज प्राथमिकी में पीड़िता ने आरोप लगाया कि वह शनिवार को खाना खाकर अपने परिवार के साथ घर में सो रही थी। इसी बीच, पड़ोस के ही तीन युवक राजेश पासवान, राजा कुसियेत और अजीत कुसियेत घर का दरवाजा तोड़ कर अंदर घुस गये।

महिला के मुताबिक, तीनों ने बारी-बारी से दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। जब पति के द्वारा विरोध किया गया, तो उन्होंने पति को खूंटे से बांधकर मारपीट के घटना को अंजाम दिया।

घटना के दौरान महिला व उनके पति के चिल्लाने की आवाज पर सैकड़ों की संख्या में ग्रामीणों की भीड़ घटनास्थल पर जमा हो गई। मौके पर जुटे लोगों ने राजा कुसियेत को पकड़ कर नरपतगंज पुलिस के हवाले कर दिया।

थानाध्यक्ष शैलेश कुमार पांडेय ने बताया कि सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पीड़िता के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर आवश्यक पूछताछ के बाद जेल भेज दिया गया है। वहीं, अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस द्वारा छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है।

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ बलात्कार की धाराओं के साथ ही शराबबंदी कानून की धाराएं भी लगाई है।

सीमांचल की ज़मीनी ख़बरें सामने लाने में सहभागी बनें। ‘मैं मीडिया’ की सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।

Support Us

Main Media is a hyper-local news platform covering the Seemanchal region, the four districts of Bihar – Kishanganj, Araria, Purnia, and Katihar. It is known for its deep-reported hyper-local reporting on systemic issues in Seemanchal, one of India’s most backward regions which is largely media dark.

Related News

‘4 घंटे PMCH में भटके, ऑक्सीजन के लिए पैसा मांगा’ – मृत दलित रेप पीड़िता के परिजन

गवाही के लिए 22 बार तारीख मिलने पर भी नहीं पहुंचे आईओ, गिरफ्तारी का आदेश

मुस्लिम युवक की टोपी उछाली, हत्या की, पुलिस ने कहा – मामला हेट क्राइम का नहीं

दिल्ली पुलिस ने किशनगंज के युवक को बांग्लादेशी होने के शक में हिरासत में लिया

बिहार के औरंगाबाद में बेटे की चाहत में बुजुर्ग की नरबलि!

अररिया: पुलिस मुठभेड़ में तनिष्क लूटकांड का आरोपी चुनमुन झा की मौत

अररिया में अपराधी को गिरफ्तार करने गए ASI की मौत, ‘पीट-पीटकर हत्या नहीं’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest Posts

Ground Report

बिहार के नवादा में अतहर की मॉब लिंचिंग के डेढ़ महीने बाद भी न मुआवज़ा मिला, न सबूत जुटे

बिहार चुनाव के बीच कोसी की बाढ़ से बेबस सहरसा के गाँव

किशनगंज शहर की सड़कों पर गड्ढों से बढ़ रही दुर्घटनाएं

किशनगंज विधायक के घर से सटे इस गांव में अब तक नहीं बनी सड़क

बिहार SIR नोटिस से डर के साय में हैं 1902 में भारत आये ईरानी मुसलमान