Main Media

Get Latest Hindi News (हिंदी न्यूज़), Hindi Samachar

Support Us

बिहार स्वास्थ्य विभाग से ‘मिशन परिवर्तन’ का आगाज

डिप्टी सीएम सह स्वास्थ्य मंत्री तेजस्वी यादव ने स्वास्थ्य विभाग को बेहतर करने के लिए 'मिशन परिवर्तन' की शुरुआत की है। इसको लेकर पटना के ज्ञान भवन में तेजस्वी यादव ने बड़े पैमाने पर मीटिंग की।

Navin Kumar Reported By Navin Kumar |
Published On :
Mission Parivartan by bihar state health department

डिप्टी सीएम सह स्वास्थ्य मंत्री तेजस्वी यादव ने स्वास्थ्य विभाग को बेहतर करने के लिए ‘मिशन परिवर्तन’ की शुरुआत की है। इसको लेकर पटना के ज्ञान भवन में तेजस्वी यादव ने बड़े पैमाने पर मीटिंग की।


डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव स्वास्थ्य विभाग को दुरुस्त करने की दिशा में जुट गए हैं। स्वास्थ्य विभाग में ‘मिशन 60’ शुरू करने के बाद ‘मिशन परिवर्तन’ के आगाज को लेकर स्वास्थ्य विभाग के अफसरों को विशेष निर्देश दिया गया है।

Also Read Story

‘मोबाइल एडिक्शन’ की चपेट में युवा पीढ़ी, बच्चों में हालात और भी चिंताजनक

भेदभाव, संघर्ष और आशाओं से भरी बिहार में डाउन सिंड्रोम पीड़ितों की ‘रियल लाइफ’ स्टोरी

किशनगंज: नशे से हारती ज़िंदगी और सुनसान सरकारी नशा मुक्ति केंद्र

बिहार की ममता कर्मी क्यों कर रही हैं प्रदर्शन?

किशनगंज के एक ही गाँव में एक सप्ताह में तीन बच्चों की मौत, सैंपल की हो रही जांच

बिहार में एंबुलेंस कर्मचारी हड़ताल पर क्यों हैं?

बिहार में इन 26 प्रखंडों में बनेंगे 30 बेड वाले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, निर्माण के लिए टेंडर निकला

किशनगंज के प्राइवेट नर्सिंग होम में लापरवाही से महिला की मौत, डॉक्टर ने माना ट्रेंड स्टाफ की कमी

क्या बिहार में कुपोषण से हो रही महादलित बच्चों की मौत?

मीटिंग को लेकर तेजस्वी यादव ने ट्वीट किया, ‘प्रत्येक जिले से आए स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ ज्ञान भवन में समीक्षात्मक बैठक की। सदर अस्पतालों में मिशन-60 की सफलता के बाद अब मेडिकल कॉलेज व अस्पतालों के लिए ‘मिशन परिवर्तन’ कार्यक्रम की शुरुआत की गई है।’


उन्होंने आगे लिखा, “मिशन परिवर्तन के पर्यवेक्षण के लिए विभाग स्तर से टीम का गठन कर प्रतिदिन किए जा रहे कार्यों से संबंधित प्रतिवेदन प्राप्त करेंगे। औचक निरीक्षण कर किए जा रहे कार्यों में गुणात्मक सुधार के साथ-साथ आमजन को स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के लिए संबंधित पदाधिकारियों के साथ कार्य योजना को अमलीजामा पहनाने में अपना योगदान देंगे। साथ ही इस संबंधित प्रगति प्रतिवेदन से विभाग को अवगत कराते रहेंगे।”

इन बातों का दिया गया निर्देश

पिछले कुछ दिनों में तेजस्वी यादव ने कई अस्पतालों का औचक निरीक्षण किया है। औचक निरीक्षण के दौरान मिल रही शिकायतों को ध्यान में रखते हुए अस्पतालों में सुधार के के लिए बैठक की गई।

बैठक के दौरान अधिकारियों को रेफरल पॉलिसी का सख्ती से पालन करने को कहा गया है। उन्होंने कहा कि अधीक्षक, प्राचार्य और संबंधित अधिकारियों का प्रशासकीय और अच्छे व्यवहार के लिए स्पेशल प्रशिक्षण कराया जाए। कर्मियों और पदाधिकारियों का वेतन उपस्थिति के अनुसार भुगतान किया जाए। साथ ही उन्होंने कहा कि अस्पतालों में मरीज को जांच और दवा की सुविधा 24×7 तक उपलब्ध होनी चाहिए। मरीजों का जन्म और मृत्य प्रमाणपत्र जल्द से जल्द निर्गत किया जाए। पोस्टमार्टम की सुविधा मरीजों को निशुल्क और सुगम तरीके से उपलब्ध कराया जाए।

सीमांचल की ज़मीनी ख़बरें सामने लाने में सहभागी बनें। ‘मैं मीडिया’ की सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।

Support Us

नवीन कुमार बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के रहने वाले हूं। आईआईएमएससी दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। अभी स्वतंत्र पत्रकारिता करते हैं। सामाजिक विषयों में रुचि है। बिहार को जानने और समझने की निरंतर कोशिश जारी है।

Related News

अररिया: अज्ञात बीमारी से बच्चों की मौत की जांच के लिए पटना से सर्वेक्षण टीम पहुंची

वर्षों से अनुपस्थित बिहार के सात सरकारी डॉक्टर बर्खास्त, पांच सीमांचल के

अज्ञात बीमारी से अररिया में तीन बच्चों और दो बुजुर्गों की मौत

पॉलीमेलिया: छह पैरों वाले बछड़े का जन्म क्या कोई चमत्कार है?

कटिहार में ओवरलोडेड प्रतिबंधित जुगाड़ गाड़ी दुर्घटना ने चरमराई स्वास्थ्य व्यवस्था की पोल खोल दी

पूर्णिया में डेंगू के तीन मरीज़ मिले, सिविल सर्जन ने कहा- ‘सफाई का रखें ख़्याल’

किशनगंज में बग़ैर सीजर के महिला ने 5 बच्चों को दिया जन्म, मां और बच्चे स्वस्थ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest Posts

Ground Report

VB-G RAM G: लागू होने से पहले ही क्या नया कानून मनरेगा मज़दूरों का हक़ छीन रहा?

बिहार के नवादा में अतहर की मॉब लिंचिंग के डेढ़ महीने बाद भी न मुआवज़ा मिला, न सबूत जुटे

बिहार चुनाव के बीच कोसी की बाढ़ से बेबस सहरसा के गाँव

किशनगंज शहर की सड़कों पर गड्ढों से बढ़ रही दुर्घटनाएं

किशनगंज विधायक के घर से सटे इस गांव में अब तक नहीं बनी सड़क