Main Media

Get Latest Hindi News (हिंदी न्यूज़), Hindi Samachar

Support Us

प्रशासन आपके द्वार में महानंदा के कटान पीड़ितों ने उठाई पुनर्वास की मांग

किशनगंज की दौला पंचायत स्थित उच्च विद्यालय दौला के खेल मैदान में जिला प्रशासन के द्वारा 'जिला प्रशासन आपके द्वार' नामक कार्यक्रम का आयोजन कर विशेष शिविर लगाया गया।

syed jaffer imam Reported By Syed Jaffer Imam |
Published On :
Prashasan aapke dwar at daula high school

किशनगंज की दौला पंचायत स्थित उच्च विद्यालय दौला के खेल मैदान में जिला प्रशासन के द्वारा ‘जिला प्रशासन आपके द्वार’ नामक कार्यक्रम का आयोजन कर विशेष शिविर लगाया गया। इस विशेष शिविर में 33 विभागीय योजनाओं के स्टॉल लगाए गए थे, जिनमें आपूर्ति, सामाजिक सुरक्षा, स्वास्थ्य, मनरेगा योजना आदि शामिल थे।


इस शिविर में ग्रामीण अपनी अपनी समस्याओं को लेकर पहुंचे और संबंधित विभाग के काउंटर पर जाकर आवेदन दिया। इस शिविर में ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण भी किया गया और विभिन्न प्रकार के कार्ड भी निर्गत किए गए।

Also Read Story

बिहार में कुत्ते-बिल्लियों के नाम पर कैसे जारी हो रहे निवास प्रमाण पत्र

वायरल वीडियो से उभरी पुरानी गुमशुदगी: क्या बांग्लादेश में मिला व्यक्ति है कटिहार का जरीफ अली?

बिहार में 125 यूनिट मुफ्त बिजली मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का मास्टरस्ट्रोक या मजबूरी?

बारसोई BDO ने ‘मानसिक प्रताड़ना’ के चलते दिया इस्तीफा, जदयू विधायक के दामाद SDM पर गंभीर आरोप

बहादुरगंज का ‘साइको पुलिसवाला’, क्रूरता के कई मामले आये सामने

सामान्य मृत्यु में भी पंचायत प्रतिनिधियों को मिलेगा 5 लाख, मासिक भत्ते में भी वृद्धि

गवाही के लिए 22 बार तारीख मिलने पर भी नहीं पहुंचे आईओ, गिरफ्तारी का आदेश

बिहार सरकार में IAS अधिकारियों के तबादले, कई प्रमंडलीय आयुक्त और डीएम बदले

भारत-पाक तनाव के बीच पूर्णिया में मुख्यमंत्री की सुरक्षा बलों के साथ बैठक

इस विशेष शिविर में डिस्ट्रिक्ट सर्विस डिलीवरी के अतिरिक्त जनता से सीधा संवाद कर उनकी समस्याओं को सुना गया और डीएम श्रीकांत शास्त्री के नेतृत्व में उन समस्याओं का समाधान भी किया गया।


शिविर में पहुंचे महानंदा नदी के कटाव से विस्थापित दर्जनों आदिवासी परिवारों ने जिला पदाधिकारी से जमीन उपलब्ध करवाने की मांग की। नदी के कटाव से इन परिवारों की जमीन विलीन हो चुकी है। ये परिवार कई वर्षों से सड़क किनारे कच्चे मकान बनाकर किसी तरह रह रहे हैं।

गांव के मुखिया एखलाखुर और जिला परिषद की अध्यक्ष नुदरत मजहबी ने प्रशासन द्वारा चलाये जा रहे इस कार्यक्रम की तारीफ कर कहा कि गांव से प्रखंड मुख्यालय की दूरी अधिक होने से अधिकतर ग्रामीण महिला सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न लाभकारी योजनाओं का लाभ लेने में वंचित रह जाती हैं। ऐसे में जनता के बीच प्रशासन का पहुंच कर उनकी समस्याओं को सुनकर निपटारा कर देना सही मायने में जिला प्रशासन की एक अच्छी पहल है।
उन्होंने यह भी कहा कि इस तरह के कार्यक्रम हर पंचायत में आयोजित होने चाहिए।

‘जिला प्रशासन आपके द्वार’ शिविर में मौजूद राजद विधायक इजहार असफी ने कहा कि महागठबंधन की सरकार गरीबों की सरकार है। गरीबों को सरकार के द्वारा चलाई जा रही लाभकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से इस तरह का कार्यक्रम किया जा रहा है ताकि सरकारी लाभ लेने से कोई भी गरीब व्यक्ति वंचित ना रहे।

जिला पदाधिकारी श्रीकांत शास्त्री ने कहा कि जिला प्रशासन आपके द्वार नामक कार्यक्रम वैसी जगहों पर किया जाता है, जहां के ग्रामीण आर्थिक और सामाजिक तौर से पिछड़े है। उन्होंने बताया कि अब तक जिले के तीन अलग अलग प्रखंडों में इस तरह का विशेष शिविर लगाया जा चुका है और लोगों को इस शिविर से त्वरित लाभ भी मिल रहा है।

सीमांचल की ज़मीनी ख़बरें सामने लाने में सहभागी बनें। ‘मैं मीडिया’ की सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।

Support Us

सैयद जाफ़र इमाम किशनगंज से तालुक़ रखते हैं। इन्होंने हिमालयन यूनिवर्सिटी से जन संचार एवं पत्रकारिता में ग्रैजूएशन करने के बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता (पीजी) की पढ़ाई की। 'मैं मीडिया' के लिए सीमांचल के खेल-कूद और ऐतिहासिक इतिवृत्त पर खबरें लिख रहे हैं। इससे पहले इन्होंने Opoyi, Scribblers India, Swantree Foundation, Public Vichar जैसे संस्थानों में काम किया है। इनकी पुस्तक "A Panic Attack on The Subway" जुलाई 2021 में प्रकाशित हुई थी। यह जाफ़र के तखल्लूस के साथ 'हिंदुस्तानी' भाषा में ग़ज़ल कहते हैं और समय मिलने पर इंटरनेट पर शॉर्ट फिल्में बनाना पसंद करते हैं।

Related News

हाईकोर्ट बनाम पुलिस: एएसपी पर कार्रवाई का आदेश, पहले भी अफसरों पर गिरी गाज

विधवा को मृत बता पेंशन रोका, खुद को जिंदा बताने के लिए दफ्तरों के काट रही चक्कर

4 महीनों में बनकर तैयार होगा पूर्णिया एयरपोर्ट का अंतरिम टर्मिनल, टेंडर जारी

किशनगंज: पोठिया में जर्जर भवन गिराने को लेकर संवेदक और बीडीओ के बीच मतभेद का क्या है पूरा मामला?

पूर्णिया IG लाण्डे का तबादला, राकेश राठी को मिली पूर्णिया क्षेत्र की ज़िम्मेदारी

कुल 1261 करोड़ रुपये से 36 महीनों में बन जाऐगा दरभंगा AIIMS

बिहार में फर्ज़ी दस्तावेज़ों से म्यूटेशन का गोरखधंधा चरम पर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest Posts

Ground Report

VB-G RAM G: लागू होने से पहले ही क्या नया कानून मनरेगा मज़दूरों का हक़ छीन रहा?

बिहार के नवादा में अतहर की मॉब लिंचिंग के डेढ़ महीने बाद भी न मुआवज़ा मिला, न सबूत जुटे

बिहार चुनाव के बीच कोसी की बाढ़ से बेबस सहरसा के गाँव

किशनगंज शहर की सड़कों पर गड्ढों से बढ़ रही दुर्घटनाएं

किशनगंज विधायक के घर से सटे इस गांव में अब तक नहीं बनी सड़क