बिहार सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग छह पदाधिकारियों का तबादला किया है, जो इस प्रकार है।
अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, सीतामढ़ी सदर रोचना माद्री को अनुमंडल पदाधिकारी, महाराजगंज, सिवान बनाया गया है।
Also Read Story
अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, निर्मली, सुपौल मो० लतीफुर रहमान अंसारी को अनुमंडल पदाधिकारी, किशनगंज बनाया गया है।
कार्यपालक पदाधिकारी, बाँकीपुर अंचल, पटना नगर निगम, पटना राकेश कुमार सिंह को अनुमंडल पदाधिकारी, मोहनियाँ, भभुआ बनाया गया है।
अनुमंडल पदाधिकारी, मोहनियाँ, भभुआ सत्येन्द्र प्रसाद को विशेष कार्य पदाधिकारी, श्रम संसाधन विभाग, बिहार, पटना बनाया गया है।
अनुमंडल पदाधिकारी, महाराजगंज, सिवान संजय कुमार को कार्यपालक पदाधिकारी, बाँकीपुर अंचल, पटना नगर निगम, पटना बनाया गया है।
अनुमंडल पदाधिकारी, किशनगंज अमिताभ कुमार गुप्ता को अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, रक्सौल, पूर्वी चम्पारण बनाया गया है।
सीमांचल की ज़मीनी ख़बरें सामने लाने में सहभागी बनें। ‘मैं मीडिया’ की सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।