Main Media

Get Latest Hindi News (हिंदी न्यूज़), Hindi Samachar

Support Us

किशनगंज: शिक्षक बहाली में डोमिसाइल लागू करने को लेकर जाप ने दिया धरना

शिक्षक बहाली में डोमिसाइल नीति लागू करने को लेकर बुधवार को किशनगंज के अंबेडकर टाउन हॉल के समीप जन अधिकार पार्टी (जाप) के छात्र नेताओं ने एक दिवसीय धरना दिया।

Nawazish Purnea Reported By Nawazish Alam |
Published On :
jap leaders in kishanganj

शिक्षक बहाली में डोमिसाइल नीति लागू करने को लेकर बुधवार को किशनगंज के अंबेडकर टाउन हॉल के समीप जन अधिकार पार्टी (जाप) के छात्र नेताओं ने एक दिवसीय धरना दिया। धरने में छात्र नेताओं और कार्यकर्ताओं ने बिहार सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। छात्र नेता शिक्षक बहाली प्रक्रिया में दूसरे राज्यों के अभ्यर्थियों को मौका देने का विरोध कर रहे थे।


पार्टी के किशनगंज जिला अध्यक्ष इंजीनियर नासिक नादिर ने कहा कि बिहार के बेरोजगार युवाओं को मणिपुर, असम और उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी में शामिल नहीं होने दिया जाता है। लेकिन बिहार में शिक्षक बहाली में अन्य राज्यों के युवाओं को मौका दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सीएम नीतीश कुमार और डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव मनमानी कर बिहार के बेरोजगार युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। अगर उनकी मांग पूरी नहीं हुई, तो पूरे राज्य में उग्र आंदोलन किया जाएगा।

Also Read Story

अररिया में पत्रकार मुनव्वर से बंदूक के बल पर लूटपाट, दांत तोड़ा, तीन गिरफ्तार

बिहार सरकार में IAS अधिकारियों के तबादले, कई प्रमंडलीय आयुक्त और डीएम बदले

किशनगंज: 11 केवी तार गिरने से मवेशी की मौत, लोगों ने मुआवजे और लाइन शिफ्टिंग की मांग की

पूर्णिया में पुलिस की गाड़ी में सवार तीन पुलिसवालों ने युवक से लुटे ₹1.10 लाख

भारत-पाक तनाव के बीच पूर्णिया में मुख्यमंत्री की सुरक्षा बलों के साथ बैठक

अररिया सदर अस्पताल में लगी भीषण आग, तीन जिलों से मंगाई गईं 13 दमकल गाड़ियां

अररिया: पुलिस मुठभेड़ में तनिष्क लूटकांड का आरोपी चुनमुन झा की मौत

किशनगंज में कनकई और महानंदा नदी पर दो पुलों के निर्माण के लिए टेंडर जारी

अररिया में अपराधी को गिरफ्तार करने गए ASI की मौत, ‘पीट-पीटकर हत्या नहीं’

छात्र नेता इम्तियाज नसर ने कहा कि महागठबंधन की सरकार बिहार के शिक्षक अभ्यर्थियों के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है। बिहार की युवा पीढ़ी यह कतई बर्दाश्त नहीं करेगी।


“महागठबंधन सरकार की आंखों में स्याही पड़ गयी है। यहां की गरीबी, यहां की बेरोजगारी उनको दिखाई नहीं दे रही है। आप जितनी चाहे बहाली करें, लेकिन सबसे पहले यहां के नौजवनों को रोजगार दीजिए। आप चाह रहे हैं कि बाहर के नौजवानों को रोजगार देकर हम पीएम बन जाएंगे। लेकिन यह सपना ही रह जायेगा,” उन्होंने कहा।

पार्टी के युवा जिला अध्यक्ष तौसीफ समर ने कहा कि बिहार आर्यभट्ट, गौतम बुद्ध की भूमि और कर्मभूमि है। यहां पर प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। उन्होंने बिहार सरकार से मांग की है कि डोमिसाइल नीति लागू कर सिर्फ बिहार के शिक्षक अभ्यर्थियों को मौका दिया जाए।

सीमांचल की ज़मीनी ख़बरें सामने लाने में सहभागी बनें। ‘मैं मीडिया’ की सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।

Support Us

नवाजिश आलम को बिहार की राजनीति, शिक्षा जगत और इतिहास से संबधित खबरों में गहरी रूचि है। वह बिहार के रहने वाले हैं। उन्होंने नई दिल्ली स्थित जामिया मिल्लिया इस्लामिया के मास कम्यूनिकेशन तथा रिसर्च सेंटर से मास्टर्स इन कंवर्ज़ेन्ट जर्नलिज़्म और जामिया मिल्लिया से ही बैचलर इन मास मीडिया की पढ़ाई की है।

Related News

स्लोवेनिया जाने की फिराक में दो बांग्लादेशी नागरिक किशनगंज से गिरफ्तार

पूर्णिया एयरपोर्ट बाउंड्री वॉल की निविदा प्रक्रिया पूरी, जल्द शुरू होगा निर्माण

पूर्णिया में महानंदा बेसिन प्रोजेक्ट के खिलाफ विशाल आमसभा, लाखों की आबादी प्रभावित होने का खतरा

किशनगंज: दो सप्ताह से गायब ट्रेक्टर चालक का मिला शव, 5 गिरफ्तार

बिहार के लाल शम्स आलम ने स्विमिंग में बनाया रिकॉर्ड, अंतरराष्ट्रीय खेल में जीते 6 मैडल

किशनगंज में एनएच 27 पर तेज़ रफ़्तार बाइक पर सवार 3 छात्रों की मौत

पूर्णिया में डीजे वाहन की चपेट में आने से महिला की मौत, दर्जन भर लोग घायल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest Posts

Ground Report

बिहार के नवादा में अतहर की मॉब लिंचिंग के डेढ़ महीने बाद भी न मुआवज़ा मिला, न सबूत जुटे

बिहार चुनाव के बीच कोसी की बाढ़ से बेबस सहरसा के गाँव

किशनगंज शहर की सड़कों पर गड्ढों से बढ़ रही दुर्घटनाएं

किशनगंज विधायक के घर से सटे इस गांव में अब तक नहीं बनी सड़क

बिहार SIR नोटिस से डर के साय में हैं 1902 में भारत आये ईरानी मुसलमान