Main Media

Get Latest Hindi News (हिंदी न्यूज़), Hindi Samachar

Support Us

कांविरयों के लिए पूर्णिया सेवा शिविर की शुरुआत, 60 दिनों का होगा महाशिविर

मंगलवार को बिहार सरकार की खाद्य संरक्षण व उपभोक्ता मंत्री लेसी सिंह ने इसका उद्घाटन किया। उन्होंने इसके बाद कांवरियों को शाल पहनाकर उनका अभिवादन भी किया।

Syed Tahseen Ali is a reporter from Purnea district Reported By Syed Tahseen Ali |
Published On :
bihar minister leshi singh in purnea

बाबा नगरी कहे जाने वाले झारखंड के देवघर में कांवरियों का आना शुरू हो चुका है। देश और प्रदेश के विभिन्न इलाकों से श्रद्धालु बाबा नगरी स्थित बैधनाथ धाम की ओर पहुंच रहे हैं। कांवरियों की सेवा के लिए बाबा नगरी के पास देवघर और सुल्तानगंज के बीच कटोरिया के विश्वकर्मा नगर में निःशुल्क पूर्णिया सेवा शिविर लगाया गया है। पिछले 13 सालों से यह निःशुल्क शिविर लगाया जा रहा है। इस शिविर में कांवरियों के लिए निःशुल्क खाने पीने की व्यवस्था के साथ साथ दवाई, मालिश, इलाज जैसी सुविधाएं उपस्थित हैं।


मंगलवार को बिहार सरकार की खाद्य संरक्षण व उपभोक्ता मंत्री लेसी सिंह ने इसका उद्घाटन किया। उन्होंने इसके बाद कांवरियों को शाल पहनाकर उनका अभिवादन भी किया। इस मौके पर पूर्णिया की महापौर विभा कुमारी, उपमहापौर पल्लवी गुप्ता, मनिहारी के मुख्य पार्षद लाखो यादव, जदयू के प्रदेश महासचिव आशीष झा बब्बू , जदयू के वरिष्ठ नेता जितेंद्र यादव आदि उपस्थित रहे।

Also Read Story

BPSC TRE-4 में 32,388 शिक्षक पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी, 1 सितंबर से आवेदन

छात्रों की शिकायतों की सुनवाई के लिए ‘विद्यार्थी सहयोग पोर्टल’, 30 दिनों में कार्रवाई

बिहार में गृह, वित्त और शिक्षा समेत कई विभागों में बदलाव, 5 जिलों के DM भी बदले

बिहार के इन चार शहरों में लगेंगे बायोगैस प्लांट, स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड और कुशल युवा कार्यक्रम का विस्तार

AMRUT 2.0 के तहत पूर्णिया में ₹277.83 करोड़ की जलापूर्ति योजना, Universal MEP Projects को कॉन्ट्रैक्ट

Census 2027: पहली बार जाति, COVID-19 टीकाकरण और बैंक खातों का भी देना होगा ब्यौरा, जानिए क्या-क्या बदला

सीमांचल की रेल कनेक्टिविटी को नया विस्तार, किशनगंज–जलालगढ़ रेल लाइन को मिला ‘विशेष रेल परियोजना’ का दर्जा

बिहार में पंचायत परिसीमन की तैयारी तेज, सरकार ने जारी किए 3 करोड़ रुपये

मानव तस्करी पर बोले सीएम – “सिर्फ रेस्क्यू नहीं, पुनर्वास भी जरूरी”

मंत्री लेसी सिंह ने उद्घाटन के मौके पर कहा कि यह सेवा शिविर पिछले 13 सालों से पूर्णिया वालों की तरफ से निःशुल्क लगाया जा रहा है। उन्होंने शिविर सेवा की व्यवस्था की तारीफ की और कहा कि उनकी कामना है कि सभी इस त्यौहार को मिलकर मनाएं और भाईचारा बढ़े ताकि पूर्णिया और प्रदेश आगे बढ़ सके। उन्होंने आगे कहा कि सेवा भाव से लगे पूर्णिया के लोग न केवल पूर्णिया वासियों के लिए बल्कि इस कांवर पथ से गुजरने वाले तमाम कांवरियों के लिए पूरे सावन तत्पर रहते हैं। इस बार 2 माह का सावन है, इसलिए इस बार अधिक श्रद्धालु जुड़ रहे हैं।


मीडिया से बातचीत में पूर्णिया की महापौर सह ट्रस्ट की सदस्य विभा कुमारी ने बताया कि यहां कावरियों को आवासीय सुविधा से लेकर भोजन, नाश्ता, चाय, गर्म पानी, प्राथमिक उपचार आदि निःशुल्क उपलब्ध कराया जाता है। इस बार यह महा सेवा शिविर 60 दिनों तक संचालित होगा।

गौरतलब है कि इस बार मलमास की वजह से 60 दिनों का सावन माह होगा, लिहाज़ा दो माह तक महाशिविर लगाया जा रहा है। इस सेवा शिविर में के सैकड़ों कार्यकर्ता कावरियों की दिन-रात सेवा करते हैं। रोजाना शाम को शिविर में सांस्कृतिक संध्या का भी आयोजन होता है।

सीमांचल की ज़मीनी ख़बरें सामने लाने में सहभागी बनें। ‘मैं मीडिया’ की सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।

Support Us

सैयद तहसीन अली को 10 साल की पत्रकारिता का अनुभव है। बीते 5 साल से पुर्णिया और आसपास के इलाकों की ख़बरें कर रहे हैं। तहसीन ने नई दिल्ली स्थित जामिया मिल्लिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई की है।

Related News

बिहार में बनेगा स्पोर्ट्स साइंस सेंटर और 19 विशेष एससी-एसटी कोर्ट, कैबिनेट की मंज़ूरी

बिहार में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल से चरमराई व्यवस्था, बारिश में बढ़ा संक्रमण का खतरा

बिहार के विश्वविद्यालयों और डिग्री कॉलेजों में स्थायी असिस्टेंट प्रोफेसरों की बड़ी भर्ती की तैयारी, सितंबर में आ सकता है विज्ञापन

बिहार में नया ट्रैफिक नियम: अब सिपाही और ASI नहीं, सिर्फ SI व वरिष्ठ अधिकारी करेंगे वाहनों की जाँच

अमृत 2.0 योजना के तहत किशनगंज जलापूर्ति परियोजना को मिली मंजूरी, ₹53.71 करोड़ होंगे खर्च

पटना के बाद कटिहार में छात्रों का प्रदर्शन, कलेक्ट्रेट घेरने पहुंचे युवाओं पर लाठीचार्ज, जमकर चले ईंट पत्थऱ

पूर्णिया एयरपोर्ट पर बनेगा नया सिविल एन्क्लेव, ₹294 करोड़ का टेंडर जारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest Posts

Ground Report

बहादुरगंज NEET प्रदर्शन के बाद हुए FIR में रूस में मौजूद युवक और परीक्षा दे रहे छात्र नामजद

VB-G RAM G: लागू होने से पहले ही क्या नया कानून मनरेगा मज़दूरों का हक़ छीन रहा?

बिहार के नवादा में अतहर की मॉब लिंचिंग के डेढ़ महीने बाद भी न मुआवज़ा मिला, न सबूत जुटे

बिहार चुनाव के बीच कोसी की बाढ़ से बेबस सहरसा के गाँव

किशनगंज शहर की सड़कों पर गड्ढों से बढ़ रही दुर्घटनाएं