अररिया सदर प्रखंड क्षेत्र के रामपुर कोदरकट्टी पंचायत भवन में जिला प्रशासन द्वारा आयोजित जन संवाद कार्यक्रम में जिला पदाधिकारी इनायत खान ने कहा, “कार्यक्रम का उद्देश्य सरकार की योजनाओं के बारे में सभी जिला वासियों को अवगत कराना है। साथ-साथ उनके विचार और परामर्श प्राप्त करना है, ताकि विकास के लिए और क्या-क्या चीज की जा सकती है। इस तरह के कार्यक्रमों से बहुत फायदा होता है और साथ ही जनता से सीधा संवाद करने का मौका मिलता है। जनता से संवाद के दौरान हमें यह भी पता चलता है कि कहां क्या कमी है और उसमें क्या सुधार किया जा सकता है,” उन्होंने कहा।
कार्यक्रम में लोगों से संवाद के लिए जिला पदाधिकारी इनायत खान मंच से उतर कर लोगों के बीच भी गईं और जन संवाद कार्यक्रम के उद्देश्यों के बारे में बताया।
Also Read Story
कार्यक्रम में डीपीआरओ सोनी कुमारी, सिविल सर्जन विधान चंद्र सिंह, सदर एसडीओ नवनील कुमार, सहित जिले के कई वरीय पदाधिकारी मौजूद रहे।
जन संवाद कार्यक्रम में उद्योग विभाग, मत्स्य विभाग, पंचायती राज विभाग सहित कई अन्य विभाग के पदाधिकारियों ने अपने-अपने विभागों द्वारा चलाई जा रही जन-कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी।
जिला प्रशासन के मुताबिक, जिले की सभी 218 पंचायतों में जन संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया जाना है। इसमें पहले चरण की शुरुआत आज रामपूर कोदरपट्टी से की गयी है। पहले चरण में 45 पंचायतों में जिला प्रशासन द्वारा जन संवाद कार्यक्रम आयोजित करने का लक्ष्य रखा गया है।
सीमांचल की ज़मीनी ख़बरें सामने लाने में सहभागी बनें। ‘मैं मीडिया’ की सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।