Main Media

Get Latest Hindi News (हिंदी न्यूज़), Hindi Samachar

Support Us

पूर्व सांसद आनंद मोहन ने की नीतीश कुमार से मुलाकात, जदयू में शामिल होने के क़यास

मुख्यमंत्री आवास से बाहर निकलने के बाद आनंद मोहन ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए इस मुलाकात के राजनीतिक मायने निकालने से मना किया। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ एक शिष्टाचार मुलाकात थी, इसका कोई राजनीतिक मतलब नहीं है और न ही कयास लगाने की जरूरत है।

Nawazish Purnea Reported By Nawazish Alam |
Published On :
former mp anand mohan met nitish kumar

बाहुबली नेता और बिहार के शिवहर के पूर्व सांसद आनंद मोहन बुधवार को पटना में मुख्यमंत्री आवास पहुंचकर नीतीश कुमार से मुलाकात की। उनके साथ उनकी पत्नी लवली आनंद भी थीं।


नीतीश कुमार से लगातार मुलाकात के बाद आनंद मोहन के जदयू में शामिल होने के कयास लगाए जा रहे हैं।

Also Read Story

बिहार: रेलवे भर्ती प्रदर्शन में चार साल बाद क्यों हुई छात्र नेता ओसामा की गिरफ़्तारी?

AIMIM की कामयाबी के बावजूद बिहार में मुस्लिम विधायकों की घटती संख्या चिंताजनक!

सीमांचल में AIMIM का धमाकेदार प्रदर्शन!

बिहार चुनाव 2025 में किशनगंज के जेन-ज़ी वोटर किन मुद्दों पर करेंगे वोट

मुस्लिम भागीदारी पर प्रशांत किशोर का झूठ!

बिहार चुनाव 2025: दिव्या गौतम बन पाएंगी भाकपा (माले) की पहली महिला विधायक?

बिहार चुनाव: ठाकुरगंज से जदयू प्रत्याशी पूर्व विधायक गोपाल अग्रवाल ने किया नामांकन

बिहार चुनाव: राजनीतिक पार्टियों के घोषणापत्रों में शिक्षा को जगह देने की मांग

कौन थे अनूप लाल मंडल जिनकी प्रतिमा का सीएम नीतीश ने किया अनावरण

मुख्यमंत्री आवास से बाहर निकलने के बाद आनंद मोहन ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए इस मुलाकात के राजनीतिक मायने निकालने से मना किया। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ एक शिष्टाचार मुलाकात थी, इसका कोई राजनीतिक मतलब नहीं है और न ही कयास लगाने की जरूरत है।


उन्होंने आगे कहा कि नीतीश कुमार से उनकी पुरानी जान पहचान है। लोकसभा चुनाव लड़ने के संबंध में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि वह राजनीति में हैं तो चुनाव तो लड़ेंगे ही।

नीतीश से मुलाकात के बाद अनुमान लगाया जा रहा है कि आनंद मोहन लोकसभा चुनाव लडे़ंगे।

उल्लेखनीय है कि हाल ही में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आनंद मोहन के गांव भी गए थे। बताते चलें कि नीतीश सरकार के बिहार के जेल मैनुअल में बदलाव के बाद आनंद मोहन जेल से बाहर आये हैं।

उल्लेखनीय है कि आनंद मोहन गोपालगंज के डीएम जी. कृष्णैया की हत्या में दोषी ठहराया गया था। वर्ष 1994 में मुजफ्फरपुर ज़िले में डीएम कृष्णैया की हत्या डॉन छोटन शुक्ला की शव यात्रा के दौरान हुई थी।

(आईएएनएस इनपुट के साथ)

सीमांचल की ज़मीनी ख़बरें सामने लाने में सहभागी बनें। ‘मैं मीडिया’ की सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।

Support Us

नवाजिश आलम को बिहार की राजनीति, शिक्षा जगत और इतिहास से संबधित खबरों में गहरी रूचि है। वह बिहार के रहने वाले हैं। उन्होंने नई दिल्ली स्थित जामिया मिल्लिया इस्लामिया के मास कम्यूनिकेशन तथा रिसर्च सेंटर से मास्टर्स इन कंवर्ज़ेन्ट जर्नलिज़्म और जामिया मिल्लिया से ही बैचलर इन मास मीडिया की पढ़ाई की है।

Related News

क्या राजद के लिए वीके पांडियन साबित होंगे संजय यादव?

हर परिवार की एक महिला को स्वरोजगार के लिए 10 हजार रुपये क्या पर्याप्त है?

ज़िंदा को मृत, लापता फॉर्म और दौड़भाग – बिहार में SIR से कैसे परेशान हैं मुसलमान

सत्ताधारी दल के करीब आते ही अनंत सिंह और राजब्बलभ यादव क्यों हो गये अदालत से बरी?

घुसपैठ के नाम पर सीमांचल को किया जा रहा बदनाम, पर राहुल गांधी चुप!

AIMIM प्रत्याशी तौसीफ ने बाथरूम जाने के लिए खींची राजधानी ट्रेन की जंजीर?

बिहार में मुस्लिम मतदाता लोकतंत्र के हाशिए पर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest Posts

Ground Report

VB-G RAM G: लागू होने से पहले ही क्या नया कानून मनरेगा मज़दूरों का हक़ छीन रहा?

बिहार के नवादा में अतहर की मॉब लिंचिंग के डेढ़ महीने बाद भी न मुआवज़ा मिला, न सबूत जुटे

बिहार चुनाव के बीच कोसी की बाढ़ से बेबस सहरसा के गाँव

किशनगंज शहर की सड़कों पर गड्ढों से बढ़ रही दुर्घटनाएं

किशनगंज विधायक के घर से सटे इस गांव में अब तक नहीं बनी सड़क