Main Media

Get Latest Hindi News (हिंदी न्यूज़), Hindi Samachar

Support Us

कटिहार: ट्रक ने 8 वर्षीय बालक को कुचला, गुस्साए परिजनों ने 2 घंटे तक रखा सड़क जाम

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने मृतक मो याकूब के परिजन को घटना की जानकारी दी। मौके पर पहुंचे परिजन और स्थानीय लोगों ने मिलकर घटना के विरोध में आगजनी करते हुए सड़क जाम कर दिया।

Mohammad Zaid Reported By Mohammad Zaid |
Published On :
truck crushed 8 year old boy in manihari

बिहार के कटिहार में मनिहारी-कटिहार मुख्य मार्ग के महियारपुर जगवाटी तेरासी टोला के समीप एक तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक ने एक आठ वर्षीय छात्र को कुचल दिया, जिससे छात्र की मौके पर ही मौत हो गई।


मृतक छात्र की पहचान मो. मुकम्मल के 8 वर्षीय पुत्र मो. याकूब के रूप में हुई है। वह नज़दीक के ही प्राथमिक विद्यालय से पढ़कर वापस घर लौट रहा था, इसी क्रम में ट्रक ने उसे कुचल दिया। छात्र अपने नाना के जगवाटी टोला स्थित घर में रहकर पढ़ाई करता था।

उनके साथ तीन और छात्र थे जो दुर्घटना में बाल-बाल बच गए। दुर्घटना के बाद ट्रक चालक ट्रक को छोड़कर घटनास्थल से फरार हो गया।


घटना के बाद स्थानीय लोगों ने मृतक मो याकूब के परिजन को घटना की जानकारी दी। मौके पर पहुंचे परिजन और स्थानीय लोगों ने मिलकर घटना के विरोध में आगजनी करते हुए सड़क जाम कर दिया।

बाद में मौके पर पुलिस पहुंची और आक्रोशित लोगों को समझाने बुझाने का प्रयास किया, लेकिन ग्रामीणों ने जाम खत्म नहीं किया। ग्रामीण वरीय अधिकारी के घटनास्थल पर आने की मांग पर डटे थे।

Also Read Story

बिहार: मुस्लिम नाबालिग को बालिग बताकर ढाई महीने जेल में रखा

“चोरी की घटना कबूलो, नहीं तो मारकर नपुंसक बना देंगे” – दो भाइयों ने बताई पुलिसिया अत्याचार की कहानी

अररिया में पत्रकार मुनव्वर से बंदूक के बल पर लूटपाट, दांत तोड़ा, तीन गिरफ्तार

ईसाई आदिवासियों पर बजरंग दल का हमला, कटिहार से Ground Report

बिहार में ऑनर किलिंग के बाद हत्यारे पिता के समर्थन में क्यों उतरे लोग?

पूर्णिया: डायन बताकर आदिवासी परिवार के 5 लोगों की हत्या, 3 गिरफ्तार

हिरासत में मौतों का केंद्र अररिया! फिर एक मौत, उठने लगे सवाल

बहादुरगंज का ‘साइको पुलिसवाला’, क्रूरता के कई मामले आये सामने

‘4 घंटे PMCH में भटके, ऑक्सीजन के लिए पैसा मांगा’ – मृत दलित रेप पीड़िता के परिजन

पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर भीड़ को तितर-बितर करने की कोशिश की। इससे सड़क जाम कर रहे ग्रामीण आक्रोशित हो गए और पुलिस पर पत्थरबाजी शुरू कर दी। पत्थरबाजी के बाद पुलिस वहां से निकल गई।

पत्थरबाजी के कारण पुलिस का एक वाहन और जाम में फंसे राहगीरों के लगभग 10 वाहन क्षतिग्रस्त हो गये। आक्रोशित ग्रामीण को नियंत्रित करने के लिए मनिहारी एसडीओ कुमार सिद्धार्थ, डीएसपी शैलेश प्रीतम, इंस्पेक्टर आनंद कुमार, बीडीओ रणधीर कुमार, सीओ राजेश रंजन व थाना अध्यक्ष रामविलास सिंह मौके पर पहुंचे।

वरीय अधिकारियों ने मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया, जिसके बाद आक्रोशित ग्रामीण और परिजन माने। इस बीच लगातार 2 घंटे सड़क जाम रहने से लंबा जाम लग गया। वरीय अधिकारियों की कोशिश से आवागमन सुचारू रूप से शुरू हो सका।

सीमांचल की ज़मीनी ख़बरें सामने लाने में सहभागी बनें। ‘मैं मीडिया’ की सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।

Support Us

मो० जैद कटिहार जिले के मनिहारी प्रखंड से हैं। 2021 से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अपनी पत्रकारिता के ज़रिए जनता की आवाज बनकर उनके हक के लिए सरकार से लड़ना चाहते हैं।

Related News

गवाही के लिए 22 बार तारीख मिलने पर भी नहीं पहुंचे आईओ, गिरफ्तारी का आदेश

मुस्लिम युवक की टोपी उछाली, हत्या की, पुलिस ने कहा – मामला हेट क्राइम का नहीं

दिल्ली पुलिस ने किशनगंज के युवक को बांग्लादेशी होने के शक में हिरासत में लिया

बिहार के औरंगाबाद में बेटे की चाहत में बुजुर्ग की नरबलि!

अररिया: पुलिस मुठभेड़ में तनिष्क लूटकांड का आरोपी चुनमुन झा की मौत

अररिया में अपराधी को गिरफ्तार करने गए ASI की मौत, ‘पीट-पीटकर हत्या नहीं’

अमरीकी नाबालिग से यौन शोषण की जांच से हाईकोर्ट खफा – “पुलिस ने भारत की छवि धूमिल की”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest Posts

Ground Report

बिहार चुनाव के बीच कोसी की बाढ़ से बेबस सहरसा के गाँव

किशनगंज शहर की सड़कों पर गड्ढों से बढ़ रही दुर्घटनाएं

किशनगंज विधायक के घर से सटे इस गांव में अब तक नहीं बनी सड़क

बिहार SIR नोटिस से डर के साय में हैं 1902 में भारत आये ईरानी मुसलमान

ईसाई आदिवासियों पर बजरंग दल का हमला, कटिहार से Ground Report