कटिहार ज़िले के कोढ़ा विधानसभा से पूर्व विधायक सुनीता देवी फिर कांग्रेस में शामिल हो गईं हैं। बिहार कांग्रेस के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से जारी जानकारी के अनुसार, सुनीता देवी ने रविवार को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ अखिलेश प्रसाद सिंह के नेतृत्व में अपनी आस्था दिखाते हुए पुनः कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस मौके पर पूर्व केंद्रीय मंत्री सह पूर्व कटिहार सांसद तारिक अनवर, बिहार कांग्रेस विधयक दल नेता सह कदवा विधायक शकील अहमद खान उपस्थित रहे।
सुनीता देवी दो बार कांग्रेस टिकट पर कोढ़ा विधानसभा से चुनाव जीतीं हैं। फरवरी 2005 के चुनाव में कुल 52,930 वोट लाकर उन्होंने भाजपा उम्मीदवार महेश पासवान को हराया था। वहीं अक्टूबर 2005 के चुनाव में कुल 49,632 वोट लाकर वह विजयी हुई थीं।
Also Read Story
सुनीता देवी को सबसे पहले 1995 में कांग्रेस ने उम्मीदवार बनाया था, जब करीब 6,000 वोटों से जनता दल के सीताराम दास से चुनाव हार गईं थीं। साल 2000 के चुनाव में भाजपा के महेश पासवान ने उन्हें करीब 14,000 वोटों से पराजित किया था। 2005 में वह चुनाव जीतीं, लेकिन 2010 में करीब 52,000 वोटों से उन्हें महेश पासवान ने हरा दिया। 2015 में कांग्रेस ने अपना प्रत्याशी बदल कर पूनम पासवान को मैदान में उतारा, जो महेश पासवान को हरा कर वह विधायक बनी थीं।
सीमांचल की ज़मीनी ख़बरें सामने लाने में सहभागी बनें। ‘मैं मीडिया’ की सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।